ऑरेंज कैप की रेस में वैभव सूर्यवंशी की टॉप-5 में धमाकेदार एंट्री, प्रियांश आर्या और कूपर कोनोली ने भी काटा गदर

Lokesh Khera लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

IPL 2026 Orange Cap: वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 ऑरेंज कैप की रेस में शामिल टॉप-5 बल्लेबाजों में अपनी जगह बना ली है। वहीं पंजाब किंग्स के प्रियांश आर्या और कोनोली कूपर ने भी कदर काटा है। आईए देखते हैं पूरी लिस्ट-

ऑरेंज कैप की रेस में वैभव सूर्यवंशी की टॉप-5 में धमाकेदार एंट्री, प्रियांश आर्या और कूपर कोनोली ने भी काटा गदर

IPL 2026 Orange Cap: राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 0 पर आउट होने के बाद कल यानी रविवार, 19 अप्रैल को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ अलग रंग में नजर आए। क्रीज पर ज्यादा समय बिताते हुए उन्होंने 28 गेंदों पर 6 चौकों और 2 गगनचुंबी छक्कों की मदद से 46 रनों की पारी खेली। वह अपने अर्धशतक से चूक गए। वैभव सूर्यवंशी का स्ट्राइक रेट इस पारी के दौरान 164.29 का था, यह अभी तक उनके आईपीएल करियर की सबसे धीमी पारी है। हालांकि इन 46 रनों के साथ वैभव आईपीएल 2026 ऑरेंज कैप की रेस में शामिल टॉप-5 बल्लेबाजों में अपनी जगह बनाने में कामयाब रहे।

ऑरेंज कैप की रेस में वैभव सूर्यवंशी की टॉप-5 में एंट्री

वैभव सूर्यवंशी के नाम अब आईपीएल 2026 में 6 मैचों में 246 रन हो गए हैं, उन्होंने यह रन 41 की औसत और 236.54 के लाजवाब स्ट्राइक रेट के साथ बनाए हैं। वह इस सीजन सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में चौथे पायदान पर पहुंच गए हैं। वैभव सूर्यवंशी के ऊपर इस लिस्ट में विराट कोहली, शुभमन गिल और हेनरिक क्लासेन हैं। फिलहाल ऑरेंज कैप सनराइजर्स हैदराबाद के हेनरिक क्लासेन के सिर सजी हुई है।

IPL 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज

हेनरिक क्लासेन- 283

शुभमन गिल- 251

विराट कोहली- 247

वैभव सूर्यवंशी- 246

रजत पाटीदार- 230

प्रियांश आर्या और कूपर कोनोली ने भी काटा गदर

पंजाब किंग्स के प्रियांश आर्या और कूपर कोनोली ने भी रविवार रात लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ खूब गदर काटा। दोनों बल्लेबाज भले ही अपने-अपने शतक से चूक गए हो, मगर उन्होंने दूसरे विकेट के लिए 182 रनों की साझेदारी कर पंजाब की जीत की नींव रखी। प्रियांश आर्या ने इस दौरान 93 तो कूपर कोनोली ने 87 रनों का योगदान दिया। इन पारियों के दम पर दोनों सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-10 बल्लेबाजों में अपनी जगह बनाने में कामयाब रहे। प्रियांश आर्य के अब 6 मैचों में 211 रन हो गए हैं और वह 9वें पायदान पर हैं, वहीं कूपर कोनोली 223 रनों के साथ 7वें नंबर पर हैं।

राजस्थान रॉयल्स के यशस्वी जायसवाल (223) छठे, सनराइजर्स हैदराबाद के ईशान किशन (213) 8वें और पंजाब किंग्स के प्रभसिमरन सिंह (211) 10वें पायदान पर हैं।

आज GT vs MI मैच

आज यानी सोमवार 20 अप्रैल को आईपीएल 2026 का 30वां मुकाबला गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाना है। इस मैच में जीटी के कप्तान शुभमन गिल की नजरें एक बार फिर ऑरेंज कैप अपने नाम करने पर होगी। दूसरे नंबर पर मौजूद गिल और क्लासेन के बीच 32 रनों का ही अंतर है।

Lokesh Khera

लेखक के बारे में

Lokesh Khera

लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap in IPL 2026 और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले PBKS vs MI Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।