ऑरेंज कैप की रेस में कितना पिछड़े वैभव सूर्यवंशी, नंबर-1 बनने के लिए चाहिए इतने रन

Lokesh Khera लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

IPL 2026 Orange Cap: वैभव सूर्यवंशी की नजरें आज ऑरेंज कैप पर होगी। पिछले मैच में 0 पर आउट होने के बाद वह इस रेस में काफी पिछड़ गए हैं। वह अब आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-10 बल्लेबाजों में भी नहीं हैं।

ऑरेंज कैप की रेस में कितना पिछड़े वैभव सूर्यवंशी, नंबर-1 बनने के लिए चाहिए इतने रन

IPL 2026 Orange Cap: राजस्थान रॉयल्स आज यानी रविवार, 19 अप्रैल को आईपीएल 2026 में अपना 6ठा मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ खेलने उतरेगी। इस मैच में एक बार फिर हर किसी की नजरें 15 साल के वैभव सूर्यवंशी पर होगी। वैभव सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ पिछले मैच में 0 पर आउट हो गए थे, उनकी टीम को इस मैच में हार का सामना तो करना पड़ा ही साथ ही वह ऑरेंज कैप की रेस में भी काफी पिछड़ गए हैं। पिछले मैच में उनके एक भी रन ना स्कोर करने का नतीजा यह है कि वह आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-10 बल्लेबाजों की लिस्ट से भी बाहर हो गए हैं।

जी हां, वैभव सूर्यवंशी अब 5 मैचों में 200 रनों के साथ ऑरेंज कैप की रेस में 5वें पायदान पर है। आज उनकी नजरें कम से कम टॉप-5 में अपनी जगह बनाने पर होगी। हालांकि वह नंबर-1 की पोजिशन से भी ज्यादा दूर नहीं है। आईए जानते हैं वैभव सूर्यवंशी को ऑरेंज कैप की रेस में नंबर-1 बनने के लिए क्या करना होगा।

वैभव सूर्यवंशी को ऑरेंज कैप की रेस में नंबर-1 बनने के लिए चाहिए 84 रन

वैभव सूर्यवंशी के खाते में आईपीएल 2026 में 5 मैचों में 200 रन दर्ज है। वहीं इस समय ऑरेंज कैप सनराइजर्स हैदराबाद के विस्फोटक बल्लेबाज हैनरिक क्लासेन के नाम है। जिन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ हुए पिछले मुकाबले में अर्धशतक जड़ा था। क्लासेन के नाम इस सीजन अब 283 रन हो गए हैं। अगर सूर्यवंशी को इस लिस्ट में पहला स्थान हासिल करना है तो कम से कम 84 रन बनाने होंगे।

वहीं टॉप-5 की बात करें तो, हेनरिक क्लासेन के अलावा इस लिस्ट में शुभमन गिल (251), विराट कोहली (247), रजत पाटीदार (230) और ईशान किशन हैं। ईशान किशन 213 रनों के साथ 5वें पायदान पर हैं। ऐसे में वैभव 14 रन बनाते ही टॉप-5 में अपनी जगह बना लेंगे।

रजत पाटीदार को पछाड़ने के लिए उन्हें 31, विराट कोहली को पीछे करने के लिए 48 तो शुभमन गिल को टॉप-2 से हटाने के लिए वैभव सूर्यवंशी को आज केकेआर के खिलाफ 52 रन बनाने होंगे।

RR vs KKR स्क्वॉड

कोलकाता नाइट राइडर्स स्क्वॉड: टिम सीफर्ट (विकेट कीपर), अजिंक्य रहाणे (कप्तान), अंगकृष रघुवंशी, कैमरून ग्रीन, रोवमैन पॉवेल, अनुकूल रॉय, रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, सुनील नरेन, कार्तिक त्यागी, वैभव अरोड़ा, वरुण चक्रवर्ती, फिन एलन, तेजस्वी दहिया, नवदीप सैनी, मनीष पांडे, राहुल त्रिपाठी, सार्थक रंजन, रचिन रवींद्र, प्रशांत सोलंकी, ब्लेसिंग मुजरबानी, सौरभ दुबे, मथीशा पथिराना, उमरान मलिक, दक्ष कामरा

राजस्थान रॉयल्स स्क्वॉड: यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेट कीपर), लुआन-ड्रे प्रिटोरियस, रियान पराग (कप्तान), रवींद्र जडेजा, डोनोवन फरेरा, जोफ्रा आर्चर, तुषार देशपांडे, रवि बिश्नोई, नंद्रे बर्गर, संदीप शर्मा, शिमरोन हेटमायर, रवि सिंह, शुभम दुबे, बृजेश शर्मा, एडम मिल्ने, दसुन शनाका, कुलदीप सेन, सुशांत मिश्रा, युद्धवीर सिंह चरक, क्वेना मफाका, विग्नेश पुथुर, अमन राव पेराला

Lokesh Khera

लेखक के बारे में

Lokesh Khera

लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap in IPL 2026 और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले PBKS vs MI Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।