ऑरेंज कैप की रेस में नंबर-1 बनने से चूके शुभमन गिल, तिलक वर्मा ने लगाई लंबी छलांग; टॉप-5 में ये खिलाड़ी

Lokesh Khera लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

IPL 2026 Orange Cap: गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल मुंबई इंडियंस के खिलाफ हुए मुकाबले में बड़ी पारी नहीं खेल पाए, जिस वजह से वह ऑरेंज कैप की रेस में नंबर-1 बनने से चूक गए। हालांकि तिलक वर्मा ने लंबी छलांग लगाई है।

ऑरेंज कैप की रेस में नंबर-1 बनने से चूके शुभमन गिल, तिलक वर्मा ने लगाई लंबी छलांग; टॉप-5 में ये खिलाड़ी

IPL 2026 Orange Cap: शुभमन गिल की अगुवाई वाली गुजरात टाइटंस को सोमवार, 20 अप्रैल को मुंबई इंडियंस के हाथों हार का सामना करना पड़ा। एमआई ने पहले बैटिंग करते हुए तिलक वर्मा के शतक के दम पर 199 रन बोर्ड पर लगाए थे, जिसके जवाब में जीटी की पूरी टीम 100 रनों पर ही ढेर हो गई। शुभमन गिल को इस मैच में दोहरा नुकसान हुआ है। गुजरात टाइटंस को एक तरफ हार का मुंह देखना पड़ा, वहीं दूसरी तरफ कप्तान ऑरेंज कैप की रेस में नंबर-1 बनने से चूक गए। हालांकि एमआई के शतकवीर तिकल वर्मा ने जरूर लंबी छलांग लगाई है। आईए एक नजर आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 खिलाड़ियों की लिस्ट पर डालते हैं-

शुभमन गिल मुंबई इंडियंस के खिलाफ 200 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए 13 गेंदों पर 14 ही रन बना पाए। उन्होंने इस दौरान तीन चौके भी लगाए। इन 14 रनों के साथ उनके आईपीएल 2026 में 5 मैचों में 265 रन हो गए हैं। वह नंबर-1 पर मौजूद सनराइजर्स हैदराबाद के विस्फोटक बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन से 18 ही रन पीछे हैं।

तिलक वर्मा ने लगाई लंबी छलांग

मुंबई इंडियंस के स्टार बल्लेबाज तिलक वर्मा ने ऑरेंज कैप की रेस में लंबी छलांग लगाई है। पहले पांच मैचों में फॉर्म से जूझ रहे तिलक GT vs MI मैच से पहले टॉप-50 में भी नहीं थे। मगर गुजरात के खिलाफ उनके शतक ने उन्हें सीधा 33वें पायदान पर पहुंचा दिया है। तिलक वर्मा के नाम इस सीजन 6 मैचों में 144 रन हो गे हैं, इन 144 में से 101 रन तो उन्होंने जीटी के खिलाफ ही बनाए हैं।

ऑरेंज कैप की रेस में शामिल टॉप-5 खिलाड़ी

हेनरिक क्लासेन और शुभमन गिल के अलावा आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाजों में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के विराट कोहली और रजत पाटीदार के अलावा राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी भी हैं। कोहली और वैभव के बीच बेहद ही कम अंतर है। विराट 247 रनों के साथ तीसरे तो सूर्यवंशी 246 रनों के साथ चौथे पायदान पर हैं। वहीं रजत पाटीदार के बल्ले से इस सीजन 230 रन निकले हैं। क्लासेन 283 रनों के साथ सबसे अगे चल रहे हैं।

कैसा रहा GT vs MI मैच?

तिलक वर्मा के नाबाद तूफानी शतक के बाद अश्वनी कुमार की अगुआई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से मुंबई इंडियंस ने सोमवार को लगातार चार हार के क्रम को तोड़ते हुए गुजरात टाइटंस को 99 रन से हराया जो मौजूदा सत्र में रनों के लिहाज से किसी भी टीम की सबसे बड़ी जीत है। तिलक ने आईपीएल के अपने पहले शतक के दौरान 45 गेंद में आठ चौकों और सात छक्कों से नाबाद 101 रन की पारी खेलने के अलावा कप्तान हार्दिक पंड्या (15 रन, 16 गेंद, एक चौका) के साथ पांचवें विकेट के लिए 81 और नमन धीर (45) के साथ चौथे विकेट के लिए 52 रन की साझेदारी भी की जिससे मुंबई इंडियन्स ने पांच विकेट पर 199 रन बनाए।

इसके जवाब में टाइटंस की टीम अश्वनी कुमार (24 रन पर चार विकेट), अल्लाह गजनफर (17 रन पर दो विकेट) और मिचेल सेंटनर (16 रन पर दो विकेट) की धारदार गेंदबाजी के सामने 15.5 ओवर में 100 रन पर सिमट गई और कभी लक्ष्य के करीब पहुंचने की स्थिति में भी नहीं दिखी।

टाइटंस की ओर से वॉशिंगटन सुंदर ने सर्वाधिक 26 रन बनाए जबकि उनके अलावा शाहरुख खान (17), कप्तान शुभमन गिल (14) और कागिसो रबाडा (12) ही दोहरे अंक में पहुंच पाए।

तिलक की पारी की बदौलत मुंबई की टीम अंतिम चार ओवर में 73 रन जोड़ने में सफल रही।

टाइटंस की ओर से रबाडा सबसे सफल गेंदबाज रहे जिन्होंने 33 रन देकर तीन विकेट चटकाए। मोहम्मद सिराज ने 25 जबकि प्रसिद्ध कृष्णा ने 54 रन देकर एक-एक विकेट हासिल किया।

Lokesh Khera

लेखक के बारे में

Lokesh Khera

लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap in IPL 2026 और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले PBKS vs MI Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।