IPL 2026 Orange Cap: अभी कौन है इस सीजन का टॉप रन स्कोरर? रोहित और विराट भी टॉप 5 में

Mar 30, 2026 09:50 am ISTVikash Gaur लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

IPL 2026 Orange Cap: इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल के 19वें सीजन के ऑरेंज कैप की बात करें तो यह अभी के लिए रयान रिकेल्टन के पास होगी, जबकि रोहित शर्मा और विराट कोहली भी टॉप 5 का हिस्सा हैं।

IPL 2026 Orange Cap: अभी कौन है इस सीजन का टॉप रन स्कोरर? रोहित और विराट भी टॉप 5 में

IPL 2026 Orange Cap Race: इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल के 19वें सीजन की शुरुआत हो चुकी है। अभी दो ही मुकाबले खेले गए हैं और चार टीमों के बल्लेबाजों ने ही बल्लेबाजी की है। वैसे तो अभी के लिए ऑरेंज कैप की बात नहीं होनी चाहिए, लेकिन फिर भी आप जान लीजिए कि दो मैचों के बाद कौन-कौन सा बल्लेबाज सबसे ज्यादा रन अब तक बना चुका है। अभी के लिए देखें तो मुंबई इंडियंस के ओपनर रयान रिकेल्टन के पास ऑरेंज कैप होनी चाहिए, जबकि रोहित शर्मा और विराट कोहली भी टॉप 5 का हिस्सा हैं।

रयान रिकेल्टन ने केकेआर के खिलाफ 81 रनों की पारी खेलकर ईशान किशन को पीछे छोड़ा। ईशान किशन ने आरसीबी के खिलाफ 80 रनों की पारी खेली थी। वहीं, लिस्ट में तीसरे नंबर पर हिटमैन रोहित शर्मा हैं, जिन्होंने केकेआर के खिलाफ तूफानी 78 रन बनाए और टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। आईपीएल 2026 में अब तक सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में चौथे पायदान पर विराट कोहली हैं, जिन्होंने एसआरएच के खिलाफ 69 रनों की पारी खेली थी। वहीं, अजिंक्य रहाणे ने एमआई के खिलाफ 67 रन बनाए। वे भी टॉप 5 में हैं।

IPL 2026 Orange Cap Top 5 List

81 रन - रयान रिकेल्टन

80 रन - ईशान किशन

78 रन - रोहित शर्मा

69 रन - विराट कोहली

67 रन - अजिंक्य रहाणे

आईपीएल 2026 में 1 अप्रैल तक सभी टीमें एक-एक मैच खेल लेंगी। इसके बाद ऑरेंज कैप और पर्पल कैप मिलनी शुरू हो जाएगी। 2 अप्रैल को कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुकाबला होगा। उस मैच से खिलाड़ियों के सिर पर ऑरेंज और पर्पल कैप सजनी शुरू होगी, क्योंकि तब तक किसी भी प्लेयर को ऑरेंज कैप या पर्पल कैप नहीं दी जाएगी, जब तक हर टीम का एक-एक मैच नहीं हो जाता।

Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur

विकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स


संक्षिप्त विवरण:

विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


विस्तृत बायो:

परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।


करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।


खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:


क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।


ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल


पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।


विशेषज्ञता:

क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले GT vs RCB Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।