IPL 2026 Orange Cap: 21 साल के इस भारतीय के सिर सजी ऑरेंज कैप, ईशान किशन फिर चूके; जयदेव उनादकट का पर्पल कैप पर कब्जा

Lokesh Khera लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

IPL 2026 Orange Cap Purple Cap Updated List: आईपीएल 2026 में बैक टू बैक दूसरा अर्धशतक जड़ने वाले 21 साल के युवा अंगक्रिश रघुवंशी के सिर ऑरेंज कैप सज चुकी है। ईशान किशन फिर दूसरे पायदान पर हैं।

IPL 2026 Orange Cap: 21 साल के इस भारतीय के सिर सजी ऑरेंज कैप, ईशान किशन फिर चूके; जयदेव उनादकट का पर्पल कैप पर कब्जा

IPL 2026 Orange Cap Purple Cap Updated List: कोलकाता नाइट राइडर्स वर्सेस सनराइजर्स हैदराबाद आईपीएल 2026 के 6ठे मुकाबले के बाद ऑरेंज कैप और पर्पल कैप की रेस में बड़े बदलाव देखने को मिले हैं। 19वें सीजन में बैक टू बैक दूसरा अर्धशतक जड़ने वाले केकेआर के अंगक्रिश रघुवंशी के सिर ऑरेंज कैप सज चुकी है। हालांकि उनकी टीम को टूर्नामेंट में लगातार दूसरी हार का सामना करना पड़ा। कोलकाता आईपीएल 2026 में अपनी पहली जीत को तरस गई है। वहीं ईशान किशन एक बार फिर दूसरे पायदान पर रहे। पर्पल कैप की बात करें तो सनराइजर्स हैदराबाद के जयदेव उनादकट ने कब्जा जमाया है। वहीं केकेआर से ब्लेसिंग मुजाराबानी ने लंबी छलांग लगाई है।

आईपीएल 2026 ऑरेंज कैप टॉप-5 बल्लेबाज

मुंबई इंडियंस के खिलाफ आईपीएल 2026 के अपने पहले मुकाबले में 51 रनों की पारी खेलने के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स के 21 साल के युवा बल्लेबाज अंगक्रिश रघुवंशी ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ भी दमखम दिखाया। उन्होंने टूर्नामेंट में बैक टू बैक दूसरा अर्धशतक ठोकते हुए इस बार 29 गेंदों पर 6 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 52 रन बनाए। अब उनके नाम 2 मैचों में सबसे अधिक 103 रन हो गए हैं, जो उन्होंने 51.50 की औसत और 177.59 के स्ट्राइक रेट से बनाए हैं।

KKR vs SRH मैच में ईशान किशन 9 गेंदों पर 14 रन ही बना पाए, जिस वजह से वह लिस्ट में दूसरे पायदान पर हैं। वहीं हैदराबाद के हेनरिक क्लासेन ने अर्धशतक जड़ टॉप-5 में अपनी जगह बनाई है। वह अब रोहित शर्मा और रायन रिकल्टेन के ऊपर तीसरे पायदान पर हैं।

प्लेयरमैचरन
अंगक्रिश रघुवंशी2103
ईशान किशन294
हेनरिक क्लासेन283
रायन रिकल्टेन181
रोहित शर्मा178

आईपीएल 2026 पर्पल कैप टॉप-5 गेंदबाज

सनराइजर्स हैदराबाद के तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 3 विकेट लेकर पर्पल कैप पर कब्जा जमाया है। उनके नाम इसी के साथ आईपीएल 2026 में कुल 4 विकेट हो गई है। KKR vs SRH मैच में कोलकाता के ब्लेसिंग मुजाराबानी ने भी 4 विकेट चटकाए, हालांकि बेहतर इकॉनमी के चलते उनादकट नंबर-1 पर हैं। पर्पल कैप की रेस में शामिल टॉप-5 गेंदबाजों की बात करें तो, इन दोनों के अलावा आरसीबी के जैकब डफी, दिल्ली कैपिटल्स के टी नटराजन और गुजरात टाइटंस के प्रसिद्ध कृष्णा मौजूद हैं।

प्लेयरमैचविकेट
जयदेव उनादकट24
ब्लेसिंग मुजाराबानी24
जैकब डफी13
टी नटराजन13
प्रसिद्ध कृष्णा13
Lokesh Khera

लेखक के बारे में

Lokesh Khera

लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap in IPL 2026 और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले PBKS vs MI Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।