IPL 2026 Orange Cap Puple Cap: श्रेयस अय्यर पहुंचे विराट कोहली के करीब, कूपर का ऑरेंज कैप पर कब्जा; पर्पल कैप किसके पास?
IPL 2026 Orange Cap Puple Cap Updated List: पंजाब किंग्स वर्सेस चेन्नई सुपर किंग्स मैच के बाद ऑरेंज-पर्पल कैप की रेस में बड़े बदलाव हुए हैं। फिलहाल दोनों ही लीडरबोर्ड्स में पंजाब के खिलाड़ी नंबर-1 हैं।

IPL 2026 Orange Cap Puple Cap Updated List: पंजाब किंग्स वर्सेस चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल 2026 के 7वें मुकाबले के बाद ऑरेंज कैप और पर्पल कैप की रेस में बड़े बदलाव देखने को मिले हैं। कूपर कोलोनी सीएसके के खिलाफ 22 गेंदों पर 36 रन बनाकर ऑरेंज कैप पर कब्जा जमा लिया है। वह फिलहाल आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। हैरानी की बात यह है कि पर्पल कैप भी पंजाब किंग्स के पास है। जी हां, पीबीकेएस के विजयकुमार वैशाक ने चेन्नई के खिलाफ 2 विकेट चटकाई, जिसके बाद उनके खाते में इस सीजन सबसे अधिक 5 विकेट हो गई है। इसी के साथ उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के जयदेव उनादकट से पर्पल कैप छीन ली है।
आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी
कूपर कोलोनी 108 रनों के साथ आईपीएल 2026 में फिलहाल सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने कोलकाता नाइट राइडर्स के अंगकृष रघुवंशी से ऑरेंज कैप छीनी है, जिनके नाम 2 मैचों में 103 रन है। प्रभसिमरन 80 रनों के साथ 6ठे पायदान पर पहुंच गए हैं। सीएसके खिलाफ उन्होंने 43 रनों की पारी खेली थी।
वहीं इस मैच में अर्धशतक लगाने वाले पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर 12वें पायदान पर हैं। गुजरात के खिलाफ उनका पहला मैच अच्छा नहीं रहा था। उनके खाते में अब कुल 68 रन है। वहीं विराट कोहली 69 रनों के साथ उनके आगे 11वें नंबर पर है।
चेन्नई सुपर किंग्स के युवा बल्लेबाज आयुष म्हात्रे टॉप-10 में अपनी जगह बनाने में कामयाब रहे हैं। म्हात्रे ने पंजाब के खिलाफ 73 रनों की धुआंधार पारी खेली। वह अब लिस्ट में 9वें पायदान पर हैं।
कूपर कोनोली- 108
अंगकृष रघुवंशी- 103
ईशान किशन- 94
हेनरिक क्लासेन- 83
रयान रिकेल्टन- 81
प्रभसिमरन सिंह- 80
रोहित शर्मा- 78
अजिंक्य रहाणे- 2
आयुष म्हात्रे- 73
समीर रिजवी- 70
आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले गेंदबाज
पंजाब किंग्स के विजयकुमार वैशाक ने सबसे अधिक 5 विकेट लेकर पर्पल कैप पर कब्जा जमा लिया है। सनराइजर्स हैदराबाद के जयदेव उनादकट 4 विकेट के साथ दूसरे पायदान पर खिसक गए हैं। उनादकट के अलावा अंशुल कंबोज और ब्लेसिंग मुजाराबानी के नाम भी 4-4 विकेट हैं। वहीं 8 खिलाड़ी ऐसे हैं जो अभी तक टूर्नामेंट में 3-3 विकेट ले चुके हैं। पंजाब किंग्स के स्पिनर युजवेंद्र चहल भी इस लिस्ट में शामिल हैं।
विजयकुमार वैशक- 5
जयदेव उनादकट- 4
अंशुल कंबोज- 4
ब्लेसिंग मुजरबानी- 4
जैकब डफी- 3
युजवेंद्र चहल- 3
प्रसिद्ध कृष्णा- 3
टी नटराजन- 3
लुंगी एनगिडी- 3
शार्दुल ठाकुर- 3
लेखक के बारे में
Lokesh Kheraलोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।
और पढ़ें


