वैभव सूर्यवंशी के सिर सजी ऑरेंज कैप, IPL 2026 में ऐसा करने वाले बने पहले खिलाड़ी; जानें पर्पल कैप किसके पास

Lokesh Khera लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

IPL 2026 Orange Cap and Purple Cap Updated List: वैभव सूर्यवंशी ने आरसीबी के खिलाफ 26 गेंदों पर 78 रनों की धमाकेदार पारी खेल ना सिर्फ अपनी टीम को जीत दिलाई, बल्कि ऑरेंज कैप पर भी कब्जा जमाया।

वैभव सूर्यवंशी के सिर सजी ऑरेंज कैप, IPL 2026 में ऐसा करने वाले बने पहले खिलाड़ी; जानें पर्पल कैप किसके पास

IPL 2026 Orange Cap and Purple Cap Updated List: राजस्थान रॉयल्स ने शुक्रवार 10 अप्रैल को वैभव सूर्यवंशी और ध्रुव जुरेल के धमाकेदार अर्धशतकों की मदद से आईपीएल 2026 के 16वें मुकाबले में डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से मात दी। आरआर की यह सीजन-19 की लगातार चौथी जीत है। आरसीबी ने इस मैच में पहले बैटिंग करते हुए 201 रन बोर्ड पर लगाए थे। इस स्कोर का पीछा मेजबान राजस्थान ने 2 ओवर पहले ही कर दिया। राजस्थान रॉयल्स की जीत के हीरो वैभव सूर्यवंशी रहे जिन्होंने 26 गेंदों पर 8 चौकों और 7 गगनचुंबी छक्कों की मदद से 78 रनों की पारी खेली। वैभव ने ना सिर्फ आरआर की जीत में अहम भूमिका निभाई, बल्कि आईपीएल 2026 ऑरेंज कैप पर भी कब्जा जमाया।

आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज

वैभव सूर्यवंशी आईपीएल 2026 में 200 रन का आंकड़ा छूने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। अभी तक खेले 4 मुकाबलों में वैभव के बल्ले से 50 की औसत और 266.67 के हैरतअंगेज स्ट्राइक रेट के साथ 200 रन निकले हैं। वहीं उनके साथी ध्रुव जुरेल ने 43 गेंदों पर 81 रनों की नाबाद पारी खेली। जुरेल इस पारी के दम पर आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाजों में अपनी जगह बनाने में कामयाब रहे हैं। अब इस लिस्ट के टॉप-3 में राजस्थान रॉयल्स के ही तीनों खिलाड़ी हैं। तीसरे खिलाड़ी यशस्वी जायसवाल हैं, जो आरसीबी के खिलाफ 13 रन ही बना पाए। दिल्ली कैपिटल्स के समीर रिजवी और कोलकाता नाइट राइडर्स से अंगकृश रघुवंशी भी टॉप-5 में हैं।

आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने राजस्थान के खिलाफ 40 गेंदों पर सबसे अधिक 63 रन बनाए। वहीं विराट कोहली ने भी 200 के स्ट्राइक रेट के साथ 32 रनों की पारी खेली। यह दोनों भी आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में क्रमश: 7वें और 8वें पायदान पर पहुंच गए हैं। रजत पाटीदार के 142 तो विराट कोहली के इस सीजन अभी तक 3 मैचों में 129 रन है। आरसीबी के देवदत्त पडिक्कल 125 रनों के साथ टॉप-10 में हैं।

वैभव सूर्यवंशी- 200

यशस्वी जायसवाल- 183

ध्रुव जुरेल- 176

समीर रिजवी- 160

अंगकृश रघुवंशी- 155

आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप-5 बल्लेबाज

ऑरेंज कैप की तरह पर्पल कैप भी इस समय राजस्थान रॉयल्स के ही गेंदबाज रवि बिश्नोई के पास है। ये लेग स्पिनर इस सीजन क्या गेंदबाजी कर रहा है। अभी तक चार मैचों में बिश्नोई सबसे अधिक 9 विकेट चटका चुके हैं। उनके अलावा अभी तक सिर्फ एक गेंदबाज ने 5 से अधिक विकेट लिए हैं। प्रसिद्ध कृष्णा, राशिद खान, लुंगी एनगिडी और जोफ्रा आर्चर टॉप-5 में हैं। आर्चर और बिश्नोई ने आरसीबी के खिलाफ 2-2 विकेट लिए।

रवि बिश्नोई- 9

प्रसिद्ध कृष्णा- 6

राशिद खान- 5

लुंगी एनगिडी- 5

जोफ्रा आर्चर- 5

Lokesh Khera

लेखक के बारे में

Lokesh Khera

लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले GT vs RCB Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।