IPL 2026 Orange Cap: ऑरेंज कैप की रेस में उठापटक, रजत पाटीदार बने वैभव सूर्यवंशी के लिए खतरा; कोहली भी टॉप-5 में
IPL 2026 Orange Cap and Purple Cap Updated List: आईपीएल 2026 के सुपर संडे के बाद ऑरेंज कैप और पर्पल कैप की रेस में तगड़ी उठापटक देखने को मिली है। आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार वैभव सूर्यवंशी के लिए खतरा बन चुके हैं।

IPL 2026 Orange Cap and Purple Cap Updated List: डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने रविवार, 12 अप्रैल को आईपीएल 2026 के 20वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराकर सीजन की अपनी तीसरी जीत दर्ज की। वहीं एमआई की यह सीजन की लगातार तीसरी हार है। MI vs RCB से पहले सुपर संडे को LSG vs GT मैच भी हुआ था, जिसमें गुजरात टाइटंस ने 7 विकेट से बड़ी जीत दर्ज की थी। इन दोनों मुकाबलों के बाद आईपीएल 2026 ऑरेंज कैप व पर्पल कैप की रेस में तगड़ी उठापटक देखने को मिली है। आईए लेटेस्ट लिस्ट पर एक बार नजर डालते हैं-
रजत पाटीदार बने वैभव सूर्यवंशी के लिए खतरा
आरसीबी के कप्तान आईपीएल 2026 ऑरेंज कैप की रेस में राजस्थान रॉयल्स के युवा सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी के लिए खतरा बन गए हैं। दोनों के बीच अब मात्र 5 ही रनों का अंतर है। वैभव जहां 200 रनों के साथ टॉप पर हैं। वहीं पाटीदार ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 20 गेंदों पर 53 रनों की धुआंधार पारी खेल लंबी छलांग लगाई है। वह अब 4 मैचों में 195 रनों के साथ दूसरे पायदान पर पहुंच गए हैं। वहीं आरसीबी के स्टार प्लेयर विराट कोहली भी टॉप-5 में अपनी जगह बनाने में कामयाब रहे हैं। कोहली ने मुंबई के खिलाफ अर्धशतक जड़ा। वह अब 4 मैचों में 179 रनों के साथ पांचवें पायदान पर हैं। टॉप-5 में इनके अलावा सनराइजर्स हैदराबाद के हेनरिक क्लासेन (184) और राजस्थान रॉयल्स के यशस्वी जायसवाल (183) भी हैं।
गुजरात टाइटंस के जोस बटलर 176 रनों के साथ ठीक विराट कोहली के पीछे 6ठे पायदान पर पहुंच गए हैं। वहीं कप्तान शुभमन गिल 165 रनों के साथ टॉप-10 में अपनी जगह बनाने में कामयाब रहे हैं। गिल अब 9वें पायदान पर हैं।
रवि बिश्नोई से छिनी पर्पल कैप
राजस्थान रॉयल्स के स्टार स्पिनर रवि बिश्नोई से गुजरात टाइटंस के तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा ने पर्पल कैप छीन ली है। कृष्णा ने लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ मैच जिताऊ प्रदर्शन करते हुए 4 विकेट लिए, उन्हें इसके लिए प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से भी नवाजा गया। प्रसिद्ध कृष्णा इसी के साथ आईपीएल 2026 में 10 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने। बिश्नोई के नाम 9 सफलताएं हैं। वहीं टॉप-5 में इनके अलावा सीएसके के अंशुल कंबोल (8), लखनऊ सुपर जाएंट्स के प्रिंस यादव (6) और आरसीबी के जैकब डफी (6) हैं।
लेखक के बारे में
Lokesh Kheraलोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।
और पढ़ें


