मुंबई इंडियंस खेलेगी 300वां टी20 मैच, ऐसा करने वाली बनेंगी तीसरी टीम; पाकिस्तान भी कर चुका है ये कारनामा
मुंबई इंडियंस की टीम 300 मैच खेलने वाली पहली फ्रेंचाइजी बनने वाली है। मुंबई के अलावा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 287 और कोलकाता नाइट राइडर्स ने 281 मैच खेले हैं।

मुंबई इंडियंस की टीम रविवार को आईपीएल 2026 में अपने अभियान की शुरुआत करेगी। हार्दिक पांड्या के नेतृत्व वाली मुंबई की टीम अपना पहला मैच वानखेड़े स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ खेलेगी। टीम के लिए ये मैच काफी खास होने वाला है। मुंबई इंडियंस की टीम रविवार को 300 टी20 मैच खेलने वाली पहली फ्रेंचाइजी टीम बनेगी। मुंबई इंडियंस की टीम दुनिया में 300 मैच खेलने वाली तीसरी टीम बनने वाली है। इससे पहले ये कारनामा पाकिस्तान और समरसेट ने किया है।
पांच बार की चैंपियन मुबंई इंडियंस के अलावा आईपीएल फ्रेंचाइजी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 287 मैच खेले हैं। वहीं तीन बार की चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स ने अभी तक 281 मैच खेले हैं। पाकिस्तान और समरसेट ने 303 मुकाबले खेले हैं। मुंबई इंडियंस की टीम 18 सीजन के दौरान 277 मैच में शामिल हुई है और चैंपियंस लीग टी20 में टीम 22 मैच खेलने उतरी थी। मुंबई ने 2013, 2015, 2017, 2019 और 2020 में पांच IPL खिताब अपने नाम किए हैं।
मुंबई इंडियंस की टीम करीब 14 साल से आईपीएल में अपना पहला मुकाबला हारते हुए आई है। टीम ने पिछली बार 2012 में चेन्नई सुपर किंग्स को अपने पहले मुकाबले में 8 विकेट से हराया था। लेकिन तब से वह पहले मैच में जीत के लिए संघर्ष कर रही है। मुंबई ने 18 सीजन के दौरान अपने पहले मैच में 14 गंवाए हैं और सिर्फ चार में जीत हासिल कर सकी है। 2008 में लीग की शुरुआत में वह रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ पहले मुकाबले में हार गए थे।
पिछले साल हार्दिक पंड्या की अगुवाई वाली टीम क्वालीफायर दो में पंजाब किंग्स से हारने के बाद तीसरे स्थान पर रही थी, लेकिन मुंबई इंडियंस इस बार अच्छी तैयारी के साथ मैदान पर उतर रहा है।रोहित शर्मा फॉर्म में वापसी करने के लिए उत्सुक होंगे। रोहित के अलावा उसकी टीम में कई स्टार खिलाड़ी हैं जिनमें भारत की टी20 विश्व कप विजेता टीम के खिलाड़ी कप्तान सूर्यकुमार यादव, पंड्या, तिलक वर्मा और जसप्रीत बुमराह भी शामिल हैं।
लेखक के बारे में
Himanshu Singhहिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)
हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।
परिचय और अनुभव
हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में 'पंचायती टाइम्स' वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।
खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी



