एमएस धोनी पूरी तरह फिट नहीं, वापसी पर करेंगे विकेटकीपिंग; माइक हसी ने किया कन्फर्म
चेन्नई के बैटिंग कोच माइकल हसी ने कहा है कि एमएस धोनी जल्द ही मैदान पर लौटेंगे। उन्होंने बताया कि धोनी इम्पैक्ट प्लेयर नहीं बल्कि बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज खेलेंगे।

चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाजी कोच माइकल हसी ने गुरुवार को साफ किया कि जब भी एमएस धोनी अपनी पिंडली की चोट से उबरकर लौटेंगे तो वह विकेटकीपर के तौर पर ही अपनी जिम्मेदारी संभालेंगे, न कि सिर्फ एक 'इम्पैक्ट प्लेयर' के तौर पर खेलेंगे। 44 साल के धोनी गुरुवार को वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के ख़िलाफ हुए मैच में आईपीएल 2026 का अपना लगातार सातवां मैच नहीं खेल पाए। वह अभी भी उस चोट से उबर रहे हैं जिसकी वजह से 28 मार्च को उन्हें शुरू में दो हफ्ते के लिए टीम से बाहर होना पड़ा था।
धोनी करेंगे विकेटकीपिंग
ऐसी अटकलें लगाई जा रही थीं कि धोनी 'इम्पैक्ट प्लेयर' नियम का इस्तेमाल करते हुए सिर्फ एक विशेषज्ञ बल्लेबाज के तौर पर वापसी कर सकते हैं, खासकर तब जब संजू सैमसन और कार्तिक शर्मा विकेटकीपिंग के विकल्प के तौर पर उपलब्ध हैं। हसी ने इस संभावना को खारिज कर दिया और संकेत दिया कि धोनी विकेट के पीछे अपनी पुरानी और जानी-पहचानी भूमिका में ही वापसी करेंगे।
मैच के बीच में चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाजी कोच माइक हसी ने प्रसारक से कहा, ''मुझे पूरा यकीन है कि वह विकेट के पीछे ही होंगे। उनके लिए सबसे बड़ी बात यह है कि उन्हें पिंडली में चोट लगी है। दिक्कत सिर्फ दौड़ने में है। अगर वह पारी के आखिरी ओवरों में बल्लेबाजी करने आते हैं, तो उन्हें तेजी से एक-दो रन लेने पड़ेंगे। उन्हें बस यह पक्का करना होगा कि उनकी पिंडली इतनी मजबूत हो कि वह इस दबाव को झेल सके।''
धोनी अब तक इस आईपीएल सत्र में मैदान पर नहीं उतरे हैं क्योंकि टूर्नामेंट शुरू होने से ठीक पहले उन्हें क्वाड्रिसेप्स स्ट्रेन की समस्या हो गई थी। सीएसके के पूर्व कप्तान ने मंगलवार को ट्रेनिंग में विकेटकीपिंग और बल्लेबाजी दोनों का अभ्यास किया था। बुधवार को भी उन्होंने नेट सत्र में पहले संक्षिप्त अभ्यास किया और फिर लगभग एक घंटे तक थ्रोडाउन और तेज गेंदबाजों के खिलाफ बल्लेबाजी की।
संजू सैमन (नाबाद 101) की आतिशी शतकीय पारी के बाद इम्पैक्ट प्लेयर अकील हुसैन (चार विकेट) की अगुवाई में गेंदबाजों के दमदार प्रदर्शन की बदौलत चेन्नई सुपर किंग्स ने गुरुवार को मुंबई इंडियंस पर 103 रनों से बड़ी जीत दर्ज की। इस जीत साथ ही चेन्नई सुपर किंग्स अंक तालिका में पांचवें स्थान पर पहुंच गई है।
सैमसन के आईपीएल में अपने पांचवें शतक के लिए 54 गेंद खेलीं जिसमें 10 चौके और छह छक्के जडे़ थे। उनके शतक से सीएसके ने बल्लेबाजी का न्योता मिलने के बाद छह विकेट पर 207 रन का सम्मानजनक स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस शुरूआती झटकों से नहीं उबर सकी और 19 ओवर में महज 104 रन पर ऑल आउट हो गई।
लेखक के बारे में
Himanshu Singhहिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)
हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।
परिचय और अनुभव
हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में 'पंचायती टाइम्स' वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।
खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी



