मुंबई इंडियंस की टीम से जुड़े कीवी कप्तान मिचेल सैंटनर, दिल्ली कैपिटल्स मैच में हो सकती है एंट्री

Himanshu Singh भाषा, नई दिल्ली
share

बाएं हाथ के स्पिनिंग ऑलराउंडर मिचेल सैंटनर इंडियन प्रीमियर लीग के मौजूदा सीजन के लिए मुंबई इंडियंस टीम में शामिल हो गए हैं। सेंटनर के मुंबई इंडियंस के अगले गेम में खेलने के लिए उपलब्ध होने की उम्मीद है, जो शनिवार दोपहर दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेला जाएगा।

मुंबई इंडियंस की टीम से जुड़े कीवी कप्तान मिचेल सैंटनर, दिल्ली कैपिटल्स मैच में हो सकती है एंट्री

न्यूजीलैंड के टी20 अंतरराष्ट्रीय कप्तान मिचेल सैंटनर दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग मैच से पहले गुरुवार को मुंबई इंडियंस की टीम से जुड़ गए। पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियन्स की टीम शनिवार दोपहर को अरुण जेटली स्टेडियम में कैपिटल्स का सामना करेगी। सैंटनर और इंग्लैंड के ऑलराउंडर विल जैक्स ही मुंबई इंडियंस से जुड़ने वाले आखिरी दो खिलाड़ी बचे थे। मुंबई इंडियंस ने पिछले रविवार को मुंबई में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ अपना पहला मैच शानदार तरीके से जीता था।

पिछले महीने संपन्न टी20 विश्व कप में अपनी-अपनी टीमों के लिए अहम भूमिका निभाने वाले इन दोनों विदेशी खिलाड़ियों ने मुंबई इंडियंस से जुड़ने से पहले कुछ और समय मांगा था। टीम के मुख्य कोच महेला जयवर्धने ने पुष्टि की थी कि उन्होंने इन दोनों खिलाड़ियों को निजी कारणों से कुछ और समय दिया है।

नाइट राइडर्स के खिलाफ मैच की पूर्व संध्या पर जयवर्धने ने संवाददाताओं से कहा था, ''जो खिलाड़ी (देर से) टीम में शामिल होंगे वे मिच (मिचेल सेंटनर) और जैक्सी (विल जैक्स) हैं। दोनों ने निजी कारणों से थोड़ा और समय मांगा था और हमें इसमें कोई दिक्कत नहीं थी। लेकिन वे बहुत जल्द टीम में शामिल हो जाएंगे।''

अभी दुनिया के सबसे अच्छे ऑलराउंडरों में से एक माने जाने वाले सैंटनर ने हाल ही में खत्म हुए टी20 वर्ल्ड कप में 6.60 की इकॉनमी से दो विकेट लिए और 142.85 के स्ट्राइक रेट से 120 रन बनाए, जिससे न्यूज़ीलैंड टूर्नामेंट के फ़ाइनल में पहुंचा। उनके शामिल होने से पहले से ही मजबूत मुंबई इंडियंस टीम को बहुत जरूरी बढ़ावा मिला है, जिसने पिछले रविवार को वानखेड़े स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स पर छह विकेट से जीत के साथ अपने आईपीएल 2026 अभियान की शुरुआत की।

Himanshu Singh

लेखक के बारे में

Himanshu Singh

हिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)

हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।


परिचय और अनुभव

हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में 'पंचायती टाइम्स' वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।


खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap in IPL 2026 और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले PBKS vs MI Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।