लखनऊ सुपर जायंट्स ने हसरंगा के रिप्लेसमेंट का किया ऐलान, ऑलराउंडर जॉर्ज लिंडे को किया शामिल
दक्षिण अफ्रीका के बाएं हाथ के स्पिनर जॉर्ज लिंडे लखनऊ सुपर जायंट्स में वानिंदु हसरंगा की जगह लेने लेंगे। वानिंदु हसरंगा टी20 वर्ल्ड कप के दौरान लगी हैमस्ट्रिंग चोट से पूरी तरह उबर न पाने के कारण आईपीएल 2026 से बाहर हो गए हैं।

लखनऊ सुपर जायंट्स ने वानिंदु हसरंगा की जगह दक्षिण अफ्रीका के ऑलराउंडर जॉर्ज लिंडे को टीम में शामिल किया है क्योंकि श्रीलंकाई क्रिकेटर चोट के कारण यहां चल रही इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) से बाहर हो गया है। हसरंगा को लखनऊ की टीम ने दो करोड़ रुपये में खरीदा था। वह इस साल की शुरुआत में टी20 विश्व कप के दौरान श्रीलंका के पहले मैच में हैमस्ट्रिंग चोट के कारण बाहर हो गए।
लिंडे को मिलेंगे एक करोड़ रुपये
लिंडे बाएं हाथ के बल्लेबाजी ऑलराउंडर हैं, उनके पास क्रिकेट के सबसे छोटे प्रारूप में खेलने का काफी अनुभव है। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के लिए तीन टेस्ट, चार वनडे और 37 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। उन्होंने टी20 अंतरराष्ट्रीय प्रारूप में 403 रन बनाए हैं और 35 विकेट लिए हैं। तैंतीस साल के लिंडे ने लीग और घरेलू प्रतियोगिताओं को मिलाकर 250 से ज्यादाटी 20 मैच खेले हैं। लिंडे का यह पहला आईपीएल होगा। वह अपने एक करोड़ रुपये के 'बेस प्राइस' में फ्रेंचाइजी से जुड़ेंगे।
क्रिकबज ने पहले ही रिपोर्ट किया था कि एलएसजी श्रीलंकाई खिलाड़ी को टीम से हटाने का फैसला जल्द ही ले सकती है। इस बात की औपचारिक पुष्टि गुरुवार को फ्रेंचाइजी के क्रिकेट डायरेक्टर टॉम मूडी ने की। ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ एलएसजी के मैच के दौरान इस ऑस्ट्रेलियाई ने कहा, “वानिंदु हसरंगा हमारी टीम में शामिल नहीं हो पाएंगे और हम उनकी जगह किसी दूसरे खिलाड़ी को लाने की तैयारी कर रहे हैं। हम अगले 24 से 48 घंटों में इसकी घोषणा करेंगे।”
माना जा रहा है कि फ्रेंचाइजी ने शुक्रवार (10 अप्रैल) को यह फैसला लिया। उन्होंने कुछ अन्य विदेशी स्पिनरों को भी शॉर्टलिस्ट किया था, जिनमें अफगानिस्तान के मुजीब उर रहमान और इंग्लैंड के लियाम डॉसन शामिल थे। लेकिन आखिर में, उन्होंने 34 वर्षीय दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी को चुना। लिंडे ने दक्षिण अफ्रीका के लिए 37 टी20 मैच खेले हैं, जिनमें उन्होंने 147.61 की स्ट्राइक रेट से 403 रन बनाए हैं और 7.58 की इकॉनमी रेट से 35 विकेट लिए हैं। यह आईपीएल में लिंडे का पहला अनुभव होगा। वह 1 करोड़ रुपये की अपनी बेस प्राइस पर एलएसजी में शामिल होंगे।
हसरंगा लगभग दो महीनों से प्रतिस्पर्धी क्रिकेट नहीं खेल रहे हैं। खबरों के अनुसार, वह अभी भी गेंदबाजी करने में असमर्थ हैं और उन्होंने अभी तक श्रीलंका क्रिकेट से अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) के लिए आवेदन नहीं किया है।
लेखक के बारे में
Himanshu Singhहिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)
हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।
परिचय और अनुभव
हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में 'पंचायती टाइम्स' वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।
खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी



