पहले ही मैच में दिल्ली कैपिटल्स का टॉप ऑर्डर हुआ फेल, कुलदीप यादव ने कहा- घबराने की जरूरत नहीं

Himanshu Singh भाषा
share

कुलदीप यादव ने कहा है कि आगामी मैचों में टॉप ऑर्डर के बल्लेबाज अच्छा प्रदर्शन करेंगे। उनका मानना है कि अगर टीम पांच मैच हार जीता है तो पैनिक बटन दबाने की जरुरत पड़ेगी।

पहले ही मैच में दिल्ली कैपिटल्स का टॉप ऑर्डर हुआ फेल, कुलदीप यादव ने कहा- घबराने की जरूरत नहीं

दिल्ली कैपिटल्स के स्पिनर कुलदीप यादव ने शुक्रवार को कहा कि इंडियन प्रीमियर लीग में पहले ही मैच के बाद शीर्ष क्रम के खराब प्रदर्शन को लेकर घबराने की कोई जरूरत नहीं है। दिल्ली कैपिटल्स ने टूर्नामेंट के पहले मैच में शीर्ष क्रम के चरमराने के बाद समीर रिजवी और ट्रिस्टन स्टब्स की मैच विजयी साझेदारी से छह विकेट से जीत हासिल की। केएल राहुल पहली ही गेंद पर शून्य पर आउट हो गए, जबकि पाथुम निसांका को रन बनाने में मुश्किल हुई और नीतिश राणा आक्रामक खेल दिखाने की कोशिश में आउट हो गए।

मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच की पूर्व संध्या पर कुलदीप ने कहा, ''नीतिश कई साल से खेल रहे हैं और आईपीएल के अनुभवी खिलाड़ी हैं। निसांका को आप जानते हैं कि वह किस तरह के बल्लेबाज हैं और कितने काबिल हैं। मुझे लगता है कि इसमें घबराने की कोई जरूरत नहीं है।''

घबराने की जरूरत नहीं

उन्होंने कहा, ''ऐसी कोई बात भी नहीं हुई। यह पहला मैच था। निश्चित रूप से आप एक अच्छी शुरुआत चाहते हैं लेकिन कभी-कभी ऐसा नहीं होता। मुझे भरोसा है कि आने वाले मैचों में वे अच्छा प्रदर्शन करेंगे।'' कुलदीप ने कहा, ''तो अभी 'पैनिक बटन' दबाने की जरूरत नहीं है। जब हम पांच में से पांच मैच हारेंगे तो शायद यह बटन दबाया जाएगा।''

दिल्ली की टीम पिछले सत्र में अपने घर पर फिरोजशाह कोटला में अपने पांच में से चार मैच हार गई थी लेकिन कुलदीप ने वापसी का भरोसा जताया। उन्होंने कहा, ''हम अच्छा क्रिकेट खेलेंगे और पांच में से पांच मैच भी जीतेंगे। और टीम में (चार मैच हारने) के बारे में कोई चर्चा नहीं हुई है। ''

दिल्ली कैपिटल्स का अगला मुकाबला शनिवार को मुंबई इंडियंस से होगा। दिल्ली, लखनऊ सुपर जायंट्स पर छह विकेट की जीत के बाद इस मैच में उतर रही है। जबकि मुंबई ने कोलकाता नाइट राइडर्स पर आसान जीत के साथ अपनी लय वापस पा ली है। मौसम की बात करें तो, आसमान में हल्के बादल छाए रहने की उम्मीद है। मैच की शुरुआत में तापमान लगभग 24 डिग्री सेल्सियस रहेगा और हवा में नमी का स्तर भी सामान्य रहेगा, जिससे खिलाड़ियों को खेलने के लिए काफ़ी आरामदायक माहौल मिलेगा।

न्यूजीलैंड के टी20 अंतरराष्ट्रीय कप्तान मिचेल सेंटनर दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग मैच से पहले गुरुवार को मुंबई इंडियन्स की टीम से जुड़ गए। पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियन्स की टीम शनिवार दोपहर को अरुण जेटली स्टेडियम में कैपिटल्स का सामना करेगी।

Himanshu Singh

लेखक के बारे में

Himanshu Singh

हिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)

हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।


परिचय और अनुभव

हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में 'पंचायती टाइम्स' वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।


खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap in IPL 2026 और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले PBKS vs MI Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।