IPL 2026: RCB Vs SRH मैच में क्या है दोनों टीमों की प्लेइंग XI, कोहली ही टीम में धुरंधरों की भरमार
आईपीएल 2026 का आगाज हो चुका है। टॉस की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। दोनों टीमों की प्लेइंग 11 सामने आ चुकी है। आरसीबी की टीम में धुरंधरों की भरमार है, वहीं हैदराबाद में हमेशा की तरह विस्फोटक बल्लेबाजी क्रम मौजू है।

आईपीएल 2026 का आगाज हो चुका है। टॉस की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। दोनों टीमों की प्लेइंग 11 सामने आ चुकी है। आरसीबी की टीम में धुरंधरों की भरमार है, वहीं हैदराबाद में हमेशा की तरह विस्फोटक बल्लेबाजी क्रम मौजूद है।
पैट कमिंस की अनुपस्थिति में सनराइजर्स हैदराबाद ने ईशान किशन को कप्तानी की जिम्मेदारी सौंपी है। 27 वर्षीय ईशान इस फ्रेंचाइजी के दूसरे सबसे युवा कप्तान बन गए हैं। हैदराबाद की प्लेइंग इलेवन बेहद संतुलित और विस्फोटक नजर आ रही है। उनके पास ट्रैविस हेड और अभिषेक शर्मा जैसी सलामी जोड़ी है, जिन्होंने पिछले सीजन में भी अपनी आक्रामकता से सुर्खियां बटोरी थीं।
सनराइजर्स हैदराबाद (Playing XI): अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन (कप्तान/विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, अनिकेत वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, सलिल अरोड़ा, हर्ष दुबे, हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट और ईशान मलिंगा
डिफेंडिंग चैंपियन आरसीबी की चुनौती रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु अपनी घरेलू परिस्थितियों का फायदा उठाने के लिए तैयार है। कप्तान रजत पाटीदार ने स्पष्ट किया है कि टीम अपने जर्सी पर दूसरा सितारा लगाने के लक्ष्य के साथ उतर रही है। आरसीबी की बल्लेबाजी लाइन-अप में विराट कोहली, फिल साल्ट, टिम डेविड और जितेश शर्मा जैसे पावर-हिटर्स शामिल हैं, जो किसी भी गेंदबाजी आक्रमण को ध्वस्त करने की क्षमता रखते हैं। टीम में वेंकटेश अय्यर और मंगेश यादव जैसे नए चेहरों को भी शामिल किया गया है।
आरसीबी (Playing XI) विराट कोहली, फिल साल्ट, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, अभिनंदन सिंह, जेकब डफी, सुयश शर्मा।
बता दें कि मैच की शुरुआत एक भावुक क्षण के साथ हुई, जहां आरसीबी के खिलाड़ी जर्सी नंबर 11 पहनकर ट्रेनिंग करते दिखे। यह पिछले साल हुए दुखद हादसे में जान गंवाने वाले 11 प्रशंसकों को एक श्रद्धांजलि है।
पिच रिपोर्ट के अनुसार, सतह पर घास की हल्की परत है, जो बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग साबित हो सकती है। छोटी बाउंड्री और चिन्नास्वामी के इतिहास को देखते हुए, दर्शकों को रनों की बारिश और छक्कों के बौछार की पूरी उम्मीद है। अब देखना यह है कि क्या हैदराबाद की विस्फोटक बल्लेबाजी आरसीबी के गेंदबाजों पर भारी पड़ती है या गत विजेता अपने अभियान की शुरुआत जीत के साथ करते हैं।
लेखक के बारे में
Vimlesh Kumar Bhurtiyaविमलेश कुमार भुर्तिया (Vimlesh Kumar Bhurtiya): खेल पत्रकार
संक्षिप्त विवरण
विमलेश कुमार भुर्तिया पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है।
विस्तृत बायो
परिचय और अनुभव: विमलेश कुमार भुर्तिया भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक उभरता हुआ नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 4 वर्षों से अधिक का अनुभव प्राप्त है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पिछले चार वर्षों से वह इसी संस्थान से जुड़े हुए हैं और डिजिटल मीडिया की गतिशीलता, कार्यशैली और प्रकृति को समझने का प्रयास किया है। उनका मानना है कि पाठक किसी भी डिजिटल प्लेटफॉर्म की रीढ़ होता है ऐसे में उनके हितों को ध्यान में रखते हुए खबरों का प्रकाशन होना चाहिए। यह पत्रकारिता को जीवंत रखता है और जर्नलिज्म का मूल गुण भी यही है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
विमलेश ने भारत के सबसे प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थान से अपनी शिक्षा ग्रहण की है। वे 2021-22 बैच के भारतीय जनसंचार संस्थान नई दिल्ली के छात्र रहे हैं। उन्होंने इस नामी संस्थान से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा किया है। इसके बाद उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में ही मास्टर्स यानी (M.A) की डिग्री भी हासिल की है। इन्होंने अपना ग्रेजुएशन मध्य प्रदेश के नामचीन साइंस कॉलेजों में से एक होलकर साइंस कॉलेज से किया है। ग्रेजुएशन के दूसरे साल से ही विमलेश की दिलचस्पी साहित्य और पत्रकारिता की ओर जागृत होने लगी थी। यही कारण था कि ग्रेजुएशन के दिनों में ही उन्होंने दैनिक चैतन्यलोक नामक इंदौर की क्षेत्रीय पत्रिका में काम करना शुरू कर दिया। कुछ महीनों बाद उन्होंने दैनिक भास्कर में बतौर कॉपी एडिटर ट्रेनिंग ली। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर के पत्रकारिता और जनसंचार विभाग से मास मीडिया में इंटर्नशिप की। विमलेश कुमार भुर्तिया को कंप्यूटर का भी अच्छा ज्ञान है। उन्होंने भोपाल स्थित माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय से कंप्यूटर एप्लीकेशन में डिप्लोमा किया है।
खेल पत्रकारिता और पत्रकारिता का उद्देश्य
विमलेश खेल से जुड़ी तमाम तरह की स्टोरीज पाठकों तक पहुंचाते हैं, जिनमें तथ्यों की स्पष्टता होती है और सकारात्मक विश्लेषण भी शामिल होता है। ये क्रिकेट की दुनिया का अच्छा ज्ञान रखते हैं और राजनीति में गहरी दिलचस्पी है। राजनीति और क्रिकेट में घट रही घटनाओं का विश्लेषण करना उनकी तह तक जाना विमलेश को पसंद है। उनका मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी तथ्यपरकता (Fact-checking) है। चाहे वह चकाचौंध से भरा क्रिकेट जगत हो या अन्य खेल और खिलाड़ियों का जीवन। बतौर खेल पत्रकार यह कसौटी हर वक्त बनी रहनी चाहिए कि लेखन हमेशा प्रमाणिक हो। उनकी रिपोर्टिंग का उद्देश्य पाठकों को न केवल सूचित करना है, बल्कि उन्हें सही और सुरक्षित जानकारी के माध्यम से सशक्त बनाना भी है। पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य सूचना, शिक्षा और मनोरंजन होता है और इन्हीं उद्देश्यों को पूरा करना एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी होनी चाहिए।



