अजिंक्य रहाणे के नाम जुड़ा शर्मनाक रिकॉर्ड, IPL में 12 बार जीरो पर आउट होने वाले पहले ओपनर बने

Himanshu Singh लाइव हिन्दुस्तान
share

अजिंक्य रहाणे आईपीएल में बतौर ओपनर 12 बार जीरो पर आउट होने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुकाबले में भी वह खाता नहीं खोल सके।

अजिंक्य रहाणे के नाम जुड़ा शर्मनाक रिकॉर्ड, IPL में 12 बार जीरो पर आउट होने वाले पहले ओपनर बने

गेंदबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन के बाद रिंकू सिंह (नाबाद 53) और अनुकूल रॉय (नाबाद 29) की पारियों की बदौलत कोलकाता नाइट राइडर्स ने रविवार को दो गेंदें शेष रहते राजस्थान रॉयल्स को चार विकेट से हराकर टूर्नामेंट में अपनी पहली जीत दर्ज की। यह सात मैचों में केकेआर की पहली जीत है। 85 रन पर छह विकेट गंवा चुकी केकेआर को रिंकू सिंह और अनुकूल रॉय की जोड़ी ने 19.4 ओवरों में 161 रन बनाकर चार विकेट से जीत दिलाई। दोनों बल्लेबाजों के बीच 76 रनों की अविजित साझेदारी हुई। इस मैच में कोलकाता के कप्तान अजिंक्य रहाणे ज्यादा देर तक क्रीज पर टिक नहीं सके और बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए।

राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुकाबले में 156 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए कोलकाता की टीम को शुरुआती दो ओवर में बड़े झटके लगे। टीम को दोनों सलामी बल्लेबाज टिम साइफर्ट और अजिंक्य रहाणे बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए हैं। इसके साथ ही रहाणे के नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। वह आईपीएल के इतिहास में बतौर ओपनर सबसे ज्यादा बार जीरो पर आउट होने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। कोलकाता के कप्तान अजिंक्य रहाणे राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ दो गेंद ही खेल सके। इसके साथ ही वह लगातार मैचों में बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। गुजरात टाइटंस के खिलाफ भी उनका बल्ला नहीं चला था।

अजिंक्य रहाणे आईपीएल में बतौर ओपनर 12 बार जीरो पर आउट होने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। इससे पहले ये शर्मनाक रिकॉर्ड पार्थिव पटेल के नाम था वह टूर्नामेंट में बतौर ओपनर 10 बार जीरो पर आउट हुए।

156 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी केकेआर की शुरुआत बेहद खराब रही और उसने पहली ही गेंद पर टिम साइफर्ट और दूसरे ओवर की दूसरी गेंद पर कप्तान अजिंक्या रहाणे को बिना खाता खोले ही विकेट गंवा दिये। पांचवें ओवर में केकेआर का तीसरा विकेट कैमरन ग्रीन 13 गेंदों में (27) रन के रूप में गिरा। सातवें ओवर में अंगकृष रघुवंशी (10) रन बना कर पवेलियन लौट गये। रोवमन पॉवेल 20 गेंदों में 23 रन बनाकर आउट हुये।

14वें ओवर में रमनदीप सिंह (10) रन बनाकर छठें विकेट के रूप में आउट हुये। ऐसे संकट के समय रिंकू सिंह और अनुकूल रॉय ने संभला और रन बटोरे और दोनों बल्लेबाजों ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए अपनी टीम को टूर्नामेंट में पहली जीत दिलाई। रिंकू सिंह ने बृजेश शर्मा की गेंद पर विजयी छक्का लगाया। रिंकू सिंह ने 34 गेंदों में पांच चौके और दो छक्के लगाते हुए 53 रन बनाये। वहीं अनुकूल रॉय 16 गेंदों 29 रन बनाकर नाबाद रहे। उन्होंने अपनी पारी में दो चौके और एक छक्का भी लगाया। आरआर के लिए रवींद्र जडेजा ने दो विकेट लिये। जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, रवि बिश्नोई और यश पुंजा ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।

Himanshu Singh

लेखक के बारे में

Himanshu Singh

हिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)

हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।


परिचय और अनुभव

हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में 'पंचायती टाइम्स' वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।


खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap in IPL 2026 और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले PBKS vs MI Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।