सुरेश रैना के क्लब में शामिल हुए जोस बटलर, पावरप्ले में ताबड़तोड़ बैटिंग करते हुए जड़े 5 छक्के

Apr 09, 2026 05:54 pm ISTHimanshu Singh लाइव हिन्दुस्तान
share

जोस बटलर ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले में पावरप्ले में पांच छक्के लगाकर सुरेश रैना के एक खास क्लब में जगह बना ली है। बटलर ने मैच में 27 गेंद में 52 रन की दमदार पारी खेली।

सुरेश रैना के क्लब में शामिल हुए जोस बटलर, पावरप्ले में ताबड़तोड़ बैटिंग करते हुए जड़े 5 छक्के

गुजरात टाइटंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच बुधवार को आईपीएल 2026 का अब तक का सबसे रोमांचक मुकाबला हुआ। गुजरात टाइटंस ने आखिरी गेंद तक चले मैच में एक रन से जीत हासिल की। इस मैच के दौरान गुजरात के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर का बल्ले से भी खूब रन निकले। उन्होंने साई सुदर्शन के जल्दी आउट होने के बाद पारी को संभाला और ताबड़तोड़ रन बटोरे। अरुण जेटली स्टेडियम में जोस बटलर ने 27 गेंद में 52 रन की पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में तीन चौके और पांच छक्के लगाए। इसके साथ ही जोस बटलर ने एक बड़ी उपलब्धि भी हासिल की।

बटलर ने रैना की बराबरी की

जोस बटलर ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले में पावरप्ले में पांच छक्के जड़े और अपना नाम रिकॉर्ड बुक में दर्ज करवाया। बटलर को गुजरात टाइटंस ने आईपीएल 2025 मेगा नीलामी में 15.75 करोड़ रुपये में खरीदा था। वह अब आईपीएल इतिहास में शुरुआती छह ओवरों में पांच छक्के लगाने वाले केवल दूसरे नॉन-ओपनर बल्लेबाज बन गए हैं। उनसे आगे दिग्गज सुरेश रैना हैं, जिन्होंने आईपीएल 2014 के दूसरे क्वालीफायर में चेन्नई के लिए खेलते हुए पंजाब के खिलाफ शुरुआती 6 ओवर में 6 छक्के जड़े थे।

बटलर ने गुजरात की पारी के तीसरे ओवर में अपनी पारी का पहला छक्का लगाया। इसके बाद अक्षर पटेल के खिलाफ उन्होंने छक्का जड़ा। फिर पांचवें ओवर में मुकेश कुमार के खिलाफ बटलर ने तीन छक्के मारे। पांचवां छक्का मारते ही उन्होंने टी20 क्रिकेट में 600 छक्के मारने का रिकॉर्ड कायम किया। वह टी20 फॉर्मेट में वेस्टइंडीज के खिलाड़ियों के अलावा पहले ऐसे खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्होंने 600 से अधिक छक्के जड़े हैं। बटलर से पहले चार खिलाड़ियों ने 600 से ज्यादा छक्के लगाए थे और वो सभी वेस्टइंडीज के थे।

जीत के लिये 211 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली को दो गेंद में दो रन की जरूरत थी लेकिन आखिरी ओवर की पांचवीं गेंद पर मिलर ने एक रन लेने से इनकार कर दिया । वह आखिरी गेंद पर चूके लेकिन एक रन के लिये भागे लेकिन जोस बटलर के थ्रो पर कुलदीप यादव रन आउट हो गए । गावस्कर ने 'जियो हाटस्टार' से कहा ,'' डेविड मिलर बहुत अच्छा खेल रहा था और उसे खुद पर भरोसा था कि वह मैच फिनिश करेगा । उसकी मंशा में कमी नहीं निकाल सकते । प्रसिद्ध कृष्णा ने एक शानदार धीमा बाउंसर डाला जिसे वह खेल नहीं सका । दबाव के हालात में ऐसा हो जाता है।''

Himanshu Singh

लेखक के बारे में

Himanshu Singh

हिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)

हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।


परिचय और अनुभव

हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में 'पंचायती टाइम्स' वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।


खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule और Live Cricket Score देखें और Live Hindustan App डाउनलोड करके सभी अपडेट सबसे पहले पाएं।