गुजरात टाइटंस ने टॉम बैंटन के रिप्लेसमेंट का किया ऐलान, दक्षिण अफ्रीका के कॉनर को किया शामिल
गुजरात टाइटंस ने दक्षिण अफ्रीका के विकेटकीपर-बल्लेबाज कॉनर एस्टरहुइजन को आईपीएल 2026 के बाकी मैचों के लिए साइन कर लिया है। वह अंगुली की चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हुए टॉम बैंटन की जगह लेंगे।

गुजरात टाइटंस ने इंग्लैंड के चोटिल खिलाड़ी टॉम बैंटन की जगह टीम में दक्षिण अफ्रीका के विकेटकीपर-बल्लेबाज़ कोनोर एस्टरहुइजन को शामिल किया। बैंटन अंगुली में चोट लगने के कारण इंडियन प्रीमियर लीग से बाहर हो गए हैं। चौबीस साल के कोनोर ने पिछले महीने न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैच की टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज में दक्षिण अफ्रीका के लिए अंतरराष्ट्रीय पदार्पण किया था।
कोनोर का पदार्पण शानदार रहा, जिसमें उन्हें दो बार 'प्लेयर ऑफ द मैच' और 'प्लेयर ऑफ द सीरीज' भी चुना गया। उन्होंने अपनी टीम को 1-2 से पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए सीरीज 3-2 से जीतने में मदद की। यह कोनोर का आईपीएल में पहला सत्र होगा। वह 75 लाख रुपये के 'बेस प्राइस' पर गुजरात टाइटन्स से जुड़े हैं और जोस बटलर के लिए 'बैकअप' विकेटकीपर के तौर पर टीम में रहेंगे।
24 साल के एस्टरहुइजन ने पिछले महीने न्यूजीलैंड में हुई पांच मैचों की टी-20 सीरीज में उन्होंने अपने हुनर का जबरदस्त प्रदर्शन किया था। 145.98 के स्ट्राइक रेट से 200 रन बनाकर वह सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे। अपने पहले ही इंटरनेशनल टूर्नामेंट में उन्होंने 'प्लेयर ऑफ़ द सीरीज' का खिताब जीता और दक्षिण अफ्रीका को 3-2 से सीरीज जिताने में अहम भूमिका निभाई। इन पांच मैचों में उन्होंने कुल 13 छक्के भी जड़े। एस्टरहुइजन एसए20 लीग में एमआई केप टाउन और हाल ही में प्रिटोरिया कैपिटल्स की ओर से भी खेल चुके हैं। उल्लेखनीय है कि टाइटन्स ने अब तक दो मैच जीते हैं और दो हारे हैं।
गुजरात टाइटन्स की शुरुआत खराब रही और उसने पहले दो मैच गंवा दिए। लेकिन उसके बाद लगातार दो जीत के साथ लय हासिल कर ली है और अब उसकी निगाहें केकेआर के खिलाफ तीसरी जीत पर लगी हैं। केकेआर चार हार के साथ तालिका में सबसे नीचे है।
लेखक के बारे में
Himanshu Singhहिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)
हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।
परिचय और अनुभव
हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में 'पंचायती टाइम्स' वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।
खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी



