गुजरात टाइटंस ने पूर्व भारतीय विकेटकीपर को बनाया कोच, 21 मैचों का रहा इंटरनेशनल करियर

Mar 11, 2026 09:50 pm ISTMd.Akram अहमदाबाद, भाषा
share

गुजरात टाइटंस (GT) ने पूर्व भारतीय विकेटकीपर विजय दहिया को अपना असिस्टेंट कोच बनाया है। उनका इंटरनेशनल करियर 21 मैचों का रहा। आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से होने जा रही है।

गुजरात टाइटंस ने पूर्व भारतीय विकेटकीपर को बनाया कोच, 21 मैचों का रहा इंटरनेशनल करियर

गुजरात टाइटंस (जीटी) ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 2026 से पहले पहले भारत के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज विजय दहिया को अपना नया सहायक कोच नियुक्त किया जिससे फ्रेंचाइजी का कोचिंग ढांचा और मजबूत होगा। दहिया ने 19 वनडे अंतरराष्ट्रीय और दो टेस्ट में देश का प्रतिनिधित्व किया और कोचिंग में आने से पहले दिल्ली के साथ उनका घरेलू क्रिकेट करियर भी काफी सफल रहा। दहिया के मार्गदर्शन में 2007-08 सत्र में दिल्ली ने रणजी ट्रॉफी खिताब जीता और तब से उन्होंने कई अन्य घरेलू और आईपीएल टीम को भी कोचिंग दी। वर्ष 2022 में पदार्पण करने के बाद जीटी आईपीएल में लगातार अच्छा प्रदर्शन करने वाली टीम में से एक के रूप में उभरी है जो अपने शुरुआती चार सत्र में से तीन में प्ले ऑफ में पहुंची और अपने पहले सत्र में खिताब जीता।

मैथ्यू हेडन को बैटिंग कोच बनाया

गुजरात ने हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज मैथ्यू हेडन को बल्लेबाजी कोच नियुक्त किया, जिससे आगामी आईपीएल सत्र से पहले टीम के कोचिंग समूह को मजबूती मिली है। दो बार के वनडे विश्व कप विजेता और अपने जमाने के सबसे प्रभावशाली सलामी बल्लेबाजों में से एक हेडन का अंतरराष्ट्रीय करियर शानदार रहा है। उन्हें टी20 में बल्लेबाजी का व्यापक अनुभव है और वह इसकी बारीकियों को समझते हैं। हेडन ने सभी प्रारूपों में 273 अंतरराष्ट्रीय मैचों में ऑस्ट्रेलिया का प्रतिनिधित्व किया, जिसमें उन्होंने 15,000 से अधिक रन बनाए और आईसीसी के कई टूर्नामेंट में जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

IPL में 32 मैच खेल चुके मैथ्यू हेडन

गुजरात टाइटंस के क्रिकेट निदेशक विक्रम सोलंकी ने कहा, ''मैथ्यू की नियुक्ति हमारे सफर के महत्वपूर्ण मोड़ पर की गई है। शीर्ष स्तर पर उनका अनुभव और उभरती प्रतिभाओं को मार्गदर्शन देने की उनकी क्षमता आगामी सत्र में हमारे लिए महत्वपूर्ण साबित होगा।'' हेडन ने कहा, ''अच्छी बल्लेबाजी दबाव बनाती है। शानदार बल्लेबाजी खेल पर अपना दबदबा बनाती है। गुजरात टाइटंस में हम यही मानक स्थापित करना चाहते हैं।'' हेडन ने बल्लेबाजी के प्रति अपने आक्रामक रवैये और तकनीकी रूप से मजबूत शैली से सीमित ओवरों की क्रिकेट में पावरप्ले में दबदबा बनाने की शुरुआत की थी। वह आईपीएल में भी 32 मैच खेले हैं जिनमें उन्होंने अपनी आक्रामक अंदाज की बल्लेबाजी से विशेष छाप छोड़ी थी। यह पता चला है कि ऑस्ट्रेलिया के पूर्व विकेटकीपर मैथ्यू वेड के इस साल गुजरात टाइटंस के कोचिंग स्टाफ का हिस्सा बनने की संभावना नहीं है।

Md.Akram

लेखक के बारे में

Md.Akram

मोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार

परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।


अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।


विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule और Live Cricket Score देखें और Live Hindustan App डाउनलोड करके सभी अपडेट सबसे पहले पाएं।