Gerald Coetzee की अचानक हुई IPL में एंट्री, CSK के खिलाफ मैच से पहले SRH से जुड़े; कौन हुआ बाहर?
साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज Gerald Coetzee की आईपीएल 2026 के बीच अचानक एंट्री हुई है। सनराइजर्स हैदराबाद ने उन्हें चोटिल डेविड पायने के रिप्लेसमेंट के रूप में अपने स्क्वॉड में शामिल किया है।

सनराइजर्स हैदराबाद की टीम आज आईपीएल 2026 के 27वें मुकाबले में 5 बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स से भिड़ने वाली है। इस मुकाबले से पहले एसआरएच के लिए एक गुड न्यूज सामने आ रही है। आईपीएल में अचानक साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज Gerald Coetzee की एंट्री हो गई है। वह डेविड पायने के रिप्लेसमेंट के रूप में सनराइजर्स हैदराबाद के स्क्वॉड के साथ जुड़े हैं। फ्रेंचाइजी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर इसकी पुष्टी की। Gerald Coetzee इससे पहले दो आईपीएल टीमों के लिए खेल चुके हैं।
Gerald Coetzee आईपीएल में मचा चुके हैं तबाही
Gerald Coetzee का आईपीएल डेब्यू 2024 में हुआ था, मुंबई इंडियंस ने साउथ अफ्रीका के इस तेज गेंदबाज को उस सीजन अपने स्क्वॉड में शामिल किया था। Gerald Coetzee ने 10 मैचों में 13 विकेट लेकर खूब तबाही मचाई थी। यही वजह है आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में गुजरात टाइटंस की नजरें उन पर पड़ी। जीटी ने उन्हें 2.4 करोड़ रुपए की रकम खर्च कर अपने स्क्वॉड में शामिल किया। हालांकि जीटी के लिए उन्हें खेलने के ज्यादा मौके नहीं मिले। उन्होंने गुजरात के लिए खेले 4 मैचों में 2 विकेट चटकाए। सनराइजर्स हैदराबाद Gerald Coetzee की तीन सालों में तीसरी टीम होगी।
डेविड पायने चोट के चलते हुए बाहर
IPL की रिलीज के अनुसार, ‘सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने टाटा इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के बाकी बचे मैचों के लिए डेविड पायने की जगह गेराल्ड कोएट्जी को साइन किया है।
पायने - जिन्होंने मौजूदा IPL सीज़न में SRH के लिए 2 गेम खेले और 2 विकेट लिए - टखने की चोट के कारण बाकी सीजन से बाहर हो गए हैं।
कोएट्जी ने साउथ अफ्रीका के लिए 4 टेस्ट, 14 ODI और 18 T20I खेले हैं और उनके नाम 67 अंतरराष्ट्रीय विकेट हैं।
SRH में पायने की जगह लेने वाले कोएट्जी ने पहले 14 IPL गेम खेले हैं - गुजरात टाइटन्स (GT) और मुंबई इंडियंस (MI) का प्रतिनिधित्व करते हुए, और उनके नाम 15 IPL विकेट हैं। वह INR 2 करोड़ में SRH में शामिल होंगे।’
SRH का आज मैच CSK से
सनराइजर्स हैदराबाद का आज 6ठा मुकाबला आज चेन्नई सुपर किंग्स से है। हैदराबाद ने अभी तक दो मैचों में जीत दर्ज की है, वहीं तीन हारे हैं। टीम पॉइंट्स टेबल में पांचवें पायदान पर है। वहीं सीएसके ने भी 5 में से 2 मैच जीते हैं, मगर खराब नेट रन रेट होने की वजह से वह 8वें नंबर पर है।
लेखक के बारे में
Lokesh Kheraलोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।
और पढ़ें


