विलेन से हीरो बने डेविड मिलर, दिल्ली कैपिटल्स को जीत दिलाने के बाद कह दी दिल की बात

Himanshu Singh भाषा, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

डेविड मिलर ने दिल्ली कैपिटल्स को आईपीएल 2026 में शनिवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ रोमांचक जीत दिलाई। इससे पहले मिलर गुजरात के खिलाफ मुकाबले में टीम को जीत नहीं दिला सके थे। लेकिन इस बार उन्होंने टीम को रोमांचक मैच में जीत दिलाई।

विलेन से हीरो बने डेविड मिलर, दिल्ली कैपिटल्स को जीत दिलाने के बाद कह दी दिल की बात

डेविड मिलर ने दो छक्के जड़कर दिल्ली कैपिटल्स को शनिवार को आईपीएल मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु पर एक रोमांचक जीत दिलाने बाद कहा कि बहुत अच्छा लग रहा है क्योंकि उन्होंने हालिया नाकामी की भरपाई करते हुए दबाव में आखिरी ओवर में शानदार शॉट लगाए। गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच खत्म नहीं कर पाने के लिए उन्हें कड़ी आलोचना का सामना करना पड़ा था क्योंकि तब दिल्ली कैपिटल्स को जीत के लिए दो गेंदों पर सिर्फ दो रन चाहिए थे। लेकिन मिलर ने शानदार अंदाज में आखिरी ओवर में रोमारियो शेफर्ड को दो छक्के जड़कर दिल्ली की टीम को लक्ष्य तक पहुंचा दिया जबकि एक गेंद बाकी थी।

मैच के बाद मिलर ने कहा, ''बहुत अच्छा लग रहा है। पिछला मैच निराशाजनक था, लेकिन आज इसे पूरा करके अच्छा लग रहा है। जब तक आप कोई दूसरा मैच नहीं जीत लेते, तब तक वह बात हमेशा आपके दिमाग में कहीं न कहीं बनी रहती है। '' उन्होंने कहा, ''उन्होंने मेरे लिए छह यॉर्कर गेंदें फेंकीं और मैं खुलकर खेल नहीं पा रहा था, लेकिन खुशी है कि आखिरी छह ओवरों में मैं सफल रहा। ‘’

मिलर ने अपने साथी ट्रिस्टन स्टब्स (60 रन) को भी श्रेय दिया। 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुने गए स्टब्स ने कहा, ''मैं चेंजिंग रूम में पूरी तरह से तैयार नहीं था। मैंने बस गेंद को देखने और उसी हिसाब से खेलने के बारे में सोचा। मैं बहुत जल्दी क्रीज पर आ गया था और पावरप्ले के आखिरी दो ओवरों में मुझे लगा कि मैं कुछ बड़े शॉट खेल सकता हूं। ‘’

आखिरी चार ओवरों में जब 40 से ज्यादा रनों की जरूरत थी, तो मिलर ने अपने सीधे-सादे लेकिन निर्णायक मंत्र पर भरोसा किया कि एक या दो छक्के दबाव को बदल सकते हैं। जैसे ही उन्हें मौका मिला, खेल का रुख तेजी से बदल गया। एक जोरदार छक्का और उसके बाद चौकों की बौछार ने गेंदबाजों को बैकफुट पर धकेल दिया, जिससे मुकाबला दिल्ली के पक्ष में झुक गया।

यह शानदार फिनिश मिलर की पारी की धीमी शुरुआत के बिल्कुल उलट थी, जहां उन्हें लगातार सटीक यॉर्कर्स से बांधकर रखा गया था। उस दौर में धैर्य रखते हुए, उन्होंने पलटवार करने के सही मौके का इंतजार किया और जब वह मौका आया, तो उन्होंने पूरी सटीकता के साथ उसे भुनाया।

मिलर के लिए यह पारी एक ऐसी ही स्थिति में हाल ही में चूके हुए मौके के बाद खुद को साबित करने का भी एक जरिया बनी। इस बार, उन्होंने काम पूरा किया, और अपने मंत्र को जीत की हकीकत में बदल दिया, जिससे दिल्ली कैपिटल्स ने एक रोमांचक मुकाबले को शानदार अंदाज़ में अपने नाम किया।

Himanshu Singh

लेखक के बारे में

Himanshu Singh

हिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)

हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।


परिचय और अनुभव

हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में 'पंचायती टाइम्स' वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।


खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap in IPL 2026 और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले PBKS vs MI Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।