क्या युजवेंद्र चहल ने गाड़ी चलाते हुए रोड़ पर सिगरेट फेंका? वायरल वीडियो देखकर हर कोई रह गया हैरान

Himanshu Singh लाइव हिन्दुस्तान
share

युजवेंद्र चहल का सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह सिगरेट पीते हुए रोड़ पर उसे फेंक रहे हैं। हालांकि वायरल वीडियो की चहल की तरफ से पुष्टि नहीं हो सकी है।

क्या युजवेंद्र चहल ने गाड़ी चलाते हुए रोड़ पर सिगरेट फेंका? वायरल वीडियो देखकर हर कोई रह गया हैरान

भारतीय टीम के स्टार स्पिनर युजवेंद्र चहल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसममें वह एक महंगी गाड़ी चलाते हुए दिख रहे हैं और इस दौरान वह सिगरेट पीते हुए नजर आए। वायरल वीडियो में कईयों को ऐसा लग रहा है कि उस कार में युजवेंद्र चहल बैठे हुए हैं और सोशल मीडिया पर लोगों ने उनकी सिगरेट पीने और रोड पर ही उसे फेंकने से नाराजगी जाहिर की है। युजवेंद्र चहल आईपीएल 2025 में पंजाब किंग्स का हिस्सा हैं और जारी सीजन में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं हो पाई है और यह अभी तक स्पष्ट नहीं है कि यह फुटेज कब और कहां रिकॉर्ड किया गया था। वहीं युजवेंद्र चहल की तरफ से भी अभी तक इस वायरल वीडियो को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। इंडियन प्रीमियर लीग में चहल सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। इस वीडियो के सामने आने के बाद कईयों को चहल के हाल के बयान ताजा हो गए, जिसमें उन्होंने अपने पूर्व साथी एबी डिविलियर्स के यूट्यूब चैनल पर अपनी नई लाइफस्टाइल के बारे में बात की थी।

चहल ने एबी डिविलियर्स के यू ट्यूब चैनल एबी डिविलियर्स 360 पर बताया था, "केकेआर (कोलकाता नाइट राइडर्स) के गेम के बाद, मेरे कूल्हे में फ्रैक्चर हो गया और बाद में टूर्नामेंट में मेरी अंगुली की हड्डी में फ्रैक्चर हो गया।" "तो सेमीफ़ाइनल (क्वालिफायर) और फ़ाइनल में, मैं अपनी सही लेगस्पिन वगैरह नहीं डाल पा रहा था। लेकिन इस साल मैं सबसे पहले अपने शरीर का ध्यान रखना चाहता था और मेरे पास आपके लिए एक अच्छी खबर है, मैंने शराब छोड़ दी है। छह महीने से ज्यादा हो गए हैं।''

उन्होंने कहा,"अब, मैं 35 साल का हूँ, मैं और ज्यााद एक्टिव रहना चाहता हूँ और अपनी टीम के लिए अपना 150 प्रतिशत देना चाहता हूँ। एक सीनियर बॉलर और सीनियर प्लेयर के तौर पर, लोग मुझे देखेंगे और सोचेंगे 'इस बंदे से हमें कुछ सीखना चाहिए।'"

उन चोटों की वजह से, चहल पिछले सीज़न में पंजाब किंग्स के 17 में से सिर्फ़ 14 गेम ही खेल पाए थे और नॉकआउट के दौरान वह अपना बेस्ट नहीं दे पाए थे। चहल अब कोच रिकी पोंटिंग और कैप्टन श्रेयस अय्यर के साथ फिर से जुड़ने का इंतज़ार कर रहे हैं, जिन्होंने पिछले साल पंजाब किंग्स को 11 साल में पहली बार आईपीएल फ़ाइनल में पहुँचाया था।

Himanshu Singh

लेखक के बारे में

Himanshu Singh

हिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)

हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।


परिचय और अनुभव

हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में 'पंचायती टाइम्स' वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।


खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap in IPL 2026 और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले PBKS vs MI Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।