एमएस धोनी के बाद डेवाल्ड ब्रेविस भी नहीं खेल पाएंगे शुरुआती मैच, CSK कोच फ्लेमिंग ने किया कंफर्म

Himanshu Singh भाषा, नई दिल्ली
share

चेन्नई के स्टार बल्लेबाज डेवाल्ड ब्रेविस मांसपेशियों में खिंचाव के कारण आईपीएल के शुरुआती मैचों से बाहर हो गए हैं। कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने राजस्थान के खिलाफ मुकाबले से पहले इसकी पुष्टि की।

एमएस धोनी के बाद डेवाल्ड ब्रेविस भी नहीं खेल पाएंगे शुरुआती मैच, CSK कोच फ्लेमिंग ने किया कंफर्म

चेन्नई सुपर किंग्स टीम के लिए आईपीएल 2026 में मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। पूर्व कप्तान एमएस धोनी के शुरुआती मैचों से बाहर होने के बाद अब डेवाल्ड ब्रेविस भी पहले मैच से बाहर हो गए हैं। चेन्नई सुपर किंग्स अपना पहला मैच 30 मार्च को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेलेगा। लेकिन स्टार बल्लेबाज डेवाल्ड ब्रेविस साइड स्ट्रेन के कारण मुकाबले का हिस्सा नहीं होंगे। चेन्नई सुपर किंग्स के हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने रविवार को इसकी पुष्टि की।

महेंद्र सिंह धोनी की पिंडली की मांसपेशी में खिंचाव के बाद चेन्नई सुपर किंग्स को इंडियन प्रीमियर लीग में अपने आगाज से पहले डेवाल्ड ब्रेविस के 'साइड स्ट्रेन' (पसलियों के आसपास की मांसपेशियों में खिंचाव) के कारण शुरुआती मुकाबलों से बाहर होने से बड़ा झटका लगा है। टीम के मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने रविवार को यह जानकारी दी। सीएसके को अपने पहले मैच में सोमवार को राजस्थान रॉयल्स का सामना करना है।

फ्लेमिंग ने ब्रेविस की चोट पर कहा, "ब्रेविस बाहर हैं। उन्हें अभ्यास के दौरान 'साइड इंजुरी' हुई थी। वह फिलहाल चोट से उबर रहे हैं।" सीएसके पहले ही घोषणा कर चुकी है कि धोनी कम से कम दो सप्ताह के लिए बाहर रहेंगे। हालांकि, फ्लेमिंग ने स्पष्ट किया कि पूर्व कप्तान टीम की रणनीति में सक्रिय भूमिका निभाते रहेंगे।

उन्होंने कहा, "यह उनके बिना मैच होगा, लेकिन वह टीम के साथ पूरी तरह जुड़े हुए हैं। हम उनकी चोट पर काम कर रहे हैं और रिहैब जारी है। उनका प्रभाव अभी भी काफी मजबूत है। उम्मीद है कि वह जल्द वापसी करेंगे।" पिछले सत्र में खराब शुरुआत को ध्यान में रखते हुए फ्लेमिंग ने टूर्नामेंट में अच्छी शुरुआत के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा, “पहला मैच ही बताता है कि आपकी स्थिति क्या हैं। इसलिए अच्छी शुरुआत करना बेहद जरूरी है। टूर्नामेंट शुरू होने के बाद ध्यान उबरने की प्रक्रिया और अन्य चीजों पर भी चला जाता है।”

टीम में संजू सैमसन के जुड़ने को लेकर भी उन्होंने उत्साह जताया। फ्लेमिंग ने कहा, "टीम में काफी उत्साह है। हमने पिछली रणनीति से थोड़ा अलग रास्ता अपनाया है, लेकिन अनुभव और युवा खिलाड़ियों का अच्छा संतुलन है। संजू सैमसन का शीर्ष क्रम में होना विश्वस्तरीय है।" उन्होंने कहा कि पिछले साल कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ की चोट से टीम का संतुलन बिगड़ गया था, लेकिन इस बार फिट गायकवाड़ और फॉर्म में चल रहे सैमसन टीम के लिए फायदेमंद साबित होंगे।

Himanshu Singh

लेखक के बारे में

Himanshu Singh

हिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)

हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।


परिचय और अनुभव

हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में 'पंचायती टाइम्स' वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।


खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap in IPL 2026 और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले PBKS vs MI Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।