दिल्ली कैपिटल्स ने आखिरी ओवर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को हराया, डेविड मिलर ने कर दिया कमाल
दिल्ली कैपिटल्स ने शनिवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को आईपीएल 2026 के 26वें मुकाबले में 6 विकेट से मात दी। डेविज मिलर ने आखिरी ओवर में टीम को दमदार जीत दिलाई।

दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल टी20 मैच में शनिवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को छह विकेट से हरा दिया। आरसीबी को आठ विकेट पर 175 रन पर रोकने के बाद कैपिटल्स ने 19.5 ओवर में चार विकेट पर 179 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। कैपिटल्स के लिए केएल राहुल ने 57 रन और ट्रिस्टन स्टब्स ने नाबाद 60 रन बनाए। आरसीबी के लिए भुवनेश्वर कुमार ने तीन विकेट लिए। डेविड मिलर ने आखिरी ओवर में दो छक्के और एक चौका लगाते हुए अपनी टीम को 19.5 ओवरों में छह विकेट से जीत दिला दी। यह टूर्नामेंट में दिल्ली कैपिटल्स की तीसरी जीत है।
176 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स को भुवनेश्वर कुमार ने शुरुआती झटके दिये। पथुम निसंका (एक), करूण नायर (पांच) और समीर रिजवी (दो) रन बनाकर आउट हुये। एक समय दिल्ली कैपिटल्स ने 18 रन के स्कोर पर अपने तीन विकेट गंवा दिये थे। ऐसे संकट के समय बल्लेबाजी करने आये ट्रिस्टन स्टब्स ने केएल राहुल के साथ पारी को संभाला।
दोनों बल्लेबाजों ने चौथे विकेट के लिए 69 रन जोड़े। 11वें ओवर में क्रुणाल पंड्या ने केएल राहुल को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। केएल राहुल ने 34 गेंदों में छह चौके और दो छक्के लगाते हुए 57 रनों की पारी खेली। जीत की ओर बढ़ रही दिल्ली को उस समय झटका लगा जब 16वें ओवर में कप्तान अक्षर पटेल 19 गेंदों में 26 रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट हो गये। दिल्ली कैपिटल्स ने 19.5 ओवरों में चार विकेट पर 179 रन बनाकर मुकाबला छह विकेट से अपने नाम कर लिया। ट्रिस्टन स्टब्स ने 47 गेंदों में चार चौके और एक छक्का लगाते हुए नाबाद 60 रनों की पारी खेली। वहीं डेविड मिलर ने 10 गेंदों में एक चौका और दो छक्के लगाते हुए नाबाद 22 रन बनाये। आरसीबी के लिए भुवनेश्वर कुमार ने तीन विकेट लिये। क्रुणाल पंड्या ने एक बल्लेबाज को आउट किया।
इससे पहले दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी आरसीबी के लिए फिल सॉल्ट और विराट कोहली की सलामी जोड़ी ने अच्छी शुरुआत करते हुए पहले विकेट के लिए 52 रन जोड़े। छठें ओवर में लुंगी एन्गिडी ने विराट कोहली को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। कोहली ने 13 गेंदों में 19 रन बनाये। इसके बाद बल्लेबाजी करने आये देवदत्त पड़िक्कल ने फिल सॉल्ट के साथ पारी को संभालने का प्रयास किया।
10वें ओवर में अक्षर पटेल ने पड़िक्कल (18) का शिकार किया। अगले ही ओवर में कुलदीप यादव ने फिल सॉल्ट को आउट कर दिल्ली कैपिल्टस को बड़ी सफलता दिलाई। फिल सॉल्ट ने 38 गेंदों में चार चौके और तीन छक्के उड़ाते हुए 63 रनों की पारी खेली। इसके अलावा टिम डेविड (26) को भी अक्षर ने आउट किया।
19वें ओवर में क्रुणाल पांड्या (12) रनआउट हुये। जितेश शर्मा (14) को लुंगी एन्गिडी ने आउट किया। आखिरी दो ओवरों में दिल्ली ने अनुशासित गेंदबाजी का प्रदर्शन किया। आसीबी ने निर्धारित 20 ओवरों में आठ विकेट पर 175 रन का स्कोर बनाया। दिल्ली कैपिटल्स के लिए कुलदीप यादव लुंगी एन्गिडी और अक्षर पटेल ने दो-दो विकेट लिये। मुकेश कुमार ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।
लेखक के बारे में
Himanshu Singhहिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)
हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।
परिचय और अनुभव
हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में 'पंचायती टाइम्स' वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।
खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी



