बैटिंग-बॉलिंग नहीं तो फिर अक्षर पटेल ने किसे माना हार का दोषी, चेन्नई से मैच गंवाने के बाद खुद बताया

Himanshu Singh भाषा, नई दिल्ली
share

कप्तान अक्षर पटेल ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मिली हार के बाद गेंदबाजों की तारीफ की है। उन्होंने बताया कि मैच के परिणाम में सबसे बड़ा फर्क फील्डिंग का रहा।

बैटिंग-बॉलिंग नहीं तो फिर अक्षर पटेल ने किसे माना हार का दोषी, चेन्नई से मैच गंवाने के बाद खुद बताया

चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ आईपीएल मैच में शनिवार को यहां 23 रन से हार का सामना करने के बाद दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने कहा कि उनकी टीम को खराब क्षेत्ररक्षण का खामियाजा भुगतना पड़ा। चेन्नई सुपरकिंग्स ने संजू सैमसन की नाबाद 115 रन की पारी के दम पर दो विकेट पर 212 रन बनाने के बाद जैमी ओवरटन (18 रन पर चार विकेट) की अगुवाई में गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन से दिल्ली को 189 रन पर ऑल आउट कर 23 रन से जीत दर्ज की।

सैमसन को मैच के 10वें ओवर में अक्षर पटेल की गेंद पर पथुम निसंका ने आसान कैच टपकाकर जीवनदान दिया था। उस समय सैमसन 55 रन पर खेल रहे थे। इसके बाद दिल्ली के क्षेत्ररक्षक 59 रन की पारी खेलने वाले आयुष महात्रे को भी रन आउट करने से चूक गए।

अक्षर ने मैच के बाद प्रसारकों से कहा, "टीम ने लक्ष्य का पीछा करते हुए अच्छी शुरुआत की थी, लेकिन लगातार विकेट गिरने से लय टूट गई और मुकाबले पर पकड़ कमजोर पड़ गई।" उन्होंने कहा, "पावरप्ले तक स्थिति संतोषजनक थी, लेकिन उसके बाद जल्दी-जल्दी विकेट गिरने से पूरी लय बरकरार नहीं रह सकी।"

उन्होंने हार का ठीकरा खराब क्षेत्ररक्षण पर फोड़ते हुए कहा, "इस मैच के परिणाम में सबसे बड़ा फर्क क्षेत्ररक्षण ने पैदा किया, क्योंकि कैच टपकने और गलतियों के कारण सुपरकिंग्स को अतिरिक्त मौके मिले।" उन्होंने गेंदबाजों की सराहना करते हुए कहा, “उन्होंने सीएसके को कम स्कोर पर रोके रखा। सिर्फ दो विकेट गिरने के बावजूद 215 रन के अंदर रोकना शानदार प्रयास था। अगर कुछ कैच मौके में बदल जाते, तो मैच की तस्वीर अलग हो सकती थी।”

चेन्नई सुपर किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को शनिवार को 23 रन से हराकर आईपीएल 2026 में अपनी पहली जीत दर्ज की। चेन्नई ने दो विकेट पर 212 रन का मजबूत स्कोर बनाने के बाद दिल्ली को 20 ओवर में 189 रन पर समेट दिया। चेन्नई चार मैचों में पहली जीत और दो अंकों के साथ नौंवें स्थान पर आ गयी है जबकि दिल्ली को चार मैचों में दूसरी हार का सामना करना पड़ा। चेन्नई की इस जीत के साथ पीली जर्सी में डूबा एम ए चिदंबरम स्टेडियम खुशी से झूम उठा। टीम ने अपने घरेलू मैदान पर लगातार छह हार के बाद जीत दर्ज की।

Himanshu Singh

लेखक के बारे में

Himanshu Singh

हिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)

हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।


परिचय और अनुभव

हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में 'पंचायती टाइम्स' वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।


खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले GT vs RCB Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।