ग्रीम स्मिथ ने वैभव सूर्यवंशी की तारीफ की, कहा- असली सुपरस्टार बन सकता है
दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज ग्रीम स्मिथ का मानना है कि एक युवा खिलाड़ी के तौर पर वैभव सूर्यवंशी टूर्नामेंट के दौरान एक असली सुपरस्टार बन सकते हैं।

बेहद प्रतिभावान वैभव सूर्यवंशी के प्रशंसकों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है और अब दक्षिण अफ्रीका के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज ग्रीम स्मिथ ने आईपीएल 2026 में उनके प्रदर्शन के बाद 15 साल के इस भारतीय खिलाड़ी को 'असली सुपरस्टार' बताया है। सूर्यवंशी ने मंगलवार को बारिश से बाधित मैच में राजस्थान रॉयल्स की मुंबई इंडियंस पर 27 रन की जीत के दौरान दुनिया के सबसे अच्छे टी20 गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की पहली ही गेंद पर छक्का लगाया। इस युवा खिलाड़ी ने 14 गेंद में 39 रन की पारी के दौरान बुमराह के ओवर में दो छक्के जड़े।
स्मिथ ने अपने ब्लॉग में लिखा, ''आईपीएल ठीक वैसे ही शुरू हुआ है जैसा मैंने सोचा था, सपाट पिचों और बड़े स्कोर वाले मुकाबलों के साथ। हमेशा की तरह यह देखना दिलचस्प होगा कि रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे पुराने सुपरस्टार कैसा प्रदर्शन करते हैं लेकिन मुझे लगता है कि राजस्थान रॉयल्स के युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी पर शुरुआती कुछ हफ्तों में नजर रखनी होगी।''
दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान ने कहा, ''उसने पहली गेंद से ही आक्रामक होने की अपनी काबिलियत दिखा दी है। एक युवा खिलाड़ी के तौर पर वह टूर्नामेंट के दौरान एक असली सुपरस्टार बन सकता है और मैं यह देखने के लिए बहुत उत्साहित हूं कि वह कैसा प्रदर्शन करता है।''
वर्ष 2008 में पहले आईपीएल का खिताब जीतने वाली राजस्थान रॉयल्स टीम के सदस्य रहे स्मिथ का मानना है कि दुनिया के सबसे लोकप्रिय टी20 टूर्नामेंट ने वैश्विक क्रिकेट ढांचे में क्रांति ला दी है। भारत के पूर्व कप्तान अनिल कुंबले ने इस बात पर हैरानी जताई थी कि कैसे सूर्यवंशी ने बुमराह जैसे गेंदबाज का सामना करते हुए पहली ही गेंद पर छक्का जड़ दिया।
स्मिथ ने कहा, "हमारी छह फ्रेंचाइजी एसए20 की ग्रोथ का एक बहुत बड़ा, ज़रूरी हिस्सा हैं। हम बहुत खुशकिस्मत थे कि हमें हाई क्वालिटी वाली छह आईपीएल टीमें मिलीं, और वे दुनिया के सबसे अनुभवी फ्रेंचाइजी मालिक हैं।"
मंगलवार शाम को सूर्यवंशी की काबिलियत का एसिड टेस्ट हुआ। राजस्थान रॉयल्स गुवाहाटी में एक बड़े टाटा आईपीएल मैच में मुंबई इंडियंस का सामना कर रही थी। इस टीनएजर, जिसने टी20 क्रिकेट में 378 गेंदों पर 68 छक्के लगाए थे, गेम में आने से पहले दुनिया के बेस्ट बॉलर जसप्रीत बुमराह का सामना करने के लिए तैयार था।
लेखक के बारे में
Himanshu Singhहिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)
हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।
परिचय और अनुभव
हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में 'पंचायती टाइम्स' वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।
खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी



