आईपीएल 2026 ने रचा व्यूवरशिप का नया इतिहास, आरसीबी फाइनल ने भी तोड़ा रिकॉर्ड

Bhasha
Follow us on Google News
share

आईपीएल 2026 ने व्यूवरशिप का नया इतिहास रच दिया है। आरसीबी बनाम जीटी फाइनल ने भी रिकॉर्ड तोड़ डाला। आरसीबी ने गुजरात टाइटंस को हराकर ट्रॉफी अपने नाम की थी।

आईपीएल 2026 ने रचा व्यूवरशिप का नया इतिहास, आरसीबी फाइनल ने भी तोड़ा रिकॉर्ड

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का 19वां सीजन हाल ही में संपन्न हुआ। आधिकारिक प्रसारणकर्ता 'जियोस्टार' के अनुसार आईपीएल को रिकॉर्ड एक अरब 20 करोड़ दर्शक मिले जो प्रति वर्ष के आधार पर सात प्रतिशत का इजाफा है। यह सीजन लीग के इतिहास में अब तक का सबसे ज्यादा देखा जाने वाला सीजन बन गया है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने अहमदाबाद में हुए फाइनल में गुजरात टाइटंस (जीटी) को पांच विकेट से हराकर अपना लगातार दूसरा आईपीएल खिताब जीता।

फाइनल सबसे अधिक देखा जाने वाला IPL मैच

'जियोस्टार' ने विज्ञप्ति में कहा, ''टाटा आईपीएल 2026 को एक अरब 20 करोड़ से अधिक दर्शक मिले जो प्रति वर्ष के आधार पर सात प्रतिशत के इजाफे को दर्शाता है। इस सीजन में दर्शक स्क्रीन से चिपके रहे क्योंकि मैच देखने का समय 870 अरब मिनट तक पहुंच गया। फाइनल ने दर्शकों की संख्या दोगुनी कर दी और यह अब तक का सबसे अधिक देखा जाने वाला टाटा आईपीएल मैच बन गया जिसे स्क्रीन पर 40 करोड़ से अधिक लोगों ने देखा।'' विज्ञप्ति के अनुसार, ''2026 सत्र में डिजिटल स्क्रीन पर अच्छी प्रगति देखी गई। कनेक्टेड टीवी 22 प्रतिशत बढ़ा। डिजिटल वीडियो पर देखे जाने वाले व्यूज 25 अरब तक पहुंच गए जो साल दर साल आठ प्रतिशत की बढ़ोतरी है। डिजिटल माध्यम पर क्षेत्रीय भाषा में मैच देखे जाने का हिस्सा 33 प्रतिशत बढ़ा।''

RCB नहीं चाहेगी कि निकट भविष्य में ऐसा हो

18 साल से आईपीएल खिताब का इंतजार कर रही इस फ्रेंचाइजी ने पिछले सत्र में अपनी ऐतिहासिक जीत के बाद अब जीत को अपनी आदत बना लिया है। एंडी फ्लावर और मो बोबाट के नेतृत्व वाले 'थिंक टैंक' ने एक ऐसी चैंपियन टीम तैयार की है जो मैदान पर जबर्दस्त प्रदर्शन कर रही है। आरसीबी चाहेगी कि निकट भविष्य में कोई 'मेगा नीलामी' नहीं हो क्योंकि टीम के ज्यादातर खिलाड़ी हर सत्र में अपने खेल को एक नए स्तर पर ले जा रहे हैं। इस सीजन में उनकी मानसिकता अपने खिताब का बचाव करना नहीं, बल्कि आक्रामक तरीके से एक और ट्रॉफी जीतने की थी। इस मामले में उन्होंने निश्चित रूप से अपनी 'कथनी' को 'करनी' में बदला।

विराट कोहली अपने खेल में नए प्रयोग कर रहे

सुपरस्टार विराट कोहली अपने करियर के इस पड़ाव पर भी युवा खिलाड़ियों से मुकाबला करने के लिए लगातार अपने खेल में नए प्रयोग कर रहे हैं। वहीं, भुवनेश्वर कुमार ने 'वॉबली सीम' का शानदार प्रदर्शन करके अपने पुराने दिनों की याद दिला दी और ऐसा खुद सचिन तेंदुलकर ने भी कहा। टूर्नामेंट के दूसरे हाफ में उन्हें जोश हेजलवुड का अच्छा साथ मिला। कृणाल पांड्या ने अपने वैरिएशन से सबको चौंकाया और अपना पांचवां आईपीएल खिताब जीता। तेज गेंदबाज रसिख सलाम ने भी इस सत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। देवदत्त पडिक्कल ने आधुनिक टी20 की जरूरतों को पूरा करने के लिए अपने पारंपरिक खेल में साफ बदलाव किए जबकि कप्तान रजत पाटीदार ने अपने मैच जिताऊ प्रदर्शन से सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा।

Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap in IPL 2026 और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले PBKS vs MI Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।