कूपर कॉनोली ने खोला अटैकिंग बैटिंग करने का राज, कहा- हेड कोच रिकी पोंटिंग ने दी थी सलाह
पंजाब किंग्स के स्टार बल्लेबाज कूपर कॉनली ने अपने ही मैच में दमदार प्रदर्शन किया। उन्होंने मैच के बाद बताया कि मुख्य कोच रिकी पोंटिंग ने उन्हें आक्रामक बल्लेबाजी करने के लिए कहा था।

गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच के जरिये आईपीएल में पदार्पण करने वाले पंजाब किंग्स के बल्लेबाज कूपर कॉनोली ने कहा कि मुख्य कोच रिकी पोंटिंग ने उन्हें आक्रामक खेलने की सलाह दी थी जबकि वह कप्तान श्रेयस अय्यर से भी सीखने को बेताब हैं। कॉनोली ने 44 गेंद में नाबाद 72 रन बनाकर पंजाब को जीत दिलाई। पंजाब किंग्स ने कूपर कोनाली के अर्धशतक और लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल की मदद से मंगलवार को आईपीएल के रोमांचक टी20 मैच में गुजरात टाइंटस को तीन विकेट से शिकस्त दी।
कॉनोली ने जियोस्टार से कहा ,'' मैं सुबह उठा तो नर्वस था जिससे मुझे खुशी भी हुई। मुझे अपनी ओर से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन का इंतजार था ।'' उन्होंने कहा ,'' रिकी पोंटिंग ने मुझसे शांतचित्त होकर खेलने को कहा । उन्होंने मुझसे आक्रामक बल्लेबाजी के लिये कहा । यह शानदार टीम प्रयास था । हमने बहुत अच्छी गेंदबाजी की थी जिससे चीजें आसान हो गई ।''
कॉनोली ने कहा ,'' मैं श्रेयस अय्यर के साथ बल्लेबाजी करके सीखना चाहता था । वह विश्व स्तरीय खिलाड़ी हैं । मैने ऑस्ट्रेलिया ए और आस्ट्रेलिया के लिये उनके खिलाफ खेला है । मैं उनसे अधिक से अधिक सीखने की कोशिश करूंगा ।''
ऑस्ट्रेलिया के बाईस बरस के इस बल्लेबाज ने कहा कि आस्ट्रेलिया और पंजाब किंग्स के पूर्व खिलाड़ी शॉन मार्श उनके आदर्श हैं । उन्होंने कहा ,'' मेरा चयन हुआ तो वह बहुत सुखद पल था । शॉन मार्श से मैने सबसे पहले बात की और उन्होंने मुझे सलाह दी । मैने वेस्टर्न आस्ट्रेलिया में उनके साथ काफी खेला है और वह मेरे मेंटोर तथा आदर्श हैं ।''
भारत के महान स्पिनर अनिल कुंबले ने इस बात पर हैरानी जताई कि गुजरात टाइटंस ने पिछले सत्र के अपने सबसे सफल गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा को काफी देर से गेंद सौंपी। प्रसिद्ध ने चार ओवर में 29 रन देकर तीन विकेट लिये लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। कुंबले ने कहा ,'' आईपीएल 2025 में परपल कैप जीतने वाले प्रसिद्ध को इतनी देर से 13वें ओवर में गेंद सौंपने का कारण समझ में नहीं आया । उसे छठे से दसवें ओवर के बीच में गेंद देनी चाहिये थी ।''Hi
लेखक के बारे में
Himanshu Singhहिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)
हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।
परिचय और अनुभव
हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में 'पंचायती टाइम्स' वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।
खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी



