Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़IPL 2026 Chinnaswamy Stadium Back in Action Karnataka Government Approves International and IPL Hosting
RCB फैंस के लिए खुशखबरी, चिन्नास्वामी स्टेडियम में अब होंगे IPL और इंटरनेशनल मैच, सरकार से मिली हरी झंडी

RCB फैंस के लिए खुशखबरी, चिन्नास्वामी स्टेडियम में अब होंगे IPL और इंटरनेशनल मैच, सरकार से मिली हरी झंडी

संक्षेप:

कर्नाटक सरकार ने एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों और इंडियन प्रीमियर लीग के मैचों की मेजबानी की अनुमति दी है। कर्नाटक स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन ने शनिवार को आधिकारिक बयान जारी कर इसकी पुष्टि की।

Jan 17, 2026 09:14 pm ISTHimanshu Singh Bhasha
share Share
Follow Us on

कई महीनों की अनिश्चितता के बाद कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ को शनिवार को राज्य के गृह विभाग से एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में अंतरराष्ट्रीय और इंडियन प्रीमियर लीग मुकाबलों की मेजबानी की अनुमति मिल गई। गृह विभाग ने सरकार द्वारा नियुक्त कार्य बल की रिपोर्ट की समीक्षा के बाद मुकाबलों के आयोजन को हरी झंडी दी। इस रिपोर्ट में स्टेडियम में किए गए सुरक्षा व्यवस्था में किए गए कार्यों को संतोषजनक पाया गया था।

केएससीए के प्रवक्ता विनय मृत्युंजय ने कहा, ‘‘हमें यह बताते हुए खुशी हो रही है कि कर्नाटक सरकार के गृह विभाग ने कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ (केएससीए) को बेंगलुरु के ऐतिहासिक एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में अंतरराष्ट्रीय और आईपीएल मुकाबलों की मेजबानी की अनुमति प्रदान कर दी है। ’’

मृत्युंजय ने कहा कि संघ को सरकार की समिति द्वारा तय किए गए सभी मानकों पर खरा उतरने का पूरा भरोसा है। उन्होंने कहा, ‘‘यह अनुमति सरकार और संबंधित प्राधिकरणों द्वारा निर्धारित कुछ विशेष नियमों और शर्तों के पालन के अधीन है। केएससीए सभी निर्धारित शर्तों को पूरा करने को लेकर आश्वस्त है। ’’

पिछले साल रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की आईपीएल ट्रॉफी जीत के जश्न के दौरान स्टेडियम के बाहर हुई भगदड़ में 11 प्रशंसकों की मौत के बाद चिन्नास्वामी स्टेडियम में सभी क्रिकेट गतिविधियों पर रोक लगा दी गई थी। इसके बाद हुई जांच में चार जून को हुई उस भगदड़ के लिए भीड़ प्रबंधन के पुख्ता इंतजामों की कमी को जिम्मेदार ठहराया गया था जिसमें जब लगभग तीन लाख प्रशंसक आरसीबी के जश्न में शामिल होने के लिए स्टेडियम के आसपास जमा हो गए थे।

पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज वेंकटेश प्रसाद के नेतृत्व वाला राज्य संघ पिछले महीने से ही विभिन्न सरकारी एजेंसियों के साथ बातचीत कर रहा था ताकि इस मैदान पर क्रिकेट की वापसी हो सके। मृत्युंजय ने कहा, ‘‘संघ ने विशेषज्ञ समीक्षा समिति के समक्ष पहले ही एक विस्तृत अनुपालन रोडमैप प्रस्तुत किया है और वह सुरक्षा और भीड़-प्रबंधन उपायों को पूरी गंभीरता और प्रतिबद्धता के साथ लागू करने के लिए पूरी तरह तैयार है। ’’

शुक्रवार को केएससीए को भेजे गए एक आधिकारिक पत्र में आरसीबी ने स्टेडियम में 300 से 350 एआई युक्त कैमरे लगाने का प्रस्ताव दिया था और इसके लिए 4.50 करोड़ रुपये की अनुमानित राशि वहन करने की पेशकश भी की थी। हालांकि इस संबंध में अंतिम फैसला केएससीए की प्रबंधन समिति की बैठक में जल्द ही लिया जाएगा।

Himanshu Singh

लेखक के बारे में

Himanshu Singh

हिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)

हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।


परिचय और अनुभव

हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में 'पंचायती टाइम्स' वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।


खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी

और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, लाइव स्कोर, क्रिकेट शेड्यूल, T20 वर्ल्ड कप 2026, T20 वर्ल्ड कप 2026 शेड्यूल और T20 वर्ल्ड कप 2026 प्वाइंट टेबल की पूरी जानकारी और खिलाड़ियों के आंकड़े हिंदी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।
;;;