कैमरन ग्रीन ने KKR की खत्म की टेंशन, विवाद के बाद नेट में शुरू की बॉलिंग

Himanshu Singh लाइव हिन्दुस्तान
share

स्टार ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन अगले मुकाबले के लिए जमकर तैयारी कर रहे हैं। बुधवार को उनका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह नेट में बॉलिंग प्रैक्टिस कर रहे हैं। ग्रीन ने पहले मैच में गेंदबाजी नहीं की थी, जिस पर रहाणे ने भी सवाल खड़े किए थे।

कैमरन ग्रीन ने KKR की खत्म की टेंशन, विवाद के बाद नेट में शुरू की बॉलिंग

ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन ने आईपीएल 2026 के अपने पहले मैच में गेंदबाजी नहीं की थी और बल्ले से भी कुछ ज्यादा कमाल नहीं दिखा सके थे। आईपीएल 2026 की नीलामी में कोलकाता नाइट राइडर्स ने कैमरन ग्रीन को 25.20 करोड़ रुपये में खरीदा गया, जो आईपीएल इतिहास में किसी भी विदेशी खिलाड़ी के लिए सबसे ऊंची बोली है। इतनी बड़ी रकम देने के बावजूद ग्रीन शुरुआती मैच में गेंदबाजी के लिए नहीं आए। वहीं मैच के बाद कोलकाता के कप्तान अजिंक्य रहाणे से जब ग्रीन को बॉलिंग नहीं देने की वजह पूछा गया तो उन्होंने कहा कि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से पूछो। हालांकि इस विवाद के बाद अब कैमरन ग्रीन बॉलिंग प्रैक्टिस करते हुए नजर आए हैं।

आईपीएल 2026 के अपने अगले मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम सनराइजर्स हैदराबाद से भिड़ेगी। इस मुकाबले से पहले कैमरन ग्रीन नेट्स में पूरी ताकत से गेंदबाजी करते हुए दिखे। मुंबई इंडियंस के खिलाफ मुकाबले में उन्होंने गेंदबाजी नहीं की थी। कोलकाता ये मुकाबला हार गई थी। इसके बाद से कैमरन ग्रीन और कोलकाता को लेकर काफी सवाल उठ रहे हैं। हालांकि अब ऐसा लग रहा है कि शायद आने वाले मैचों में ग्रीन गेंदबाजी करें।

सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुकाबले से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स के कोच अभिषेक नायर ने ग्रीन को शामिल करने के फैसले को डिफेंड किया है, ये जानते हुए कि वह कुछ समय के लिए गेंदबाजी नहीं करेंगे। कोच अभिषेक नायर ने कहा, ''अच्छा, मुझे लगता है कि किसी खिलाड़ी को नीलामी में खरीदने का फैसला निकटदर्शी के लिए नहीं होता। आप एक खिलाड़ी द्वारा पिछले कई सालों में किए गए प्रदर्शन और उसके पास मौजूद स्किल्स को देखते हैं।”

उन्होंने आगे कहा, ''यह खेल इस मायने में दिलचस्प है कि कई बार आप एक खिलाड़ी को कुछ खास प्रगति के साथ चुनते हैं, लेकिन कभी-कभी वे वो स्किल भी दिखाते हैं जिसकी आप बात कर रहे होते हैं लेकिन फिर भी परिणाम नहीं मिलता। लेकिन हमारे लिए, एक क्रिकेटर और ऑलराउंडर के रूप में कैमरन ग्रीन बहुत महत्वपूर्ण थे।"

Himanshu Singh

लेखक के बारे में

Himanshu Singh

हिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)

हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।


परिचय और अनुभव

हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में 'पंचायती टाइम्स' वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।


खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले GT vs RCB Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।