Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़IPL 2026 Auction list final BCCI prunes auction register to 350 Quinton De Kock makes a surprise return
IPL 2026 के ऑक्शन की लिस्ट हुई फाइनल, 1000 से ज्यादा खिलाड़ियों को किया गया बाहर; नए नाम भी शामिल

IPL 2026 के ऑक्शन की लिस्ट हुई फाइनल, 1000 से ज्यादा खिलाड़ियों को किया गया बाहर; नए नाम भी शामिल

संक्षेप:

IPL 2026 Auction list: इंडियन प्रीमियर लीग की आगामी नीलामी के लिए बीसीसीआई ने फाइनल लिस्ट तैयार कर दी है। 1000 से ज्यादा खिलाड़ियों को पहले ही बाहर कर दिया गया है। वे अब IPL ऑक्शन का हिस्सा नहीं होंगे।

Dec 09, 2025 05:50 am ISTVikash Gaur लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

IPL 2026 Auction list: इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल 2026 के मिनी ऑक्शन के लिए खिलाड़ियों की लिस्ट फाइनल हो गई है। 1350 से ज्यादा खिलाड़ियों ने आईपीएल के ऑक्शन के लिए रजिस्ट्रेशन किया था, लेकिन फाइनल लिस्ट से 1000 से ज्यादा खिलाड़ी बाहर कर दिए गए हैं, क्योंकि ऑक्शन में सिर्फ 350 खिलाड़ी ही हिस्सा लेंगे। इनमें 25 नए खिलाड़ियों को शामिल किया गया है, जिन्होंने पहले रजिस्ट्रेशन नहीं किया था। मिनी ऑक्शन 16 दिसंबर को अबू धाबी में आयोजित होगा। इसकी जानकारी बोर्ड ने पहले ही दे दी थी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

शुरुआत में बोर्ड ने 1355 खिलाड़ियों की एक लंबी लिस्ट जारी की थी, जिन्होंने ऑक्शन के लिए रजिस्ट्रेशन किय था। बाद में बीसीसीआई ने आपीएल की टीमों से उन नामों के बारे में पूछा था जिन्हें वे नीलामी पूल में देखना चाहते थे। छांटी गई फाइनल लिस्ट में 35 नए नाम शामिल हैं, जो शुरुआती लिस्ट का हिस्सा नहीं थे और उनमें से एक सरप्राइज एंट्री क्विंटन डिकॉक की है। साउथ अफ्रीका के विकेटकीपर बल्लेबाज ओरजिनल लिस्ट में नहीं थे, लेकिन उनका नाम बाद में कुछ फ्रेंचाइजियों के कहने पर शामिल किया गया है।

क्रिकबज के मुताबिक, वह तीसरे लॉट में विकेटकीपर बल्लेबाजों के साथ हैं। 1 करोड़ रुपये की बेस प्राइस में वह उपलब्ध होंगे। 2 करोड़ रुपये में मेगा ऑक्शन में कोलकाता नाइट राइडर्स ने पिछले साल उनको खरीदा था। हालांकि, केकेआर ने उनको ऑक्शन से पहले रिलीज कर दिया था। अन्य नए खिलाड़ियों में श्रीलंकाई खिलाड़ियों का एक समूह शामिल है, जिनमे ट्रैवीन मैथ्यू, बिनुरा फर्नांडो, कुसल परेरा और डुनिथ वेलालगे।

BCCI ने सोमवार (8 दिसंबर) रात को फ्रेंचाइजी को भेजे गए एक मेल में कहा, "नीलामी में 350 खिलाड़ी शामिल होंगे और यह मंगलवार, 16 दिसंबर को अबू धाबी के एतिहाद एरिना में UAE के समय के अनुसार दोपहर 1 बजे (भारतीय समय के अनुसार 2.30 बजे) शुरू होगी।" BCCI के अनुसार, प्लेयर ऑक्शन स्पेशलाइजेशन के क्रम में कैप्ड प्लेयर्स के पूरे राउंड के साथ शुरू होगा - बैट्समैन, ऑलराउंडर, विकेटकीपर/बैट्समैन, फास्ट बॉलर और स्पिन बॉलर, जिसके बाद अनकैप्ड प्लेयर्स का पूरा स्पेशलाइजेशन राउंड होगा। इस तरह कहा जा सकता है कि 1000 से ज्यादा खिलाड़ियों का आईपीएल खेलने का सपना यहीं टूट गया है।

नए नाम:

विदेशी खिलाड़ी: अरब गुल (अफगानिस्तान), माइल्स हैमंड (इंग्लैंड), डैन लेटगन (इंग्लैंड), क्विंटन डिकॉक (दक्षिण अफ्रीका) कॉनर एजथेरहुइजन (दक्षिण अफ्रीका), जॉर्ज लिंडे (दक्षिण अफ्रीका), बायंदा मजोला (दक्षिण अफ्रीका), ट्रैवीन मैथ्यू (श्रीलंका), बिनुरा फर्नांडो (श्रीलंका), कुसल परेरा (श्रीलंका), डुनिथ वेललेज (श्रीलंका), अकीम अगस्टे (वेस्टइंडीज)।

भारतीय खिलाड़ी: सादेक हुसैन, विष्णु सोलंकी, साबिर खान, ब्रिजेश शर्मा, कनिष्क चौहान, आरोन जॉर्ज, जिक्कू ब्राइट, श्रीहरि नायर, माधव बजाज, श्रीवत्स आचार्य, यशराज पुंजा, साहिल पारख, रोशन वाघसरे, यश डिचोलकर, अयाज खान, धुरमिल मटकर, नमन पुष्पक, परीक्षित वलसांगकर, पूरव अग्रवाल, ऋषभ चौहान, सागर सोलंकी, इजाज सावरिया और अमन शेकावत।

Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur
विकाश गौड़, लाइव हिन्दुस्तान के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में कार्यरत हैं। हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में इनको करीब 8 साल का अनुभव है। करियर की शुरुआत से ही ये डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं। 2016 में इन्होंने अपने पत्रकारिता के सफर का शुभारंभ किया। खबर नॉन स्टॉप से शुरुआत करते हुए, वे पत्रिका समूह की प्रमुख वेबसाइट कैच न्यूज से जुड़े, जहां इन्होंने खेल से जुड़ी खबरों की बारीकियों को सीखा। इसके बाद, इन्होंने डेली हंट में थोड़े समय के लिए वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में काम किया और फिर दैनिक जागरण की वेबसाइट से जुड़कर पूरी तरह से खेल समाचारों की दुनिया में प्रवेश कर लिया। यहां इन्होंने लगभग ढाई साल तक कार्य किया और जनवरी 2021 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ हैं। अपने करीब साढ़े छह साल के अनुभव में विकाश ने सभी प्रमुख खेल आयोजनों को कवर किया है, जिनमें क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल, ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल, एशियाई खेल और कई अन्य बड़े खेल आयोजन शामिल हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |