IPL 2026: ऐसा महसूस नहीं हुआ कि…CSK के हाथ नहीं लगे ग्रीन तो अश्विन ने किया हैरतअंगेज दावा
Cameron Green IPL 2026 Auction: ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन ने आईपीएल 2026 ऑक्शन में महफिल लूटी। उन्हें चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) भी खरीदना चाहती थी। आर अश्विन ने एक हैरतअंगेज दावा किया है।

ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन पर आईपीएल 2026 ऑक्शन में छप्पर फाड़ पैसा बरसा। उन्हें कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने 25 करोड़ 20 लाख रुपये में खरीदा। वह आईपीएल के सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी बन चुके हैं। वहीं, ग्रीन आईपीएल इतिहास के तीसरे सबसे ज्यादा महंगे प्लेयर हैं। ऑलराउंडर को चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसएके) भी खरीदना चाहती थी। सीएसके और केकेआर में जबर्दस्त बिडिंग वॉर देखने को मिली। हालांकि, पूर्व दिग्गज स्पिनर आर अश्विन ने एक हैरतअंगेज दावा किया है। उन्हें लगता है कि सीएसके ग्रीन को लेने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध नहीं थी। इंटरनेशनल क्रिकेट और आईपीएल से रिटायरमेंट ले चुके अश्विन पिछले सीजन में सीएसके के लिए खेले थे।
अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, ''हमने एक मॉक ऑक्शन किया और तभी यह साफ हो गया कि ग्रीन के 30 करोड़ रुपये से ज्यादा में बिकने का कोई चांस नहीं। अगर केकेआर ने पंजाब किंग्स की तरह थोड़ा सब्र रखा होता और बोली लगाते समय अपना समय लिया तो शायद चीजे अलग होतीं।'' बता दें कि केकेआर नीलामी में सबसे ज्यादा 64.3 करोड़ रुपये लेकर बैठी थी। केकेआर ने 63 करोड़ से ज्यादा खर्च करने के बाद 13 खिलाड़ी खरेदे। केकेआर के पर्स में सिर्फ 75 लाख बाकी रह गए। केकेआर के बाद सर्वाधिक पैसे सीएसके (64.4 करोड़) के पास थे।
पूर्व स्पिनर ने आगे कहा, ''अगर ऐसा होता तो सीएसके शायद कैमरन ग्रीन को बहुत पहले ही जाने देती। मुझे लगता है कि सीएसके इंटेंट से ज्यादा जरूरत की वजह से बोली लगा रही थी। ऐसा महसूस नहीं हुआ कि सीएसके कैमरन ग्रीन को खरीदने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध थी। व्यक्तिगत रूप से मुझे लगा कि कैमरन ग्रीन सीएसके के लिए शानदार रहते और फ्रेंचाइजी शायद एक छोटी सी ट्रिक मिस कर गई। फिर भी यह प्राइस पॉइंट के बारे में नहीं है। कैमरून ग्रीन एक जेनरेशनल टैलेंट हैं और केकेआर के लिए बेहतरीन खरीदारी हैं।'' केकेआर ने ग्रीन के अलावा श्रीलंका के स्पिनर मथीशा पथिराना (18 करोड़ रुपये) पर पैसों की बारिश की।
चेन्नई की टीम ने अनकैप्ड ऑलराउंडर प्रशांत वीर और विकेटकीपर कार्तिक शर्मा पर धनवर्षा की। प्रशांत को 14.2 और कार्तिक को भी 14.2 करोड़ दिए। दोनों आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे अनकैप्ड खिलाड़ी बन गए हैं। सीएसके ने 25 खिलाड़ियों का स्क्वॉड कंप्लीट कर लिया और 2.4 करोड़ रुपये बचा भी लिए। सीएसके ने राहुल चाहर (5.2 करोड़), अकील हुसैन (दो करोड़), मैथ्यू शॉट (1.5 करोड़) और जैक फोक्स (75 लाख) जैसे खिलाड़ी लिए।
लेखक के बारे में
Md.Akramमोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार
परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।
अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।
विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय




