दिल्ली कैपिटिल्स में फिर ये काम करेंगे आशुतोष शर्मा, बोले- जब मैदान पर होता हूं तो ऐसा नहीं होता

Md.Akram नई दिल्ली, भाषा
share

दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) एक अप्रैल को आईपीएल 2026 में अपना पहला मैच खेलेगी। आशुतोष शर्मा डीसी के लिए ‘फिनिशर’ के तौर पर कमाल दिखाना चाहते हैं।

दिल्ली कैपिटिल्स में फिर ये काम करेंगे आशुतोष शर्मा, बोले- जब मैदान पर होता हूं तो ऐसा नहीं होता

आशुतोष शर्मा इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) जैसे बड़े मंच पर खेलने का दबाव महसूस नहीं करते और 2026 में दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के लिए पिछले सत्र के मुकाबले ज्यादा से ज्यादा मैच खत्म करने (फिनिश) पर फोकस कर रहे हैं। दिल्ली कैपिटल्स के लिए अपने पहले सत्र में 'इम्पैक्ट प्लेयर' आशुतोष ने टूर्नामेंट की शुरुआत जोरदार तरीके से की थी। उन्होंने 31 गेंद में 66 रन बनाकर लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के खिलाफ एक रोमांचक जीत दिलाई थी। हालांकि, वह और उनकी टीम टूर्नामेंट में मिली शुरुआती बढ़त का फायदा नहीं उठा सकी। टीम प्ले-ऑफ में जगह बनाने से भी चूक गई।

'मैं ज्यादा से ज्यादा मैच जीतना चाहता हूं'

आशुतोष ने 28 मार्च से शुरू हो रहे आईपीएल सत्र की तैयारियों के बारे में बात करते हुए पीटीआई से कहा, ''तैयारियां बहुत अच्छी चल रही हैं। हमने सत्र पूर्व तीन-चार शिविर में हिस्सा लिया है। मेरी भूमिका पिछले साल जैसी ही रहेगी, टीम के लिए छठे या सातवें नंबर पर आकर मैच फिनिश करना। मैं ज्यादा से ज्यादा मैच जीतना चाहता हूं।'' मध्य प्रदेश के रहने वाले 27 वर्षीय आशुतोष 2024 में पंजाब किंग्स के लिए अपने शानदार प्रदर्शन से सुर्खियों में आए थे और यह उनका तीसरा आईपीएल सीजन होगा। वह घरेलू क्रिकेट में रेलवे के लिए खेलते हैं। हैरानी की बात है कि जब वह खचाखच भरे स्टेडियम में खेलते हैं तो उन्हें कोई दबाव महसूस नहीं होता।

'मुझे काबिलियत और मेहनत पर भरोसा'

फिनिशर की भूमिका का मतलब ही है कि दबाव वाले हालात में भी शांत रहना, और ऐसा लगता है कि आशुतोष ने अपने खेल के इस पहलू को अच्छी तरह समझ लिया है। उन्होंने कहा, ''जब मैं मैदान पर होता हूं तो मुझे कोई दबाव महसूस नहीं होता। मुझे अपनी काबिलियत और अपनी मेहनत पर पूरा भरोसा है। इस सत्र में मैंने कोई नया शॉट या कुछ और नहीं सीखा है। मैं बस अपने मौजूदा खेल को और बेहतर बनाने पर काम कर रहा हूं।'' आशुतोष को लगता है कि लुंगी एनगिडी और डेविड मिलर के शामिल होने से टीम का संतुलन काफी अच्छा हो गया है। अक्षर पटेल की कप्तानी वाली इस टीम ने पिछले सत्र में पांचवां स्थान हासिल किया था।

दिल्ली का पहला मैच लखनऊ से होगा

आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च को हो रही है और गत चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) की मेजबानी करेगी। दिल्ली कैपिटल्स अपने अभियान की शुरुआत एक अप्रैल को लखनऊ में इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मैच से करेगी। दिल्ली कैपिटल्स का घरेलू मैदान पर पहला मैच चार अप्रैल को मुंबई इंडियंस के खिलाफ होगा।

Md.Akram

लेखक के बारे में

Md.Akram

मोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार

परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।


अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।


विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले GT vs RCB Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।