अनिल कुंबले ने कोलकाता नाइट राइडर्स की बड़ी गलती पकड़ी, कहा-श्रेयस अय्यर-फिल सॉल्ट को छोड़ना बड़ी भूल थी

Mar 14, 2026 07:16 pm ISTHimanshu Singh भाषा, नई दिल्ली
share

अनिल कुंबले ने कोलकाता नाइट राइडर्स द्वारा आईपीएल 2026 के लिए अपनी रिटेंशन लिस्ट से कप्तान श्रेयस अय्यर और सलामी बल्लेबाज फिल सॉल्ट को बाहर करने के फैसले की कड़ी आलोचना की है।

अनिल कुंबले ने कोलकाता नाइट राइडर्स की बड़ी गलती पकड़ी, कहा-श्रेयस अय्यर-फिल सॉल्ट को छोड़ना बड़ी भूल थी

महान क्रिकेटर अनिल कुंबले ने कहा कि कोलकाता नाइट राइडर्स ने 2024 में खिताब जीतने के बाद श्रेयस अय्यर और फिल सॉल्ट को जाने देकर गलत फैसला किया। उन्होंने कहा कि जब तक तीन बार की आईपीएल चैंपियन टीम अहम खिलाड़ियों को अपने पास बनाए रखने की अहमियत नहीं समझेगी तब तक उसे खिताब का गंभीर दावेदार नहीं माना जा सकता। अय्यर केकेआर छोड़कर पंजाब किंग्स में शामिल हो गए, जिसकी कप्तानी करते हुए उन्होंने पिछले सत्र में करीब एक दशक बाद टीम को पहली बार आईपीएल फाइनल में पहुंचाया। वहीं 2024 में केकेआर की सफलता का अहम हिस्सा रहे फिल सॉल्ट रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु चले गए, जहां उन्होंने पिछले साल फ्रेंचाइजी को पहली बार खिताब जिताने में अहम भूमिका निभाई।

कुंबले ने 'जियो हॉटस्टार' की एक विज्ञप्ति में कहा, ''दो साल पहले केकेआर ने आईपीएल जीता था और अपनी तीसरी ट्रॉफी उठाई थी। उस जीत के दो अहम खिलाड़ी श्रेयस अय्यर और फिल सॉल्ट थे। दोनों ने टीम को जिताने में अहम भूमिका निभाई लेकिन केकेआर ने दोनों को जाने दिया। ''

उन्होंने कहा, ''खिलाड़ियों को अपने साथ रखने के मामले में उनमें कोई निरंतरता नहीं है। केकेआर ने श्रेयस अय्यर और फिल सॉल्ट को जाने देकर गलत फैसला किया और इस वजह से अब उनके पास आईपीएल जीतने वाला कोई कप्तान नहीं है। ‘’

कुंबले ने कहा कि भले ही केकेआर के पास कप्तान के तौर पर अजिंक्य रहाणे जैसा अनुभवी खिलाड़ी है लेकिन उन्होंने अभी तक कप्तान के तौर पर आईपीएल का खिताब नहीं जीता है। कुंबले ने कहा, ''अजिंक्य रहाणे एक अनुभवी खिलाड़ी हैं। उन्होंने घरेलू क्रिकेट में मुंबई और आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी की है। लेकिन उन्होंने अभी तक कप्तान के तौर पर आईपीएल का खिताब नहीं जीता है। ''

इस दिग्गज स्पिनर ने आगे कहा, ''ऐसा कप्तान होना जिसने ट्रॉफी जीती हो, आपको फायदा देता है। उन्हें यह सीखना होगा कि अपने अहम खिलाड़ियों को अपने पास कैसे बनाए रखा जाए। वर्ना वे संघर्ष करते रहेंगे और उन्हें ट्रॉफी जीतने का दावेदार नहीं माना जा सकता। ‘’

भारत के पूर्व कप्तान ने पिछले साल पंजाब किंग्स को आईपीएल फाइनल तक पहुंचाने के लिए अय्यर के नेतृत्व क्षमता की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा, ''श्रेयस अय्यर निश्चित रूप से कप्तान के तौर पर कम आंके गए हैं। एक फ्रेंचाइजी के साथ ट्रॉफी जीतना और फिर दूसरी फ्रेंचाइजी में जाना आसान नहीं होता। वहां का प्रबंधन, माहौल और टीम सब अलग होते हैं। वहां का दबाव भी अलग होता है। ''

कुंबले ने कहा, ''जिस नयी फ्रेंचाइजी में वह शामिल हुआ था, उसने पिछले 10 साल में फाइनल नहीं खेला था और पंजाब किंग्स के साथ अपने पहले ही सत्र में उसने उन्हें फाइनल तक पहुंचा दिया। मैं न सिर्फ उसकी कप्तानी से प्रभावित हुआ, बल्कि जिस तरह से उसने टीम का नेतृत्व किया, उससे भी प्रभावित हुआ। ‘’

उन्होंने कहा, ''कुछ खिलाड़ी ऐसे होते हैं जिन्हें हर बार खुद को साबित करना पड़ता है। श्रेयस भी वैसा ही है। अच्छा प्रदर्शन करने के बाद भी, उस पर सवाल उठते रहते हैं। मुझे लगता है कि उसे कम आंका जाता है, लेकिन वह एक असाधारण नेतृत्वकर्ता है। ''

Himanshu Singh

लेखक के बारे में

Himanshu Singh

हिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)

हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।


परिचय और अनुभव

हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में 'पंचायती टाइम्स' वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।


खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule और Live Cricket Score देखें और Live Hindustan App डाउनलोड करके सभी अपडेट सबसे पहले पाएं।