अभिषेक शर्मा ने IPL में 5वीं बार 20 से कम गेंदों में ठोकी फिफ्टी, पंजाब के गेंदबाजों का निकाला कचूमर

Himanshu Singh लाइव हिन्दुस्तान
share

अभिषेक शर्मा आईपीएल इतिहास में 20 गेंद से कम में 5 अर्धशतक जड़ने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। शनिवार को पंजाब के खिलाफ उन्होंने 18 गेंद में अर्धशतक लगाए।

अभिषेक शर्मा ने IPL में 5वीं बार 20 से कम गेंदों में ठोकी फिफ्टी, पंजाब के गेंदबाजों का निकाला कचूमर

सनराइजर्स हैदराबाद के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने शनिवार को पंजाब किंग्स के खिलाफ अर्धशतकीय पारी खेली। अभिषेक ने पावरप्ले में पंजाब किंग्स के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की। इस पारी के दौरान अभिषेक शर्मा ने एक बड़ी उपलब्धि भी हासिल कर ली है। वह आईपीएल के इतिहास में 20 गेंदों के अंदर पांच बार अर्धशतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। मुल्लांपुर में हैदराबाद के स्टार बल्लेबाज अभिषेक ने 18 गेंद में ही अर्धशतक जड़ दिया।

आईपीएल में बनाया रिकॉर्ड

हैदराबाद के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने विजयकुमार के ओवर में चौथी गेंद पर छक्का लगाकर अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने 18 गेंद में ये मुकाम हासिल किया। इससे पहले आईपीएल में अभिषेक शर्मा ने 16 गेंद, 18 गेंद और दो बार 19 गेंदों में अर्धशतक पूरे किए हैं। इससे पहले अभिषेक ने अर्शदीप सिंह के एक ओवर में 24 रन बटोरे थे। अभिषेक ने इस ओवर में दो चौके और दो छक्के लगाए।

इसके बाद अभिषेक ने विजयकुमार के ओवर में 24 रन बटोरे। उन्होंने विजय के खिलाफ चार छक्के जड़े। अभिषेक को शशांक सिंह ने नौवें ओवर में पवेलियन भेजा। अभिषेक ने अपनी पारी में 28 गेंद में 5 चौके और 8 छक्के की मदद से 74 रन बनाए। इसी ओवर में शशांका ने उनके जोड़ीदार ट्रेविस हेड को भी अपना शिकार बनाया था। ट्रेविस हेड ने 23 गेंद में 38 रन की पारी खेली। उन्होंने पांच चौके और एक छक्का लगाया। ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा के बीच पहले विकेट के लिए 49 गेंद में 120 रन की साझेदारी हुई।

सनराइजर्स हैदराबाद ने सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (74 रन) के अर्धशतक और ट्रेविस हेड के साथ पहले विकेट के लिए 50 गेंद में 120 रन की साझेदारी की बदौलत शनिवार को इंडियन प्रीमियर लीग टी20 मैच में पंजाब किंग्स के खिलाफ छह विकेट पर 219 रन का स्कोर खड़ा किया। अभिषेक ने 28 गेंद की पारी में पांच चौके और आठ छक्के जड़े। सनराइजर्स हैदराबाद के लिए हेड ने 38 रन, हेनरिक क्लासेन ने 39 रन और ईशान किशन ने 27 रन का योगदान दिया। पंजाब किंग्स के लिए शशांक सिंह और अर्शदीप सिंह ने दो दो विकेट लिए जबकि जेवियर बार्टलेट को एक विकेट मिला।

सनराइजर्स हैदराबाद के लिए अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड की सलामी जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 120 रन जोड़कर अपनी टीम अच्छी शुरुआत दिलाई। नौवें ओवर में शशांक सिंह ने पहले ट्रेविस हेड और उसके बाद इसी ओवर की तीसरी गेंद पर अभिषेक शर्मा को आउट कर पंजाब किंग को दोहरी सफलता दिलाई। ट्रेविस हेड ने 23 गेंदों में पांच चौके और एक छक्का लगाते हुए 38 रन बनाये। अभिषेक शर्मा ने 28 गेंदों में पांच चौके और आठ छक्कों की बारिश करते हुए 74 रनों की तूफानी पारी खेली। कप्तान इशान किशन ने 17 गेंदों में 27 रन बनाये। उन्हें 14वें ओवर में अर्शदीप सिंह ने आउट किया।

अनिकेत शर्मा नौ गेंद में (18) और सलील अरोड़ (नौ) रन बनाकर आउट हुये। हाइनरिक क्लासन ने 33 गेंदों में एक चौका और एक छक्का लगाते हुए (39) रनों की पारी खेली। सनराइजर्स हैदराबाद ने निर्धारित 20 ओवरों में छह विकेट पर 219 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। पंजाब किंग के लिए शशांक सिंह और अर्शदीप सिंह ने दो-दो विकेट लिये। जेवियर बार्टलेट ने एक बल्लेबाज को आउट किया।

Himanshu Singh

लेखक के बारे में

Himanshu Singh

हिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)

हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।


परिचय और अनुभव

हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में 'पंचायती टाइम्स' वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।


खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले GT vs RCB Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।