IPL 2025 से पहले ईशान किशन का खौला खून, इंट्रा-स्क्वॉड में गेंदबाजों को जमकर धोया

Himanshu Singh लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

  • स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने सनराइजर्स हैदराबाद के इंट्रा स्क्वॉड मुकाबले में धमाकेदार पारी खेली। उन्होंने 23 गेंदों में 64 रन की पारी खेली। अभिषेक ने 8 गेंद में 28 रन बनाए।

IPL 2025 से पहले ईशान किशन का खौला खून, इंट्रा-स्क्वॉड में गेंदबाजों को जमकर धोया

भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन आईपीएल के आगामी सीजन से पहले शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं। आईपीएल 2025 के लिए मेगा नीलामी से पहले मुंबई इंडियंस ने स्टार बल्लेबाज को रिलीज कर दिया था, जिसके बाद सनराइजर्स हैदराबाद ने उन्हें अपनी टीम में शामिल किया। ईशान किशन भारतीय टीम से लंबे समय से बाहर चल रहे हैं। उन्होंने अंतिम बार नवंबर 2023 में भारत के लिए मैच खेला था। आईपीएल के आगामी सीजन से पहले सनराइजर्स हैदराबाद के इंट्रा-स्क्वॉड मैच में उन्होंने तूफानी पारी खेली है।

शनिवार को ईशान किशन ने 23 गेंद में 64 रनों की धमाकेदार पारी खेली। बाएं हाथ के बल्लेबाज किशन ने हैदराबाद के खतरनाक बल्लेबाज अभिषेक शर्मा के साथ पारी की शुरुआत की। दोनों सलामी बल्लेबाजों ने टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई। अभिषेक 8 गेंद में 28 रन बनाकर आउट हुए। जब अभिषेक आउट हुए तो टीम का स्कोर 2.2 ओवर में 46 पहुंच गया था। अभिषेक के जाने के बाद किशन ने ताबड़तोड़ पारी खेली और अर्धशतक लगाया। प्रैक्टिस गेम में वह आठवें ओवर में आउट हुए। कमिंडु मेंडिस ने उन्हें आउट किया। किशन जब आउट हुए तो टीम का स्कोर 7.2 ओवर में तीन विकेट पर 117 रन था।

2023 में साउथ अफ्रीका दौरे के बीच से बाहर निकलने और फिर बीसीसीआई द्वारा घरेलू क्रिकेट खेलने के आदेश को नजरअंदाज करने पर ईशान किशन को भारतीय टीम से ड्रॉप कर दिया गया था। हालांकि कुछ समय बाद ईशान किशन ने घरेलू क्रिकेट का रूख किया और काफी रन बनाए। इस बीच आईपीएल नीलामी में उन्हें सनराइजर्स हैदराबाद ने 11.25 करोड़ में अपनी टीम में शामिल किया।

Himanshu Singh

लेखक के बारे में

Himanshu Singh

हिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)

हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।


परिचय और अनुभव

हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में 'पंचायती टाइम्स' वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।


खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap in IPL 2026 और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले PBKS vs MI Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।