ब्लॉकबस्टर मुकाबले के लिए RCB और CSK की तैयारी जोरों पर, बेंगलुरु खेमें में क्या है हलचल; देखिए

Himanshu Singh लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

  • रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने गुरुवार को एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें खिलाड़ी और सपोर्ट स्टाफ ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ होने वाले मुकाबले को लेकर अपने अनुभव शेयर किए हैं।

ब्लॉकबस्टर मुकाबले के लिए RCB और CSK की तैयारी जोरों पर, बेंगलुरु खेमें में क्या है हलचल; देखिए

आईपीएल 2025 का आठवां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा। चेपॉक में होने वाले इस मुकाबले के लिए दोनों टीमें जमकर पसीना बहा रही हैं। फैंस को शुक्रवार को कांटे की टक्कर का मुकाबला देखने को मिल सकता है क्योंकि दोनों टीमों ने इंडियन प्रीमियर लीग के 18वें सीजन में बेहतरीन शुरुआत की है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आईपीएल 2025 के पहले मुकाबले में गत चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स को मात दी, जबकि चेन्नई सुपर किंग्स ने पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस को धूल चटाई।

चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ होने वाले मुकाबले से पहले टीम के बल्लेबाजी कोच दिनेश कार्तिक, तेज गेंदबाज यश दयाल और जोश हेजलवुड ने सीएसके और आरसीबी के बीच होने वाले मैच की राइवलरी के बारे में खुलकर बात की। दिनेश कार्तिक ने कहा है कि सालों से जब चेन्नई और बेंगलुरु के बीच मुकाबला होता है तो वह सबसे बड़ा मैच होता है। जोश हेजलवुड का मानना है कि इस मैच में सबसे खास फैंस होते हैं। वहीं यश दयाल ने पिछले सीजन की यादें ताजा की है, जब आरसीबी ने चेन्नई को हराकर प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई किया था।

आईपीएल के पिछले सीजन में आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 218 रन बनाए थे, इसके जवाब में चेन्नई ने 19 ओवर में 6 विकेट खोकर 184 रन बना लिए थे और टीम को प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करने के लिए 17 रन चाहिए थे, यश दयाल को पहली ही गेंद पर धोनी ने छक्का मारा था लेकिन उन्होंने अपना आपा नहीं खोया और धोनी को आउट करके बेंगलुरु को क्वालीफाई करवाया।

आरसीबी द्वारा शेयर वीडियो में यश दयाल ने आखिरी ओवर को लेकर कहा, ''पहले ही फाफ डुप्लेसी ने बता दिया था कि अंतिम ओवर डालना है, मैं उस ओवर के लिए काफी सीरियस था क्योंकि मुझे साबित करना था कि मैं ये कर सकता हूं, जब छक्का लगा तो विराट भैया ने मुझे समझाया। छक्के लगने के कारण हमें टाइम मिल गया था, उन्होंने बताया कि जो तेज गेंद है उसे मारना आसान है, हार्ड लेंथ या स्लोअर मेरी अच्छी काम कर रही थी और उन्होंने मुझे स्लोअर के साथ मिक्स करने के लिए कहा और मैंने कोशिश की और कामयाबी मिली।''

Himanshu Singh

लेखक के बारे में

Himanshu Singh

हिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)

हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।


परिचय और अनुभव

हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में 'पंचायती टाइम्स' वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।


खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap in IPL 2026 और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले PBKS vs MI Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।