IPL 2026 के पहले दिन नहीं भिड़ेंगे पिछले सीजन के फाइनलिस्ट, जानिए क्या है BCCI का प्लान?

Mar 11, 2026 09:31 am ISTVikash Gaur लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

IPL 2026 का पहला मैच आरसीबी और पीबीकेएस के बीच नहीं खेला जाएगा, बल्कि दोनों टीमें अलग-अलग दिनों पर नए सीजन की शुरुआत करेंगी। बेंगलुरु में आरसीबी और सीएसके की टक्कर पहले दिन होने की संभावना है। 

IPL 2026 के पहले दिन नहीं भिड़ेंगे पिछले सीजन के फाइनलिस्ट, जानिए क्या है BCCI का प्लान?

इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल के 19वें सीजन की शुरुआत शनिवार 28 मार्च से होनी है। इसकी जानकारी सामने आ गई है। आमतौर पर पिछले साल की फाइनलिस्ट के बीच नए सीजन का पहला मैच खेला जाता है, लेकिन इस बार ऐसा नहीं होगा। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु यानी आरसीबी और पंजाब किंग्स यानी पीबीकेएस के बीच आईपीएल 2025 का फाइनल हुआ था, लेकिन आईपीएल 2026 का पहला मैच इन दोनों टीमों के बीच नहीं होगा। आईपीएल के नए सीजन का पहला मैच आईपीएल चैंपियन आरसीबी और चेन्नई सुपर किंग्स यानी सीएसके के बीच होने की संभावना है।

आरसीबी आईपीएल 2026 के पहले दिन मैदान पर उतरेगी, जबकि पिछले सीजन खिताबी मैच में हार झेलने वाली पंजाब की टीम दूसरे दिन अपने नए आईपीएल सीजन की शुरुआत करेगी। ब्रांड फाइनेंस और डफ एंड फेल्प्स के अनुसार, CSK, RCB, मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स को लीग की टॉप चार मार्की टीमों में माना जाता है। इसी वजह से पहला मैच पिछले साल के फाइनलिस्ट के बीच नहीं होगा। पंजाब किंग्स आईपीएल 2026 के पहले मैच में 29 मार्च को मुल्लानंपुर में गुजरात टाइटन्स से भिड़ेगी। वहीं, बेंगलुरु में 28 मार्च को पहला मैच आरसीबी और सीएसके के बीच खेला जाएगा।

क्रिकबज की इसी रिपोर्ट में आगे बताया गया है कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई ने फ्रेंचाइजियों को बता दिया है कि कप्तानों और कोचों के साथ सालाना मीटिंग 25 मार्च को मुंबई में होगी। बोर्ड ने कहा कि मीटिंग का एजेंडा बाद में शेयर किया जाएगा। आने वाले सीजन के लिए प्लान किए गए खास बदलावों पर आम तौर पर मीटिंग में चर्चा होती है। BCCI ने फ्रेंचाइजी को यह भी बताया है कि कप्तानों की शूटिंग 15 मार्च को नई दिल्ली में होगी। उसी दिन बीसीसीआई नमन अवॉर्ड्स आयोजित करने वाली है, जिसमें पांच आईसीसी इवेंट्स जीतने का उत्सव मनाया जाएगा।

Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur

विकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स


संक्षिप्त विवरण:

विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


विस्तृत बायो:

परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।


करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।


खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:


क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।


ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल


पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।


विशेषज्ञता:

क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule और Live Cricket Score देखें और Live Hindustan App डाउनलोड करके सभी अपडेट सबसे पहले पाएं।