फोटो गैलरी

Hindi News क्रिकेट IPL 2021IPl 2021 MI vs DC: कब, कहां और कैसे देखें मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स मैच की लाइव स्ट्रीमिंग और लाइव टेलिकास्ट

IPl 2021 MI vs DC: कब, कहां और कैसे देखें मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स मैच की लाइव स्ट्रीमिंग और लाइव टेलिकास्ट

इंडियन प्रीमियर लीग(आईपीएल) 2021 में शनिवार को डबल हेडर मैच खेले जाएंगे। पहला मुकाबला मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा। दिल्ली कैपिटल्स पहले ही प्लेऑफ में पहुंच गई है। मुंबई इंडियंस...

IPl 2021 MI vs DC: कब, कहां और कैसे देखें मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स मैच की लाइव स्ट्रीमिंग और लाइव टेलिकास्ट
लाइव हिंदुस्तान टीम,नई दिल्लीSat, 02 Oct 2021 12:54 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

इंडियन प्रीमियर लीग(आईपीएल) 2021 में शनिवार को डबल हेडर मैच खेले जाएंगे। पहला मुकाबला मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा। दिल्ली कैपिटल्स पहले ही प्लेऑफ में पहुंच गई है। मुंबई इंडियंस के लिए ये मुकाबला अहम है। इस मैच को जीतकर वो प्लेऑफ में पहुंचने की संभावनाओं को मजबूत करने की कोशिश करेगी। दिल्ली कैपिटल्स को पिछले मुकाबले में केकेआर ने हराया था। दिल्ली कैपिटल्स के 11 मैचों में 16 अंक हैं। उसकी कोशिश रहेगी कि वो टॉप 2 में अपनी जगह पक्की करे। 

मुंबई इंडियंस ने पिछले मैच में  पंजाब किंग्स को हराया था। उसकी कोशिश जीत की लय को बरकरार रखने की होगी। मुंबई इंडियंस इस समय प्वॉइंट टेबल में छठे नंबर पर है। उसने 11 मैचों में से 5 मैच जीते हैं और 6 में उसे हार का सामना करना पड़ा है। पांच बार की मुंबई इंडियंस, केकेआर और पंजाब किंग्स के बराबर प्वॉइंट हैं। इन तीनों टीमों के बीच प्लेऑफ में पहुंचने की जबरदस्त होड़ मची है। इसलिए मुंबई इंडियंस दिल्ली को हराने के लिए पूरे दमखम के साथ मैदान में उतरेगी। जानें मुंबई-दिल्ली मैच की लाइव स्ट्रीमिंग और टेलिकास्ट कब, कहां और कैसे देख पांएगे-

कब और कहां खेला जाएगा यह मैच?

मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच आईपीएल 2021 का 46वां मैच शारजाह के शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में 2 अक्टूबर को खेला जाएगा।

किस समय शुरू होगा मैच?

मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच  के बीच यह मैच दोपहर 3.30 बजे से शुरू होगा। टॉस मैच शुरू होने से आधे घंटे पहले 3 बजे होगा।

लाइव टेलिकास्ट कहां देख सकेंगे?

इस मैच का लाइव टेलिकास्ट आप स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकेंगे।

लाइव स्ट्रीमिंग कहां देख सकेंगे?

इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग आप डिज्नी+हॉटस्टार ऐप पर देख पाएंगे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें