Hindi News क्रिकेट MI vs CSK IPL 2020: चेन्नई सुपर किंग्स ने ओपनिंग मैच में मुंबई इंडियंस को 5 विकेट से हराया

MI vs CSK IPL 2020: चेन्नई सुपर किंग्स ने ओपनिंग मैच में मुंबई इंडियंस को 5 विकेट से हराया

चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल 2020) का ओपनिंग मैच खेला गया। इस मैच में अंबाती रायडू और फैफ डुप्लेसी की शानदार अर्धशतकों के दम पर चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई...

MI vs CSK IPL 2020: चेन्नई सुपर किंग्स ने ओपनिंग मैच में मुंबई इंडियंस को 5 विकेट से हराया
Faf Du plessis, Ambati Rayudu (IPL/Twitter)
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीPublished By: Mohan KumarEdited By: Mridula Bhardwaj
Sat, 19 Sep 2020 11:30 PM

चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल 2020) का ओपनिंग मैच खेला गया। इस मैच में अंबाती रायडू और फैफ डुप्लेसी की शानदार अर्धशतकों के दम पर चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस को पांच विकेट से मात दी। मुंबई ने पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने पर नौ विकेट पर 162 रन बनाए थे। चेन्नई ने 19.2 ओवर में पांच विकेट पर 166 रन बनाकर जीत दर्ज की। अंबाती रायडू ने शानदार 71 और फैफ डुप्लेसी ने 55 रनों की पारी खेली। धोनी बल्लेबाजी करने तो उतरे लेकिन खाता नहीं खोल पाए। मुंबई इंडियंस की तरफ से ट्रेंट बोल्ट, जेम्स पैटिंसन, जसप्रीत बुमराह, क्रुणाल पांड्या और राहुल चाहर सभी को एक-एक विकेट मिले। इससे पहले लुंगी एनगिडी की डेथ ओवरों की कसी हुई गेंदबाजी और फैफ डुप्लेसी की दमदार फील्डिंग के दम पर चेन्नई सुपरकिंग्स ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल 2020) के ओपनिंग मैच में शनिवार (19 सितंबर) को मौजूदा चैंपियन मुंबई इंडियंस को नौ विकेट पर 162 रन ही बनाने दिए। मुंबई की तरफ से सौरभ तिवारी ने सर्वाधिक 42 रन बनाए। चेन्नई की तरफ से लुंगी एनगिडी ने तीन जबकि दीपक चाहर और रविंद्र जडेजा ने दो-दो विकेट लिए। रोहित शर्मा 12, क्विंटन डिकॉक 33, सूर्यकुमार यादव 17, हार्दिक पांड्या 14 जेम्स पैटिंसन 11 और कीरोन पोलार्ड 18 रन बना सके। ओपनिंग मैच में सीएसके के महेंद्र सिंह धोनी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया था। आईपीएल में अबतक मुंबई इंडियंस ने चार बार और चेन्नई सुपर किंग्स ने तीन बार खिताब अपने नाम किया है। कोविड-19 महामारी के चलते आईपीएल इस साल यूएई में खेला जा रहा है और साथ ही मैच खाली स्टेडियम में खेला जा रहा है।

Sat, 19 Sep 2020 11:28 PM

चेन्नई सुपर किंग्स ने 19.2 ओवर में बनाए 166/5, पांच विकेट से जीता मैच

चेन्नई सुपर किंग्स ने 19.2 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 166 रन बनाए। चेन्नई ने ओपनिंग मैच में मुंबई इंडियंस को 5 विकेट से मात दी।  इसी के साथ चेन्नई सुपर किंग्स ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल 2020) का पहला मैच जीत लिया है।

Sat, 19 Sep 2020 11:19 PM

19 ओवर की समाप्ति तक चेन्नई सुपर किंग्स का स्कोर 158/5

19 ओवर खत्म होने तक चेन्नई सुपर किंग्स का स्कोर 5 विकेट के नुकसान पर 158 रन है। फैफ डुप्लेसी 50 और महेंद्र सिंह धोनी 0 रन बनाकर खेल रहे हैं।

Sat, 19 Sep 2020 11:18 PM

अंबाती रायडू के बाद फैफ डुप्लेसी ने भी जड़ा अर्धशतक

अंबाती रायडू के बाद फैफ डुप्लेसी ने भी अर्धशतक जड़ दिया है। यह डुप्लैसी का 13वां आईपीएल अर्धशतक है। यह अर्धशतक उन्होंने 42 गेंदों में पूरा किया।

Sat, 19 Sep 2020 11:15 PM

चेन्नई सुपर किंग्स का 5वां विकेट गिरा, सैम कुरैन आउट

18.2 ओवर में चेन्नई सुपर किंग्स को पांचवां झटका लगा। जसप्रीत बुमराह की गेंद पर जेम्स पैटिंसन ने सैम कुरैन का कैच लपका। कुरैन 6 गेंदों में 1 चौके और 2 छक्कों के साथ ताबड़तोड़ 18 रनों की पारी खेलकर पवेलियन लौटे। नए बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी आए हैं।

Sat, 19 Sep 2020 11:11 PM

18 ओवर में चेन्नई सुपर किंग्स का स्कोर 147/4

18 ओवर के खत्म होने के बाद चेन्नई सुपर किंग्स का स्कोर 4 विकेट के नुकसान पर 147 रन है। फैफ डुप्लेसी 45 और सैम कुरैन 12 रन बनाकर खेल रहे हैं।

Sat, 19 Sep 2020 11:08 PM

चेन्नई सुपर किंग्स का चौथा विकेट गिरा, रविंद्र जडेजा आउट

 

17.1 ओवर में चेन्नई सुपर किंग्स को चौथा झटका लगा। क्रुणाल पांड्या ने रविंद्र जडेजा को एलबीडब्ल्यू आउट किया। जडेजा 5 गेंदों में 2 चौकों के साथ 200.00 के स्ट्राइक रेट से 10 रन की पारी खेलकर पवेलियन लौटे। नए बल्लेबाज सैम कुरैन आए हैं।

Sat, 19 Sep 2020 11:08 PM

17 ओवर में चेन्नई सुपर किंग्स का स्कोर 140/6

चेन्नई सुपर किंग्स का स्कोर 17 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 134 रन है। रविंद्र जडेजा 10 और फैफ डुप्लेसी 44 रन बनाकर खेल रहे हैं।

Sat, 19 Sep 2020 11:08 PM

चेन्नई को लगा तीसरा झटका, अंबाती रायडू आउट

15.6 ओवर में चेन्नई सुपर किंग्स को तीसरा झटका लगा। राहुल चाहर ने अपनी ही गेंद पर अंबाती रायडू का कैच लपका। रायडू 48 गेंदों में 6 चौकों और 3 छक्कों के साथ 71 रन की पारी खेलकर पवेलियन लौटे। नए बल्लेबाज रविंद्र जडेजा आए हैं।

Sat, 19 Sep 2020 10:53 PM

15 ओवर के बाद चेन्नई सुपर किंग्स का स्कोर 116/2

15 ओवर की समाप्ति के बाद चेन्नई सुपर किंग्स का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 116 रन हैं। अंबाती रायडू 69 और फैफ डुप्लेसी 38 रन बनाकर खेल रहे हैं।

Sat, 19 Sep 2020 10:44 PM

14 ओवर में चेन्नई सुपर किंग्स का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 105 रन

14 ओवर के समाप्त होने तक चेन्नई सुपर किंग्स का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 105 रन हो गया है। अंबाती रायडू 64  और फैफ डुप्लेसी 33 रन बनाकर खेल रहे हैं। 

Sat, 19 Sep 2020 10:41 PM

अंबाती रायडू ने जड़ा अर्धशतक

11.5 ओवर में जसप्रीत बुमराह की गेंद पर चौके साथ अंबाती रायडू ने अर्धशतक पूरा कर लिया। यह आईपीएल 2020 का पहला अर्धशतक है। रायडू का आईपीएल में यह 19वां अर्धशतक है। उन्होंने 33 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया।

Sat, 19 Sep 2020 10:37 PM

12 ओवर में चेन्नई सुपर किंग्स ने बनाए 88/2

12 ओवर की समाप्ति तक चेन्नई सुपर किंग्स ने 2 विकेट खोकर 88 रन बना लिए हैं। मुंबई अगर जल्दी विकेट नहीं निकालती तो सीएसके की यह जोड़ी उनके लिए खतरनाक साबित हो सकती है। अंबाती रायडू 52 और फैफ डुप्लेसी 28 रन बनाकर खेल रहे हैं। 

Sat, 19 Sep 2020 10:30 PM

10 ओवर में चेन्नई सुपर किंग्स का स्कोर 70/2

10 ओवर में चेन्नई सुपर किंग्स का स्कोर 70 रन है। अंबाती रायडू 39 और फैफ डुप्लेसी 23 रन बनाकर खेल रहे हैं। 

Sat, 19 Sep 2020 10:21 PM

चेन्नई सुपर किंग्स का स्कोर 8 ओवर के बाद 51/2

अंबाती रायडू और फैफ डुप्लेसी टीम के शुरुआती झटकों से उबर कर अब चेन्नई सुपर किंग्स की पारी को संभालने की कोशिश में जुटे हैं। सीएसके का स्कोर 8 ओवर की समाप्ति के बाद 2 विकेट के नुकसान पर 51 रन है। रायडू 26 और डुप्लेसी 18 रन बनाकर खेल रहे हैं।

Sat, 19 Sep 2020 10:16 PM

7 ओवर में चेन्नई सुपर किंग्स का स्कोर 43/2

7 ओवर की समाप्ति के बाद चेन्नई सुपर किंग्स का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 43 रन है। अंबाती रायडू 24 और फैफ डुप्लेसी 12 रन बनाकर खेल रहे हैं।

Sat, 19 Sep 2020 10:07 PM

धोनी की IPL में 100 कैच पूरी हो गई हैं

चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में 100 कैच पूरी हो गई हैं। 

Sat, 19 Sep 2020 10:05 PM

5 ओवर में चेन्नई सुपर किंग्स का स्कोर 23/2

5 ओवर के बाद चेन्नई सुपर किंग्स का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 23 रन है। अंबाती रायडू 10 और फैफ डुप्लेसी 7 रन बनाकर खेल रहे हैं।

Sat, 19 Sep 2020 09:59 PM

3 ओवर के बाद चेन्नई सुपर किंग्स का स्कोर 12/2

3 ओवर खत्म होने के बाद चेन्नई सुपर किंग्स का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 12 रन है। फैफ डुप्लेसी 5 और अंबाती रायडू 1 रन बनाकर खेल रहे हैं।

Sat, 19 Sep 2020 09:55 PM

2 ओवर में चेन्नई सुपर किंग्स का स्कोर 6/2

2 ओवर की समाप्ति पर चेन्नई सुपर किंग्स का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 6 रन है। फैफ डुप्लेसी 0 रन बनाकर क्रीज पर हैं। उनका साथ देने के लिए अंबाती रायडू आए हैं। चेन्नई के दोनों सलामी बल्लेबाज शेन वॉटसन और मुरली विजय पवेलियन लौट चुके हैं।

Sat, 19 Sep 2020 09:53 PM

चेन्नई सुपर किंग्स को दूसरा झटका, मुरली विजय आउट

1.6 ओवर में चेन्नई सुपर किंग्स को दूसरा झटका लगा। जेम्स पैटिंसन ने मुरली विजय को एलबीडब्ल्यू आउट किया। मुरली 7 गेंदों में 14.28 के स्ट्राइक रेट से 1 रन बनाकर पवेलियन लौटे। नए बल्लेबाज अंबाती रायडू आए हैं।