IPL 2018: मुंबई ने बेंगलुरु को 46 रन से दी मात, इस सीजन में दर्ज की पहली जीत
आईपीएल 2018 का 14वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया। आरसीबी ने टॉस जीत कर मुंबई को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। उमेश यादव ने...
आईपीएल 2018 का 14वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया। आरसीबी ने टॉस जीत कर मुंबई को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। उमेश यादव ने मुंबई की पारी के पहले ही ओवर में सूर्य कुमार यादव और ईशान किशन का विकेट झटक अपनी टीम को बड़ी सफलता दिला दी। मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा ने कमान संभाली और 52 गेंद में 10 चौकों और 5 छक्कों की मदद से 94 रन की पारी खेली, एविन लेविस ने भी 65 रन की अर्धशतकीय पारी खेली और मुंबई को 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 213 के चुनौतीपूर्ण स्कोर तक पहुंचाया।
इसके जवाब में बेंगलुरु की टीम की शुरुआत बहुत अच्छी नहीं रही और उसने लगातार अंतराल पर अपना विकेट गंवाया। कप्तान विराट कोहली ने एक छोर संभाले रखा और 62 गेंद में 7 चौकों और 4 छक्कों की मदद से नाबाद 92 रन बनाए। बेंगलुरु की टीम ने 20 ओवर में 8 विकेट गंवाकर 167 रन बनाया और मुंबई से उसे 46 रन से हार का सामना करना पड़ा।
दोनों टीमों का अंतिम ग्यारह...
MI (Playing XI): रोहित शर्मा (c), सूर्यकुमार यादव, एविन लेविस, इशान किशन (w),केरन पोलार्ड, क्रुणाल पांड्या, हार्दिक पांड्या, मिशेल मैक्क्लेनैघन, मयंक मार्कंडे, जसप्रीत बुमराह, मुस्तफिजुर रहमान।
RCB (Playing XI): विराट कोहली (c), क्विंटन डि कॉक(w), एबी डीविलियर्स, मनदीप सिंह, कोरे एंडरसन, सरफराज खान, वाशिंगटन सुंदर, क्रिस वोक्स, उमेश यादव, युजुवेंद्र चहल, मोहम्मद सिराज।
MI vs RCB मैच का लाइव स्कोरकार्ड देखने के लिए क्लिक करें
Follow The Live Updates Below
23:51 PM: आरसीबी के कप्तान विराट कोहली ने 62 गेंद में 7 चौकों और 4 छक्कों की मदद से 92 रन की नाबाद पारी खेली। लेकिन वो अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके। आरसीबी ने 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 167 बनाए। इस तरह मुंबई से 46 रन हरा कर इस सीजन में अपनी पहली जीत दर्ज की। मुंबई ने आरसीबी के सामने जीत के लिए 214 रन का लक्ष्य रखा था।
23:22 PM: मयंक मार्केंडे ने सरफराज खान को आदित्य तारे के हाथों स्टंप आउट करा कर आरसीबी के 6वें विकेट का पतन किया। गौरतलब है कि आदित्य तारे स्थानापन्न खिलाड़ी के तौर पर विकेटकीपिंग कर रहे हैं। नियमित विकेटकीपर ईशान किशन को हार्दिक पांड्या के थ्रो पर आंख के नीचे गंभीर चोट आने की वजह से मैदान से बाहर जाना पड़ा।
23:12 PM: विराट कोहली के साथ सरफराज खान क्रीज पर मौजूद हैं। आरसीबी ने 13वें ओवर की समाप्ति पर 5 विकेट गंवाकर 95 रन बना लिए हैं। जीत के लिए उसे 42 गेंद में 119 रन और बनाने हैं।
23:10 PM: क्रुणाल पांड्या ने आरसीबी की पारी के 12वें ओवर में वाशिंगटन सुंदर को सूर्य कुमार यादव के हाथों कैच आउट करा दिया। इस तरह 87 रन के स्कोर पर बेंगलुरु का पांचवां विकेट भी आउट हो गया।
22:59 PM: क्रुणाल पांड्या ने आरसीबी की पारी के दसवें ओवर में मनदीप सिंह को स्टंप और कोरे एंडरसन को जेपी ड्युमिनी के हाथों कैच आउट करा कर बेंगलुरु को लगातार दो झटके दे दिए। 10वें ओवर की समाप्ति पर बेंगलुरु का स्कोर 76-4, विराट कोहली 35 रन बनाकर क्रीज पर हैं और वाशिंगटन सुंदर उनका साथ दे रहे हैं।
22:51 PM: मयंक मार्केंडे ने अपने दूसरे और आरसीबी की पारी के 9वें ओवर में कसी हुई गेंदबाजी करते हुए सिर्फ 5 रन दिए। आरसीबी का स्कोर 9 ओवर के बाद 70/2। विराट कोहली 33 और मनदीप सिंह 13 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।
22:48 PM: क्रुणाल पांड्या ने 8वें ओवर में सिर्फ 6 रन दिए और बेंगलुरु के बल्लेबाजों को शॉट्स लगाने का बिल्कुल भी मौका नहीं दिया। आरसीबी को अपने कप्तान विराट कोहली से ही उम्मीद है कि वो धमाकेदार पारी खेलें और टीम को जीत दिलाएं।
22:47 PM: पावरप्ले (छह ओवर) के बाद मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने 7वां ओवर मयंक मार्कंडे को दिया। इस ओवर में मार्कंडे ने सिर्फ 4 रन दिए। 7 ओवर में आरसीबी का स्कोर 59-2, कोहली 29 और मनदीप 7 रन बनाकर खेल रहे हैं।
22:38 PM: मिशेल मैक्लेनाघन ने आरसीबी की पारी के पांचवें ओवर में क्विंटन डिकॉक और एबी डीविलियर्स को आउट कर मुंबई को दोहरी सफलता दिलायी। आरसीबी ने 6वें ओवर की समाप्ति पर 2 विकेट गंवाकर 55 रन बना लिए हैं। विराट कोहली 27 और मनदीप सिंह 6 रन बनाकर क्रीज पर हैं।
22:11 PM: जसप्रीत बुमराह ने आरसीबी की पारी का पहला ओवर डाला। इस ओवर में बुमराह ने आखिरी गेंद पर एक चौका दिया। पहले ओवर में 7 रन बने।
21:52 PM: मुंबई इंडियंस ने आरसीबी के सामने रखा 214 रनों का लक्ष्य
21:47 PM: मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा 94 रन बनाकर कोरी एंडरसन की गेंद पर आउट
21:37 PM: मुंबई इंडियंस का 5वां विकेट गिरा, वोक्स की गेंद पर पोलार्ड 5 रन बनाकर आउट
21:27 PM: मुंबई इंडियंस की पारी के 16वें ओवर में कोरी एंडरसन की गेंद पर रोहित शर्मा ने दो रन लेना चाहा। दूसरे रन के प्रयास में क्रुणाल पांड्या क्रीज में नहीं चहुंच पाए और क्रिस वोक्स के शानदार थ्रो पर एंडरसन ने उन्हें रन आउट कर दिया। क्रुणाल ने 12 गेंद में एक छक्के और एक चौके की मदद से 15 रन बनाए।
21:22 PM: उमेश यादव की कहर बरपाती गेंदबाजी को तोड़ 15वें ओवर में मुबई के बल्लेबाजों ने खोज निकाला। रोहित शर्मा ने एक 6 और एक 4 जड़ा, फिर क्रुणाल पांड्या ने भी 4 रन जड़ दिए। इस ओवर में 15 रन बने।
21:16 PM: मुंबई की पारी का 14वां ओवर युजुवेंद्र चहल ने डाला, इस ओवर में क्रुणाल पांड्या ने एक छक्का जड़ा और 4 सिंगल्स बने। 14 ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर 128-3, रोहित शर्मा 40 और क्रुणाल पांड्या 11 रन बनाकर क्रीज पर हैं।
21:10 PM: आरसीबी के कप्तान विराट कोहली ने मुंबई की पारी का 13वां ओवर मोहम्मद सिराज से कराया। सिराज ने इस ओवर में किफायती गेंदबाजी करते हुए सिर्फ 4 रन दिए। मुंबई ने 13 ओवर में तीन विकेट गंवाकर 118 रन बना लिए हैं। रोहित शर्मा के साथ क्रुणाल पांड्या क्रीज पर हैं।
21:05 PM: मुंबई ने 12वें ओवर में एविन लेविस का विकेट गंवाकर सिर्फ 6 रन बनाए। कोरे एंडरसन के इस ओवर में रोहित शर्मा ने एक चौका जड़ा। 12 ओवर की समाप्ति पर मुंबई इंडियंस का स्कोर MI 114-3, कप्तान रोहित शर्मा 38 और क्रुणाल पांड्या 0 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।
20:58 PM: युजुवेंद्र चहल ने मुंबई की पारी का ग्यारहवां ओवर डाला। इस ओवर में एविन लेविस ने लगातार दो छक्के जड़े और कुल 13 रन बटोरे। 11वें ओवर के बाद मुंबई का स्कोर 108-2, लेविस 65 और रोहित शर्मा 32 रन पर खेल रहे हैं।
20:53 PM: कोरे एंडरसन ने मुंबई की पारी का दसवां ओवर डाला जिसमें रोहित शर्मा ने दौ चौके लगाए। इस ओवर में 10 रन बने। 10 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर 95-2, कप्तान रोहित शर्मा 32 और एविन लेविस 52 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।
20:50 PM: युजुवेंद्र चहल ने मुंबई की पारी का 9वां ओवर डाला। इस ओवर में एविन लेविस ने छक्का जड़ा और अपना अर्धशतक पूरा किया। लेविस ने 34 गेंद में 6 चौकों और 3 छक्कों की मदद से अपना अर्धशतक पूरा किया। 9 ओवर की समाप्ति पर मुंबई इंडियंस का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 85 रन।
20:45 PM: वाशिंगटन सुंदर ने मुंबई की पारी का आठवां ओवर डाला। इस ओवर में रोहित शर्मा ने एक छक्का लगाया, एविन लेविस ने भी चौका जड़ा। सुंदर के इस ओवर में कुल 13 रन बने। मुंबई इंडियंस ने 8 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 76 रन बना लिए हैं।
20:42 PM: मुंबई के सातवें ओवर में मोहम्मद सिराज ने सिर्फ तीन रन दिए। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए यह बहुत ही बढ़ियां ओवर।
20:35 PM: क्रिस वोक्स मुंबई की पारी का छठां ओवर लेकर आए। पहली गेंद पर लेविस ने चौका जड़ दिया। अगली पांच गेंदों पर वोक्स ने कोई रन नहीं दिया। इस तरह मुंबई ने 6 ओवर की समाप्ति पर 60 रन बना लिए हैं। रोहित शर्मा 12 और एविल लेविस 37 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।
20:28 PM: विराट कोहली ने मुंबई की पारी का 5वां ओवर मोहम्मद सिराज से करवाया। इस ओवर की पहली ही गेंद सिराज ने शॉर्ट पिच कर दी, जिसे एविन लेविस ने 6 रन के लिए पुल कर दिया। सिराज ने भी वाइड गेंद पर लेग बाई के रूप में पांच रन दिए। इस ओवर में कुल 16 रन बने।
20:25 PM: वाशिंगटन सुंदर ने मुंबई की पारी का चौथा ओवर डाला जो काफी महंगा साबित हुआ। इस ओवर में सुंबर ने तीन चौके दिए और एक वाइड गेंद थर्डमैन सीमा रेखा के बाहर 4 रन के लिए चली गई। इस ओवर में 19 रन बने।
20:19 PM: उमेश यादव ने मुंबई की पारी का तीसरा ओवर डाला। इस ओवर में मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा और एविन लेविस ने काफी संभलकर बल्लेबाजी की और सिर्फ 6 रन जुटा पाए।
20:14 PM: क्रिस वोक्स के ओवर में एविन लेविस ने एक छक्का और रोहित ने एक चौका जड़ा, इस ओवर में 12 रन बने। एविन लुइस ने क्रिस वोक्स (1.5 ओवर) पर स्कवायर लेग पर छक्का लगाया।
20:08 PM: उमेश यादव ने पहले ही ओवर में मुंबई को जोरदार झटके दिए। उन्होंने मुंबई की पारी के पहले ही ओवर की दो गेंदों पर सूर्य कुमार यादव और ईशान किशन का स्टंप उखाड़ दिया।
20:00 PM: मुंबई इंडियंस ने केवल एक बदलाव किया है, मिचेल मैक्लेनाघन को अकिला धनंजय की जगह रखा गया है
19:58 PM: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने सरफराज खान, सिराज खान और कोरी एंडरसन को अंतिम ग्यारह में स्थान दिया है। पवन नेगी, कुलवंत खेजरोलिया और ब्रैंडन मैक्कलम को बाहर किया गया है।