फोटो गैलरी

Hindi News क्रिकेट आईपीएल 2018IPL 2018: क्रिस गेल ने पहना भगवा कुर्ता, लोगों ने पूछा- 'BJP जॉइन कर ली क्या'!

IPL 2018: क्रिस गेल ने पहना भगवा कुर्ता, लोगों ने पूछा- 'BJP जॉइन कर ली क्या'!

एक समय ऐसा था जब लोगों को लग रहा था कि आईपीएल 2018 में सबसे रोचक खिलाड़ी क्रिस गेल नहीं खेल पाएंगे। लेकिन अब आईपीएल शुरू होने के साथ ही फिर से गेल चारों तरफ छा चुके हैं। चाहे बैटिंग हो, डांस हो या...

IPL 2018: क्रिस गेल ने पहना भगवा कुर्ता, लोगों ने पूछा- 'BJP जॉइन कर ली क्या'!
नई दिल्ली, लाइव हिन्दुस्तान टीमThu, 26 Apr 2018 06:19 PM
ऐप पर पढ़ें

एक समय ऐसा था जब लोगों को लग रहा था कि आईपीएल 2018 में सबसे रोचक खिलाड़ी क्रिस गेल नहीं खेल पाएंगे। लेकिन अब आईपीएल शुरू होने के साथ ही फिर से गेल चारों तरफ छा चुके हैं। चाहे बैटिंग हो, डांस हो या फिर कपड़े, गेल की हर चीज सोशल मीडिया पर हिट है। अब क्रिस गेल ने भारतीय पोशाक कुर्ता-पजामा पहनकर सुर्खियां बटोर ली हैं।

RCBvCSK: साक्षी ने की SIX की डिमांड, धौनी ने पूरी कर दी इच्छा- VIDEO

क्रिस गेल ने बुधवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर खुद की एक फोटो पोस्ट की। इस तस्वीर में गेल भगवा रंग का कुर्ता और सफेद रंग का पजामा पहने हुए दिख रहे हैं। इसके साथ ही पैरों में जूतियां डालकर गेल पांरपरिक भारतीय पोशाक में खूब जम रहे हैं। गेल का ये पहनावा सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। लोगों ने गेल की ड्रेस पर कमेंट करते हुए लिखा कि वो भारतीय ड्रेस में काफी हैंडसम लग रहे हैं। वहीं गेल के कुर्ते का रंग देखकर कई लोगों ने पूछा- 'आपने BJP कब ज्वॉइन की'!

गौरतलब है कि इस बार आईपीएल शुरू होने से पहले ही क्रिस गेल अपने इंडियन अवतार को लेकर काफी चर्चाओं में हैं। पहले उन्होंने भारत आते हुए पंजाबी गाने पर डांस किया। फिर कुछ दिन पहले ही गेल ने हरियाणवी डांसर सपना चौधरी के गाने पर भी गजब के ठुमके लगाए और अब कुर्ता-पजामा पहनकर हिट हो गए हैं। 

VIDEO: मैच के बाद बेटी जीवा की ड्यूटी में लगे धौनी, फैन्स बोले- 'इससे अच्छा कुछ नहीं हो सकता'

आपको बता दें कि आज यानि गुरुवार को किंग्स इलेवन पंजाब का मैच सनराइजर्स हैदराबाद से होना है। पिछली बार दिल्ली के खिलाफ प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं किए गए गेल इस मैच में खेल सकते हैं। गौरतलब है कि क्रिस गेल ने इस आईपीएल का पहला शतक मारकर सनसनी मचा दी थी और साबित कर दिया था कि वो आज भी आईपीएल फॉर्मेट के सबसे फेवरेट बल्लेबाज हैं।

'तेरी आंख्‍या का यो काजल' पर थिरके क्रिस गेल, Video हुआ Viral

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें