विराट कोहली असली लीडर, रोहित शर्मा की कप्तानी… विक्रम राठौर ने खोल डाले कई राज

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

टीम इंडिया के पूर्व बैटिंग कोच विक्रम राठौर ने बताया है कि पिछले कुछ सालों में टीम इंडिया के ड्रेसिंग रूम का माहौल क्या रहा है। विराट कोहली की कप्तानी छोड़ने के बाद किस तरह से रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम आगे बढ़ी।

विराट कोहली और रोहित शर्मा के साथ विक्रम राठौर

टीम इंडिया के पूर्व बैटिंग कोच विक्रम राठौर लंबे समय तक टीम इंडिया के साथ जुड़े रहे। विक्रम राठौर, रवि शास्त्री से लेकर राहुल द्रविड़ के बतौर हेड कोच कार्यकाल तक टीम इंडिया के बैटिंग कोच बने रहे। विराट कोहली के कप्तान रहने वाले दिनों में भी वो टीम इंडिया के बैटिंग कोच थे और रोहित शर्मा की कप्तानी के दौरान भी वो इस पद पर बने रहे। विराट कोहली और रोहित शर्मा में बेहतर कप्तान कौन है, इस पर बहस हमेशा होती रहती है। विक्रम राठौर ने दोनों की जमकर तारीफ की। उन्होंने बताया कि किस तरह विराट कोहली ने अपनी कप्तानी में पूरी टीम का माइंडसेट बदल डाला। वहीं उन्होंने रोहित शर्मा की कप्तानी की भी तीन सबसे खास बातें गिनाई हैं। आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 के साथ ही विक्रम राठौर का टीम इंडिया के बैटिंग कोच बने रहने का सफर भी खत्म हो गया। भारत ने 2024 टी20 वर्ल्ड कप रोहित शर्मा की कप्तानी में जीता था।

विराट जैसा कोई नहीं

विराट कोहली की तारीफ करते हुए विक्रम राठौर ने तरुवर कोहली के पॉडकास्ट शो प कहा, ‘विराट कोहली असली लीडर हैं, टीम इंडिया में कभी ना हार मानने वाला एटिट्यूड लेकर वही आए। उन्होंने लोगों में वो माइंडसेट पैदा किया कि हम किसी भी परिस्थिति से वापसी करके मैच जीत सकते हैं और हमेशा टीम इंडिया को जीत दिलाने के लिए ही खेले।’ विराट की एक और बात के लिए विक्रम राठौर ने उनकी जमकर तारीफ की, उन्होंने कहा, ‘विराट कोहली ने 2016 आईपीएल में 160 के स्ट्राइक रेट से, 40 से ज्यादा छक्के मारते हुए 980 रन बनाए थे, इसके तुरंत बाद वो वेस्टइंडीज दौरे पर गए और वहां टेस्ट में डबल सेंचुरी ठोकी, जहां उन्होंने एक भी शॉट हवा में नहीं मारा था। यह विराट कोहली की सबसे बड़ी खूबी है कि वो कोई भी कंडीशन को बहुत जल्दी एडाप्ट कर लेते हैं।’

क्यों रोहित हैं सबसे अलग

रोहित शर्मा की कप्तानी की तारीफ करते हुए विक्रम राठौर ने कहा कि वो कुछ भी भूल सकते हैं लेकिन अपना गेम प्लान हमेशा याद रखते हैं और उसमें उनके जैसा कोई नहीं है। इसके अलावा स्ट्रैटजी बनाने के मामले में और टीम को फ्रंट से लीड करने के मामले में विक्रम राठौर ने रोहित की जमकर तारीफ की।

Namita Shukla

लेखक के बारे में

Namita Shukla
नमिता शुक्ला लाइव हिन्दुस्तान में खेल संपादक के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 15 साल का अनुभव है। 2008 में नवभारत टाइम्स अखबार में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट बनकर खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2009 में स्पोर्ट्स रिपोर्टर के तौर पर फोकस टीवी से जुड़ीं और फिर 2010 में डिजिटल जर्नलिज्म में पारी का आगाज किया। दैनिक जागरण में करीब पौने दो साल काम करने के बाद आजतक में अपनी पारी 2012 में शुरू की। आजतक में तीन साल आठ महीने काम करने के दौरान शिफ्ट इंजार्ज भी बनीं और आजतक के स्पोर्ट्स पेज को भी लॉन्च किया। 2015 में नमिता ने लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी शुरू की। करीब 15 साल के करियर में नमिता ने ओलंपिक गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, क्रिकेट वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, आईपीएल जैसे तमाम बड़े इवेंट्स कवर किए हैं। इन्होंने वीरेंद्र सहवाग, विश्वनाथन आनंद, गौतम गंभीर, सुशील कुमार, मनिका बत्रा जैसे एथलीट्स का इंटरव्यू किया है। इन्होंने गूगल और मेटा की तरफ से फैक्ट चेकिंग के सर्टिफिकेट भी हासिल किए हैं। इन्होंने बुंदेलखंड विश्वविद्यालय से जनसंचार एवं पत्रकारिता में स्नातक किया है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़रू-ब-रू / अतिथि कॉलमविराट असली लीडर, रोहित की कप्तानी… विक्रम राठौर ने खोल डाले कई राज