सूर्यकुमार यादव का सबसे बड़ा पछतावा, बोले- यह मेरा दुर्भाग्य है कि मैं एमएस धोनी की कप्तानी में...

ANI, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

भारत के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव ने खुलासा किया कि वह इस बात को दुर्भाग्यपूर्ण मानते हैं कि उन्हें कभी भी दिग्गज एमएस धोनी की कप्तानी में खेलने का मौका नहीं मिला। धोनी की कप्तानी में वे आईपीएल भी नहीं खेले।

Suryakumar Yadav

भारत की टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने एक बड़ा खुलासा किया है, जो उनके लिए दुर्भाग्य की तरह है। सूर्यकुमार यादव ने कहा है कि उनको जिंदगीभर इस बात का पछतावा रहेगा कि वे महान एमएस धोनी की कप्तानी में कभी क्रिकेट नहीं खेल पाए। हालांकि, वे एमएस धोनी के खिलाफ जरूर खेले हैं। सूर्या साथ में कभी धोनी के नहीं खेल पाए। सूर्यकुमार यादव ने 2021 में विराट कोहली की कप्तानी में डेब्यू किया था और फिर रोहित शर्मा की कप्तानी में इंटरनेशनल क्रिकेट खेले। अब वे खुद टी20 टीम के कप्तान हैं।

2010 में सूर्यकुमार यादव ने डोमेस्टिक क्रिकेट में डेब्यू किया था। एक दशक से ज्यादा समय के इंतजार के बाद उनको इंटरनेशनल क्रिकेट में मौका मिला। 202 में डेब्यू करने के महज 3 साल के भीतर उन्होंने अपनी कंसिस्टेंसी की बदौल कप्तानी भी हासिल की, लेकिन उनको पछतावा है कि वे धोनी की कप्तानी में नहीं खेले।

सूर्यकुमार यादव ने जेआईटीओ कनेक्ट 2025 में कहा, "सबसे पहले, मैं एमएस धोनी को याद करता हूं। जब वह भारत के कप्तान थे, तब मैं हमेशा एक मौका पाना चाहता था, लेकिन मुझे कभी मौका नहीं मिला। जब भी मैं उनके खिलाफ खेला, मैंने उन्हें स्टंप के पीछे देखा। वह बहुत शांत स्वभाव के रहे हैं। उनके खिलाफ खेलते हुए मैंने उनसे एक बात सीखी है कि हर दबाव की स्थिति में शांत रहना चाहिए। वह खेल के चारों ओर देखते हैं, देखते हैं कि क्या हो रहा है और फिर कोई फैसला लेते हैं।"

उन्होंने आगे कहा, "मुझे लगता है कि मैंने विराट भाई की कप्तानी में ही अपना डेब्यू किया था। मुझे लगता है कि विराट भाई बहुत ही हार्ड टास्क मास्टर हैं। वह आपकी सीमाओं को लांघते हैं और सर्वश्रेष्ठ की चाह रखते हैं। मेरा मतलब है, सभी कप्तान सभी खिलाड़ियों से सर्वश्रेष्ठ की उम्मीद करते हैं, लेकिन वह मैदान पर और मैदान के बाहर भी ऊर्जा से भरपूर रहते थे। वह थोड़े अलग थे।"

रोहित को लेकर सूर्या ने कहा, "फिर रोहित भाई, जिनके नेतृत्व में मैंने आईपीएल फ्रेंचाइजी और भारत के लिए काफी क्रिकेट खेला। वह ऐसे खिलाड़ी हैं जो अपने आस-पास सभी को सहज महसूस कराते हैं, सभी युवाओं के लिए प्रेरणा हैं। उनका दरवाजा सभी के लिए चौबीसों घंटे खुला रहता था। यह एक अलग गुण है जो मैंने उनसे और दूसरे कप्तानों से भी सीखा है।"

Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur

विकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स


संक्षिप्त विवरण:

विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


विस्तृत बायो:

परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।


करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।


खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:


क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।


ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल


पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।


विशेषज्ञता:

क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।