इंटरनेशनल मास्टर्स लीग में भिड़ेंगे 6 देशों के महान खिलाड़ी, सचिन-युवराज जैसे दिग्गज उतरेंगे मैदान पर
सचिन तेंदुलकर और युवराज सिंह सहित कई लेजेंड्स फिर से मैदान पर उतरने वाले हैं। क्योंकि इंटरनेशनल मास्टर्स लीग अपने दूसरे सीजन के साथ वापसी कर रही है। लीग का दूसरा सीजन 24 अक्टूबर 2026 से शुरू होगा।

सचिन तेंदुलकर, ब्रायन लारा, युवराज सिंह, शेन वॉटसन, क्रिस गेल और कुमार संगकारा जैसे पूर्व क्रिकेटर 24 अक्टूबर से 14 नवंबर तक होने वाले इंटरनेशनल मास्टर्स लीग के दूसरे सीजन में भाग लेंगे। क्रिकेट के महानतम दिग्गज एक बार फिर भारत की धरती पर लौटने के लिए तैयार हैं। इंटरनेशनल मास्टर्स लीग अपने बहुप्रतीक्षित दूसरे सीजन के साथ वापसी कर रही है। पहले सीजन की जबरदस्त सफलता के बाद यह लीग 24 अक्टूबर से 14 नवंबर 2026 तक एक बार फिर सुर्खियों में रहेगी। ये मैच मुंबई, वडोदरा और विशाखापत्तनम में खेले जायेंगे।
आईएमएल ने अपने पहले ही सीजन में जबरदस्त छाप छोड़ी थी। यह भारत में पुरुषों की दूसरी सबसे ज्यादा देखी जाने वाली टी20 लीग बनकर उभरी, जिसकी पहुंच टीवी और ओटीटी प्लेटफ़ॉर्म पर कुल 246 मिलियन दर्शकों तक थी।
इस टूर्नामेंट की वापसी के बारे में बात करते हुए, लीग कमिश्नर सुनील गावस्कर ने कहा: “आईएमएल के पहले सीजन ने यह साबित कर दिया कि क्रिकेट के महानतम दिग्गजों का जादू आज भी प्रशंसकों के दिलों में गहराई तक बसा हुआ है। दूसरे सीजन के लिए वापसी करते हुए, हमारा मुख्य लक्ष्य इस अनुभव को और भी बेहतर बनाना है-जिसमें कड़ी टक्कर, और भी ज़्यादा यादगार पल, और क्रिकेट के प्रति वही पुराना और अटूट जुनून देखने को मिलेगा। प्रशंसक अपने पसंदीदा नायकों को एक बार फिर मैदान पर खेलते हुए देखने का बेसब्री से इंतजार कर सकते हैं, और मुझे पूरा विश्वास है कि यह टूर्नामेंट का एक और बेहद यादगार संस्करण साबित होगा।”
दूसरे सीजन में भी छह फ्रेंचाइजी टीमें हिस्सा लेंगी, जो भारत, ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका, वेस्ट इंडीज, इंग्लैंड और श्रीलंका का प्रतिनिधित्व करेंगी। ये मैच भारत के प्रमुख क्रिकेट स्टेडियमों में खेले जाएँगे। टूर्नामेंट का पूरा कार्यक्रम, टीमों के खिलाड़ियों की सूची और टिकटों से जुड़ी अन्य विस्तृत जानकारी आने वाले महीनों में जारी की जाएगी।
पहले सीजन में 'इंडिया मास्टर्स' टीम पहली बार चैंपियन बनी थी। इस लीग में सचिन तेंदुलकर, ब्रायन लारा, शेन वॉटसन, युवराज सिंह, क्रिस गेल और कुमार संगकारा जैसे क्रिकेट के कई दिग्गज खिलाड़ी शामिल थे। इसी जोश को आगे बढ़ाते हुए, दूसरा सीजन एक बार फिर क्रिकेट जगत के सबसे बड़े नामों को एक मंच पर लाएगा, जिससे प्रशंसक उन नायकों के और करीब आ सकेंगे जिन्होंने अपने दौर में क्रिकेट को एक नई पहचान दी थी।
लेखक के बारे में
Himanshu Singhहिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)
हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।
परिचय और अनुभव
हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में 'पंचायती टाइम्स' वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।
खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी



