Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़Injury scare for Mark Wood ahead of Ashes Series big problem for England
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एशेज सीरीज से पहले इंग्लैंड की टीम को लगा तगड़ा झटका, मैन बॉलर हुआ चोटिल

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एशेज सीरीज से पहले इंग्लैंड की टीम को लगा तगड़ा झटका, मैन बॉलर हुआ चोटिल

संक्षेप:

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एशेज सीरीज से पहले इंग्लैंड की टीम को तगड़ा झटका लगा है। मैन बॉलर मार्क वुड चोटिल हो गए हैं और उनको स्कैन्स के लिए अस्पताल ले जाया गया है। अगर चोट गंभीर हुई तो इंग्लैंड के लिए दिक्कत होगी।

Nov 13, 2025 04:26 pm ISTVikash Gaur लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की प्रतिष्ठित एशेज टेस्ट सीरीज से पहले इंग्लैंड की टीम को एक बड़ा झटका लगा है। इंग्लैंड के तेज गेंदबाज मार्क वुड चोटिल हो गए हैं। इस तरह इंग्लैंड की टीम की एशेज की तैयारियों को भी गंभीर चोट पहुंची है। इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने एक प्रेस रिलीज में बताया कि मार्क वुड को पर्थ के लीलैक हिल पार्क में इंग्लैंड लायंस के खिलाफ अभ्यास मैच के दौरान हैमस्ट्रिंग में अकड़न की समस्या हुई है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

बोर्ड ने जानकारी दी है कि मार्क वुड को एहतियातन स्कैन से गुजरना होगा। मार्क वुड ने गुरुवार यानी 13 नवंबर को इंग्लैंड लायंस के खिलाफ आठ ओवर फेंके, जिसमें एक ओवर मेडेन रहा। 29 रन उन्होंने दिए और कोई विकेट नहीं मिला। इसके बाद उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा। वुड का अब शुक्रवार को स्कैन होगा। उम्मीद है कि वह दो दिन में फिर से गेंदबाजी शुरू कर देंगे। अगर चोट गंभीर हुई तो फिर कई सप्ताह मैदान से दूर रहेंगे।

फरवरी में चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान घुटने में चोट लगने के बाद मार्क वुड के लिए 2025 का साल मुश्किल भरा रहा है, जिसके लिए उन्हें सर्जरी करवानी पड़ी। इस वजह से वह इंग्लैंड में गर्मियों में भारत के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज़ से चूक गए थे और अब ऑस्ट्रेलिया में एशेज सीरीज़ के लिए तैयारी कर रहे हैं। सीरीज का पहला टेस्ट 21 नवंबर से पर्थ में शुरू होगा। अगर मार्क वुड जल्द ठीक नहीं हुए तो फिर कम से कम पहला टेस्ट नहीं खेल पाएंगे।

सीरीज जीतने की बात तो दूर रही, ऑस्ट्रेलिया की सरजमीं पर इंग्लैंड ने 2010-11 के बाद से एक भी टेस्ट नहीं जीता है। ऐसे में बेन स्टोक्स की कप्तानी वाली टीम के लिए ये दौरा काफी मुश्किलों वाला रहने वाला है। अगर खिलाड़ी चोटिल भी हो जाएंगे तो फिर परेशानी बहुत ज्यादा बढ़ जाएगी। इंग्लैंड के कई खिलाड़ी उपलब्ध नहीं हैं और कुछ चोटिल हैं और कुछ ने रिटायरमेंट ले लिया है। सबसे बड़ी समस्या यही है कि खिलाड़ी पूरी तरह फिट रहें, क्योंकि पांच मैचों की सीरीज बहुत अहम है। ऑस्ट्रेलिया के लिए कप्तान पैट कमिंस भी पहले मैच में उपलब्ध नहीं है।

Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur
विकाश गौड़, लाइव हिन्दुस्तान के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में कार्यरत हैं। हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में इनको करीब 8 साल का अनुभव है। करियर की शुरुआत से ही ये डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं। 2016 में इन्होंने अपने पत्रकारिता के सफर का शुभारंभ किया। खबर नॉन स्टॉप से शुरुआत करते हुए, वे पत्रिका समूह की प्रमुख वेबसाइट कैच न्यूज से जुड़े, जहां इन्होंने खेल से जुड़ी खबरों की बारीकियों को सीखा। इसके बाद, इन्होंने डेली हंट में थोड़े समय के लिए वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में काम किया और फिर दैनिक जागरण की वेबसाइट से जुड़कर पूरी तरह से खेल समाचारों की दुनिया में प्रवेश कर लिया। यहां इन्होंने लगभग ढाई साल तक कार्य किया और जनवरी 2021 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ हैं। अपने करीब साढ़े छह साल के अनुभव में विकाश ने सभी प्रमुख खेल आयोजनों को कवर किया है, जिनमें क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल, ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल, एशियाई खेल और कई अन्य बड़े खेल आयोजन शामिल हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |