Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़INDW vs SAW World Cup 2025 final Navi Mumbai Weather Today 2 November DY Patil Stadium IND vs SA Women Final Reserve Day
Navi Mumbai Weather Updates: नवी मुंबई के मौसम का आज कैसा रहेगा मिजाज, क्या INDW vs SAW फाइनल होगा रद्द?

Navi Mumbai Weather Updates: नवी मुंबई के मौसम का आज कैसा रहेगा मिजाज, क्या INDW vs SAW फाइनल होगा रद्द?

संक्षेप:

Navi Mumbai Weather: इंडिया वुमेंस वर्सेस साउथ अफ्रीका वुमेंस आईसीसी वुमेंस क्रिकेट वर्ल्ड कप 2025 का फाइनल आज नवी मुंबई में खेला जाना है। बारिश की खलल के बाद मैच देरी से शुरू होगा।

Sun, 2 Nov 2025 04:38 PMLokesh Khera लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

Navi Mumbai Weather: इंडिया वर्सेस साउथ अफ्रीका आईसीसी वुमेंस क्रिकेट वर्ल्ड कप 2025 का फाइनल आज यानी रविवार, 2 नवंबर को नवी मुंबई के डी वाई पाटिल स्टेडियम में खेला जाना है। India Women vs South Africa Woman Final भारतीय समयानुसार दोपहर 3 बजे शुरू होना था, मगर बारिश के मैच देरी से शुरू होगा। बता दें, ढाई बेज से पहले बारिश ने मैदान पर अचानक दस्तक दी। नवी मुंबई में अभी भी बारिश हो रही है, अब देखना होगा कि टॉस कब होगा और कितने ओवर की कटौती होगी। नवी मुंबई में हुए कई वर्ल्ड कप मुकाबलों में बारिश ने खलल डाली है, भारत का एक मैच तो यहां बांग्लादेश के खिलाफ बारिश की भेंट भी चढ़ा था। वहीं ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हुए सेमीफाइनल मैच में भी बारिश ने कुछ देर खेल को रोक दिया था। ऐसे में फैंस जानने को इच्छुक हैं कि क्या IND vs SA Women Final पर भी तो काले बादल नहीं मंडरा रहे। आईए जानते हैं इंडिया वर्सेस साउथ अफ्रीका वुमेंस वर्ल्ड कप फाइनल के मौसम का हाल-

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।
ये भी पढ़ें:LIVE Streaming: इस तरह फ्री में देखिए भारत बनाम साउथ अफ्रीका विश्व कप फाइनल लाइव

IND vs SA वुमेंस वर्ल्ड कप फाइनल, नवी मुंबई वेदर

एक्यूवेदर के अनुसार, नवी मुंबई में दोपहर 2 बजे के आसपास बारिश की 15 प्रतिशत संभावना है, और दोपहर 3 बजे, जब भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच मैच शुरू होने वाला है, बारिश की संभावना बढ़कर 20 प्रतिशत हो सकती है।

शाम 4 बजे के आसपास बारिश की संभावना 49 प्रतिशत तक बढ़ जाएगी, और शाम 6 बजे के आसपास यह 58 प्रतिशत तक बढ़ जाएगी। शाम 5 बजे से 6 बजे के बीच भी बारिश की 51 प्रतिशत संभावना है। इस दौरान मैच रोका जा सकता है।

ये भी पढ़ें:ट्रेन में ट्रेवल, जमीन पर सोना…भारतीय महिला क्रिकेट ने क्या कुछ नहीं सहा

हालांकि, शाम 7 बजे के बाद बारिश की संभावना काफी कम हो जाती है, और पूरे दिन के लिए केवल 20 प्रतिशत की भविष्यवाणी की गई है। हालांकि कुछ देर की बारिश के चलते ओवर्स में कटौती देखने को मिल सकती है।

INDW vs SAW फाइनल मैच रद्द हुआ तो क्या होगा?

नवी मुंबई में इस बार हुई बेमौसम बारिश ने खूब परेशान किया है। कई बार वेदर रिपोर्ट्स के विपरीत भी बारिश ने मैच पर खलल डाला है। ऐसे में फैंस यह भी जानना चाहते हैं कि अगर इंडिया वर्सेस साउथ अफ्रीका फाइनल बारिश की वजह से धुलता है तो क्या होगा? तो बता दें, आईसीसी अपने टूर्नामेंट के नॉकआउट मुकाबलों के लिए रिजर्व डे रखता है। ऐसे में India Women vs South Africa Women फाइनल के लिए भी रिजर्व डे है। अगर आज मैच पूरा नहीं हो पाता तो 3 नवंबर को मुकाबला खेला जाएगा। हालांकि इसकी मुश्किल ही जरूरत पड़ेगी।

Lokesh Khera

लेखक के बारे में

Lokesh Khera
लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें 9 साल का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि के अनुरूप 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू करने वाले लोकेश क्रिकेट टुडे से लेकर इंडिया टीवी जैसे संस्थान में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। इस दौरान उन्होंने ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, क्रिकेट वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, आईपीएल जैसे तमाम बड़े इवेंट्स कवर किए। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह 2022 से हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |