Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़INDW vs NZW India coach Amol Muzumdar Dismisses Strike Rate Worry Forecasts Top Order Fireworks
हेड कोच अमोल मजूमदार को भी खिलाड़ियों से बड़ी पारी की उम्मीद, टीम पर जताया भरोसा

हेड कोच अमोल मजूमदार को भी खिलाड़ियों से बड़ी पारी की उम्मीद, टीम पर जताया भरोसा

संक्षेप: भारतीय महिला क्रिकेट टीम के कोच अमोल मजूमदार ने टीम के शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों के स्ट्राइक रेट को लेकर उठ रही चिंताओं को पूरी तरह से खारिज कर दिया है। उन्होंने भरोसा जताया है कि आने वाले मुकाबलों में टीम का टॉप ऑर्डर धमाकेदार प्रदर्शन करेगा और बड़े स्कोर बनाएगा।

Wed, 22 Oct 2025 08:57 PMHimanshu Singh Bhasha
share Share
Follow Us on

मुख्य कोच अमोल मजूमदार ने बुधवार को आलोचनाओं से घिरी भारतीय बल्लेबाजों का समर्थन करते हुए कहा कि उन्हें बल्लेबाजों से बड़ी पारी की उम्मीद है। बल्लेबाजों के खराब प्रदर्शन के कारण भारतीय टीम महिला विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए जूझ रही है। भारत को अंतिम चार में पहुंचने के लिए न्यूजीलैंड पर जीत की जरूरत है लेकिन इसके लिए मेजबान टीम को गुरुवार को अपने बल्लेबाजों से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

मौजूदा टूर्नामेंट में भारतीय बल्लेबाजों को पहले शतक का इंतजार है, जबकि सलामी बल्लेबाज प्रतिका रावल (70.99) और हरलीन देओल (75.11) के स्ट्राइक रेट ने भी शीर्ष क्रम की धीमी बल्लेबाजी की समस्या को उजागर किया है। अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में बदलने के बारे में पूछे जाने पर मजूमदार ने जवाब दिया, ‘‘हम अच्छी तरह जानते हैं कि इस विश्व कप में तीन अंक का आंकड़ा नहीं छू पाए हैं।’’

उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच की पूर्व संध्या पर कहा, ‘‘ अगर आप पिछले डेढ़ साल, यानी विश्व कप से पूर्व 18 महीनों पर नजर डालें तो मुझे लगता है कि हमने पहले से कहीं अधिक शतक लगाए हैं। हां, तिहरे अंक तक नहीं पहुंचे हैं (मौजूदा विश्व कप में)।’’

मजूमदार ने हालांकि इस बात को खारिज कर दिया कि व्यक्तिगत बड़े स्कोर नहीं बनने के कारण भारतीय बल्लेबाज दबाव में हैं। उन्होंने कहा, ‘‘मुझे नहीं लगता कि किसी पर अधिक दबाव है। हमने इस बारे में ईमानदारी से चर्चा की है और खिलाड़ी भी ईमानदार रहे हैं कि हम अर्धशतक की बजाय उसे शतक में बदल सकते थे। वे इस बात से वाकिफ हैं और मुझे उम्मीद है कि अगले कुछ मैच में ऐसा होगा।’’

मजूमदार ने प्रतियोगिता में प्रतिका और हरलीन के 80 से कम के स्ट्राइक रेट को अधिक तूल नहीं दिया। इन दोनों ने मिलकर 10 पारियों में सिर्फ एक अर्धशतक बनाया है। उन्होंने कहा, ‘‘अगर आप पिछले साल दिसंबर में प्रतिका रावल के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण के बाद से उनकी प्रगति पर नज़र डालें तो उनका औसत लगभग 50 (47.04) है और उनका स्ट्राइक रेट लगभग 82-83 (81.92) है।’’

ये भी पढ़ें:दूसरे वनडे से पहले टीम इंडिया का 'दिवाली डिनर', रोहित-कोहली भी रहे मौजूद

मजूमदार ने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि यह शानदार है और हम चाहेंगे कि वह इसी तरह बल्लेबाजी करती रहें। पूरी टीम उनके और हरलीन के साथ है। मुझे नहीं लगता कि इस विषय पर कोई चर्चा हुई है।’’ टीम की परेशानियों के बावजूद मजूमदार ने कहा कि कप्तान हरमनप्रीत कौर स्थिति को अच्छी तरह से संभाल रही हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘घरेलू विश्व कप में थोड़ा दबाव तो होता ही है लेकिन यह टीम इससे निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है।’’ मजूमदार ने कहा, ‘‘हमारे पास कुछ अनुभवी खिलाड़ियों के साथ-साथ कुछ युवा खिलाड़ियों को भी मौका देने की आजादी है। मुझे लगता है कि सभी खिलाड़ी दबाव से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘वह (हरमनप्रीत) शानदार कप्तानी कर रही हैं। अगर आप देखें तो इस विश्व कप से पहले द्विपक्षीय मैचों में उनका रिकॉर्ड पिछले दो वर्षों में शानदार रहा है।’’

मुंबई के इस दिग्गज पूर्व खिलाड़ी को उम्मीद है कि हरमनप्रीत जल्द ही एक बड़ी पारी खेलेंगी। उन्होंने साथ ही कहा कि इंग्लैंड के खिलाफ पिछले मैच में जेमिमा रोड्रिग्स को बाहर करना एक कठिन फैसला था।

Himanshu Singh

लेखक के बारे में

Himanshu Singh
हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। इसके बाद 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ बतौर सीनियर कंटेंट राइटर अपनी पारी शुरू की। अपने करियर के दौरान हिमांशु ने ओलंपिक गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स, आईपीएल, क्रिकेट वर्ल्ड कप जैसे तमाम बड़े इवेंट्स कवर किए हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |