विमेंस एशिया कप से पहली टीम हुई बाहर, आज पाकिस्तान की मुश्किलें बढ़ा सकता है भारत

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

इंडोनेशिया विमेंस एशिया कप 2026 से बाहर होने वाली पहली टीम बन गई है। ग्रुप स्टेज के आखिरी मुकाबले में उन्हें मेजबान यूएई के खिलाफ भी हार का सामना करना पड़ा। यह उनकी लगातार तीसरी हार है।

Womens Asia Cup 2026 Points Table
Womens Asia Cup 2026 पॉइंट्स टेबल

विमेंस एशिया कप 2026 से बाहर होने वाली पहली टीम इंडोनेशिया बन गई है। मेजबान यूएई के खिलाफ शुक्रवार, 4 सितंबर को मिली लगातार तीसरी हार के बाद इस एसोसिएट टीम का सफर इस टूर्नामेंट में समाप्त हो गया है। इंडोनेशिया ने पहले बैटिंग करते हुए मात्र 71 ही रन बोर्ड पर लगाए थे, इस टारगेट को 14वें ओवर में 6 विकेट रहते चेज कर यूएई ने टूर्नामेंट की पहली जीत दर्ज की और सेमीफाइनल की रेस में खुद को जिंदा रखा। यूएई विमेंस एशिया कप 2026 ग्रुप-बी का हिस्सा है, जिसमें श्रीलंका और बांग्लादेश जैसी टीमें हैं। उनका आखिरी मैच बांग्लादेश से बाकी है, अगर यूएई उस मैच में कुछ बड़ा उलटफेर करने में कामयाब रहती है तो उन्हें सेमीफाइनल का टिकट मिल सकता है।

आज भारत बढ़ा सकता है पाकिस्तान की मुश्किलें

विमेंस एशिया कप 2026 का 9वां और सबसे बड़ा मुकाबला आज भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जाना है। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली टीम इंडिया पहले दो मैच जीतकर पहले ही सेमीफाइनल का टिकट कटा चुकी है। भारत की नजरें आज पाकिस्तान के खिलाफ जीत की हैट्रिक लगाने पर होगी।

पाकिस्तान को अगर आज भारत के खिलाफ हार का सामना करना पड़ता है तो उनकी थोड़ी बहुत मुश्किलें बढ़ेगी। सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करने के लिए उन्हें फिर हॉन्ग-कॉन्ग के खिलाफ अपना आखिरी लीग मैच जीतना होगा।

विमेंस क्रिकेट में पाकिस्तान के साथ कई उलटफेर हुए हैं, ऐसे में हॉन्ग-कॉन्ग के खिलाफ भी उन्हें टूर्नामेंट से बाहर करने का एक शानदार मौका होगा।

पोजिशनटीममैचजीतहारनो रिजल्टपॉइंट्सनेट रन रेट
1भारत220045.775
2पाकिस्तान110021.750
3थाइलैंड31202−2.050
4हॉन्ग कॉन्ग20200−3.575

श्रीलंका की नजरें सेमीफाइनल पर

विमेंस एशिया कप 2026 सेमीफाइनल में पहुंचने वाली अभी तक एकमात्र टीम भारत है। श्रीलंका उन्हें जल्द ही नॉकआउट में ज्वॉइन करना चाहेगा। लंका ने अभी तक खेले दोनों मुकाबले जीते हैं, मगर अधिकारिक रूप से उन्हें अभी तक सेमीफाइनल का टिकट नहीं मिला है।

श्रीलंका का लीग स्टेज का तीसरा और आखिरी मुकाबला बांग्लादेश से बाकी है, जो 6 सितंबर को खेला जाएगा। उनकी नजरें जीत की हैट्रिक लगाकर शान से सेमीफाइनल में कदम रखने पर होगी।

अगर श्रीलंका बांग्लादेश को हराने में कामयाब रहता है तो यूएई और बांग्लादेश के बीच वर्चुअल नॉकआउट मुकाबला देखने को मिल सकता है।

पोजिशनटीममैचजीतहारनो रिजल्टपॉइंट्सनेट रन रेट
1श्रीलंका220044.129
2बांग्लादेश110023.550
3यूएई21102−0.854
4इंडोनेशिया30300−3.169
Lokesh Khera

लेखक के बारे में

Lokesh Khera

लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। IND vs Pak Live के पल-पल के स्कोर और अपडेट्स भी यहीं पाएं। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़विमेंस एशिया कप से पहली टीम बाहर, आज पाकिस्तान की मुश्किलें बढ़ा सकता है भारत