T20I में 50 पारियों में सबसे ज्यादा छक्के, अभिषेक शर्मा और ईशान किशन में हैरतअंगेज अंतर

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

India vs England: अभिषेक शर्मा और ईशान किशन टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 50 पारियां खेल चुके हैं। हालांकि, छक्के जड़ने के मामले में दोनों के बीच हैरतअंगेज अंतर है।

T20I में 50 पारियों में सबसे ज्यादा छक्के, अभिषेक शर्मा और ईशान किशन में हैरतअंगेज अंतर

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बाद से भारत सबसे छोटे फॉर्मेट में जीत को तरस गया है। भारत को इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टी20 में ऐतिहासिक हार मिली। यह मैच नॉघिंटम में आयोजित हुआ। भारत ने पिछले पांच टी20 मैचों से चार गंवाए दिए हैं जबकि एक बारिश की भेंट चढ़ गया। नॉघिंटम में भारतीय टीम 202 के लक्ष्य का पीछा करते हुए 11.4 ओवर में महज 76 रनों पर सिमट गई। सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने 7 गेंदों में एक छक्के की मदद से 10 रन बनाए। विकेटकीपर ईशान किशन ने 9 गेंदों का सामना करने के बाद 13 रन बटोरे। उन्होंने एक चौका और एक छक्का लगाया। यह अभिषेक और ईशान की टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 50वीं पारी थी।

अभिषेक और ईशान में हैरतअंगेज अंतर

अभिषेक और ईशान ने भले ही T20I में एकसाथ 50वीं पारी खेली मगर छक्के जड़ने के मामले में दोनों के बीच हैरतअंगेज अंतर है। टी20 इंटरनेशनल में शुरुआती 50 पारियों के बाद सबसे ज्यादा सिक्स लगाने के मामले में अभिषेक शीर्ष पर हैं। 25 वर्षीय ओपनर ने अभी तक 104 सिक्स उड़ाए हैं। 27 वर्षीय ईशान ने 71 छक्के जमाए हैं। दोनों में 33 सिक्स का अंतर है। अभिषेक ने जुलाई 2024 में डेब्यू किया था। वहीं, ईशान ने मार्च 2021 में T20I में कदम रखा था। उन्होंने दो साल भारतीय टीम से बाहर रहने के बाद जनवरी 2026 में इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी की। ईशान फिलहाल आईसीसी टी20 बल्लेबाजों की रैंकिंग में नंबर-1 हैं। अभिषेक दूसरे पायदान पर हैं।

भारत के लिए शुरुआती 50 पारियों में सबसे ज्यादा T20I छक्के

104 - अभिषेक शर्मा

104 - सूर्यकुमार यादव

75 - तिलक वर्मा

71 - ईशान किशन

71 - युवराज सिंह

नॉटिंघम टी20 की बात करें तो आईपीएल के सितारे भारतीय बल्लेबाज इंग्लैंड के तेज गेंदबाजों जोफ्रा आर्चर और जोश टंग के सामने बगले झांकते नजर आए और वर्ल्ड चैंपियन टीम को 125 रन से पराजय झेलनी पड़ी। यह रनों के लिहाज से भारत की टी20 में सबसे बड़ी हार है। भारत के सिर्फ चार बल्लेबाज ही दोहरे अंक तक पहुंच सके। आर्चर ने तीन ओवर में 29 रन देकर तीन विकेट लिए और टंग ने चार ओवर में 28 रन देकर चार विकेट झटके। भारत के पांच विकेट पांच ओवर में 52 रन पर गिर गए थे। भारतीय बल्लेबाजों ने गैर जिम्मेदाराना शॉट खेले और जीत के लिये कोई प्रयास भी नहीं किया। इंग्लैंड की टीम पांच मैचों की सीरीज में फिलहाल 2-0 से आगे है। चौथा टी20 मैच गुरुवार को ब्रिस्टल में आयोजित होगा

Md.Akram

लेखक के बारे में

Md.Akram

मोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार

परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।


अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।


विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap in IPL 2026 और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले PBKS vs MI Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।