टीम इंडिया ने एशिया कप का खिताब जरूर जीता, मगर हरमनप्रीत की टीम की एक कमजोरी भी आ गई सामने

Bhasha, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

भारतीय महिला क्रिकेट टीम के मुख्य कोच अमोल मजूमदार ने एशिया कप में टीम के क्षेत्ररक्षण में खराब प्रदर्शन को खास तवज्जो नहीं दी और कहा कि खिलाड़ी इस विभाग में सुधार करने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं।  

Harmanpreet Kaur
हरमनप्रीत कौर

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने रविवार 13 सितंबर को एशिया कप का खिताब जीता। रिकॉर्ड 8वीं बार भारतीय टीम वुमेंस एशिया कप की चैंपियन बनी। बैट और बॉल से शानदार खेल भारतीय टीम ने दिखाया, लेकिन एक कमजोरी भी भारत की इस दौरान उजागर हुई। यह कमजोरी फील्डिंग से जुड़ी हुई है, जिसको लेकर इंडियन वुमेन क्रिकेट टीम के हेड कोच अमोल मजूमदार ने भी बात की। उन्होंने एशिया कप में टीम के क्षेत्ररक्षण में खराब प्रदर्शन को खास तवज्जो नहीं दी और कहा कि खिलाड़ी इस विभाग में सुधार करने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं।

भारत ने रविवार को दुबई के दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में एकतरफा एशिया कप फाइनल में श्रीलंका को 72 रन से हराकर आठवीं बार एशिया कप जीता, लेकिन हैरानी की बात यह भी रही कि पांच मैचों में 13 कैच भी भारतीय खिलाड़ियों ने छोड़े। ऐसे में टीम की फील्डिंग को लेकर चिंता की जा रही है। यहां तक कि भारतीय खिलाड़ियों ने फाइनल में भी 3 कैच छोड़े, लेकिन बड़ी जीत भी दर्ज की।

कोच ने माना- सुधार की गुंजाइश है

मजूमदार से जब इस संबंध में एशिया कप फाइनल के बाद सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा, ''निश्चित तौर पर सुधार की गुंजाइश है, लेकिन इसके बावजूद हमने बहुत अच्छा क्षेत्ररक्षण किया। हम इस विभाग में कड़ी मेहनत कर रहे हैं। हमने इसको काफी समय दिया है और बहुत अभ्यास भी किया है। हम इसे बेहतर बनाने के लिए अपनी पूरी मेहनत और ईमानदारी से प्रयास कर रहे हैं।'' हालांकि, एक चीज यह भी है कि दुबई के स्टेडियम की लाइटिंग आमतौर पर दुनिया के अन्य स्टेडियम से अलग है। रात में इस मैदान पर कैच पकड़ना वाकई में कठिन होता है, क्योंकि पारंपरिक टावर आपको यहां नजर नहीं आएंगे। स्टेडियम की छत के किनारों पर बेहद करीब-करीब एलईडी लाइट्स लगे हुए हैं।

मजूमदार ने मध्यक्रम के बल्लेबाजों के अपेक्षित प्रदर्शन नहीं करने के कारण जताई जा रही चिंता को भी खारिज कर दिया। उन्होंने इस बात को भी नकार दिया कि कप्तान हरमनप्रीत कौर की फॉर्म को लेकर चिंता जताई जा रही है। उन्होंने कहा, ''यहां की परिस्थितियों को देखते हुए हमने कुछ शानदार स्कोर बनाए हैं। मुझे नहीं लगता कि मध्यक्रम को लेकर कोई चिंता है। हमारी सलामी जोड़ी ने हमें अच्छी शुरुआत दी। शेफाली (वर्मा) और स्मृति (मंधाना) ने बहुत अच्छी बल्लेबाजी की है। खेल का यही नियम है। आप हर किसी से रन बनाने की उम्मीद नहीं कर सकते।''

Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur

विकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स


संक्षिप्त विवरण:

विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


विस्तृत बायो:

परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।


करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।


खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:


क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।


ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल


पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।


विशेषज्ञता:

क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़टीम इंडिया ने एशिया कप का खिताब जरूर जीता, मगर एक कमजोरी भी आई सामने